Weather Forecast: इन इलाकों में बारिश की संभावना, जानें दिल्ली सहित अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast: देश के अधिकांश हिस्सों से फिर से ठंड बढ़ चुकी है. तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना जताई जा रही है. लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अरुणचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आशंका मौसम विभाग की ओर से जतायी जा रही है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Live Updates
3:19 AM. 19 Feb 23 9:49 PM. 18 Feb

दिल्ली में कैसा रहेगा रविवार को मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानियों ने रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है.

3:19 AM. 19 Feb 23 9:49 PM. 18 Feb

हल्की बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार ओडिशा के उत्तरी तट और गंगीय पश्चिम बंगाल के आस-पास के हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

3:19 AM. 19 Feb 23 9:49 PM. 18 Feb

तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

3:19 AM. 19 Feb 23 9:49 PM. 18 Feb

यहां अधिकतम तापमान 37 और 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 और 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

3:19 AM. 19 Feb 23 9:49 PM. 18 Feb

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में मौसम अभी शुष्क बना रहेगा. हालांकि 21-22 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

3:19 AM. 19 Feb 23 9:49 PM. 18 Feb

तापमान अचानक बढ़ा

मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है. विभाग के अनुसार, उत्तरी अरब सागर एवं आसपास के गुजरात क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवाती तंत्र विकसित होने से पिछले दिनों में राज्य में तापमान अचानक बढ़ा है.

मुख्य बातें

Weather Forecast: देश के अधिकांश हिस्सों से फिर से ठंड बढ़ चुकी है. तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना जताई जा रही है. लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अरुणचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आशंका मौसम विभाग की ओर से जतायी जा रही है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >