Naxal Encounter Abujhmad Chhattisgarh

Naxal Encounter : 27 खूंखार नक्सलियों को मारने के बाद खूब नाचे जवान, सामने आया वीडियो

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सली पर कुल 3.33 करोड़ रुपये का इनाम था. यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है. मुठभेड़ के बाद का वीडियो आया है जिसमें जवान डांस करते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो.

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए सभी 27 नक्सलियों की पहचान राज्य में खूंखार नक्सलियों के रूप में की गई है. इनपर कुल 3.33 करोड़ रुपये का इनाम था. वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है. मुठभेड़ के बाद का वीडियो सामने आया है. इसमें सुरक्षाबल के जवान डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो  जारी करते हुए न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा–21 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ के दौरान 27 नक्सलियों को मार गिराने के बाद जश्न मनाते डीआरजी के जवान. मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली नेता बसव राजू भी मारा गया. आप भी देखें ये वीडियो.

बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया गया

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े अभियान में से एक में, सुरक्षाबलों ने बुधवार को बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया. इस मुठभेड़ में 12 महिला नक्सली भी मारी गई. अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान भी शहीद हो गए.

नक्सलियों के खिलाफ अभियान 18 मई को शुरू किया गया

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान बुधवार को छत्तीसगढ़ में एक करोड़ रुपये के इनामी बसवराजू (70) के रूप में हुई, जबकि अन्य की पहचान गुरुवार को हुई. उन्होंने बताया कि नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिलों के डीआरजी कर्मियों के साथ अभियान 18 मई को शुरू किया गया था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि माओवादियों की केंद्रीय समिति, पोलित ब्यूरो के सदस्य तथा माड़ डिवीजन के वरिष्ठ कैडर और पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) के सदस्य वहां मौजूद हैं. तीन दिन की तलाश के बाद बुधवार सुबह मुठभेड़ हुई.

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Naxal Encounter: नक्सलियों पर करारा प्रहार, 1 करोड़ का इनामी बसवराजू सहित 27 ढेर, मोदी-शाह ने की सराहना

सुंदरराज ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य जंगू नवीन पर 25 लाख रुपये का इनाम था. वहीं चार माओवादियों कंपनी पार्टी समिति सदस्य (सीवाईपीसीएम) संगीता (35), भूमिका (35), सोमली (30) और रोशन उर्फ टीपू (35) पर 10-10 लाख रुपये का इनाम था. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि बताया कि शेष 21 नक्सली, जिनमें तीन प्लाटून पार्टी समिति के सदस्य और पीएलजीए कंपनी नंबर सात के 18 सदस्य शामिल थे, पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था. मारे गए नक्सलियों में से तीन तेलंगाना और दो आंध्र प्रदेश के थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >