Weather Forecast: दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast LIVE: राजधानी दिल्ली में कल सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बात की जानकारी दी. राजस्थान में कड़ाके की सर्दी अभी भी राहत नहीं मिली है यहां बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान व्यक्त किया गया है.

4:31 AM. 29 Jan 23 4:31 AM. 29 Jan

दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आर्द्रता 89 से 51 फीसदी के बीच दर्ज की गई.

4:31 AM. 29 Jan 23 4:31 AM. 29 Jan

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जबलपुर जिले में दृश्यता शून्य हो गई. आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 72 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबादी होने और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

4:31 AM. 29 Jan 23 4:31 AM. 29 Jan

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी

पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही तथा दोनों राज्यों में में कई जगहों पर तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया. IMD के मुताबिक, पंजाब में बठिंडा राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है.

7:14 PM. 28 Jan 23 7:14 PM. 28 Jan

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. जबकि, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों ने दिन में शहर में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने और शाम या रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

2:57 PM. 28 Jan 23 2:57 PM. 28 Jan

पंजाब और हरियाणा में सर्द रहा मौसम

पंजाब और हरियाणा में कल सर्द मौसम बना रहा तथा बठिंडा इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है. अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.3 डिग्री, 6.8 डिग्री, 5.7 डिग्री, छह डिग्री, 1.4 डिग्री और पांच डिग्री सेल्सियस रहा. अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा.

2:57 PM. 28 Jan 23 2:57 PM. 28 Jan

हिमाचल में यातायात पर प्रतिबन्ध

लाहौल स्पीति में अटल टनल के पास के क्षेत्र में भारी हिमपात के बाद यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया. इसके बाद सड़क से बर्फ हटाई गई.

12:49 PM. 28 Jan 23 12:49 PM. 28 Jan

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, बारिश की भी संभावना

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान व्यक्त किया गया है.

12:49 PM. 28 Jan 23 12:49 PM. 28 Jan

दिल्ली में आसमान रहा साफ

राष्ट्रीय राजधानी में कल सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह 08:30 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE: राजधानी दिल्ली में कल सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बात की जानकारी दी. राजस्थान में कड़ाके की सर्दी अभी भी राहत नहीं मिली है यहां बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान व्यक्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >