PM Modi को फिर पाकिस्तान बुलाएंगे नवाज शरीफ? जानें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या दिया जवाब

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में पाकिस्तान का सरप्राइज विजिट किया था. उस समय पीएम मोदी दो घंटे 40 मिनट तक लाहौर में रुके थे.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2015 में जब पाकिस्तान के तात्कालिन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के निमंत्रण पर अचानक लाहौर पहुंच गए थे, तब भारत ही नहीं पूरा विश्व हैरान रह गया था. 9 साल के बाद एक बार फिर से पीएम मोदी के पाक दौरे की चर्चा हो रही है. एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से टीवी पत्रकार ने पीएम को लेकर सवाल किया. क्या पूर्व पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ फिर से भारत के पीएम को पाकिस्तान बुलाएंगे? इस सवाल पर मुस्कुराते हुए डॉ एस जयशंकर ने शानदार जवाब दिया. उन्होंने कहा, मैं उनसे (नवाज शरीफ) नहीं मिला. मैं वहां एससीओ बैठक के लिए गया था. हम एससीओ की पाकिस्तानी अध्यक्षता के बहुत समर्थक थे. गए वहां, मिले सबसे हाथ मिलाया, अच्छी बैठक हुई और आ गए वापस.

भारत-रूस संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री

भारत-रूस संबंधों पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी कल रूस जा रहे हैं. अगर आप आजादी के बाद रूस के साथ हमारे इतिहास को देखें, तो मैं कह सकता हूं कि रूस ने कभी भी हमारे हितों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाला कुछ नहीं किया है. ऐसे बहुत कम देश हैं जिनके बारे में आप ऐसा कह सकते हैं. आज रूस की स्थिति अलग है. मुझे लगता है कि रूस का पश्चिम के साथ संबंध स्पष्ट रूप से खराब हो गया है. इसलिए आपके पास एक ऐसा रूस है जो एशिया की ओर अधिक मुड़ रहा है. क्या हमें, एक एशियाई देश के रूप में, राष्ट्रीय हित में हमारे लिए जो अच्छा है, उसे नहीं अपनाना चाहिए? एक प्रमुख प्राकृतिक संसाधन शक्ति के रूप में रूस विकास के इस चरण में भारत के साथ पूरक है, जब हम बड़े संसाधन उपभोक्ता हैं. आप हमेशा दूर के देश के साथ बहुत अच्छे संबंध बनाए रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >