Weather Forecast LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast LIVE: राजधानी दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बात अगर करें पंजाब और हरियाणा की तो यहां भी ठंड से राहत नहीं मिल पायी है. कल यहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राजधानी दिल्ली में कल हवा की गुणवत्ता की खराब की श्रेणी में रहा. कल यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 दर्ज किया गया.

Live Updates
4:19 AM. 30 Jan 23 10:49 PM. 29 Jan

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को हुई हल्की बारिश के कारण सर्दी और बढ़ गई और अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए औसत से पांच डिग्री सेल्सियस कम है. IMD ने कहा कि राजधानी में सोमवार को सुबह आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है.

4:19 AM. 30 Jan 23 10:49 PM. 29 Jan

दिल्ली-NCR में हो रही झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को रात में भी बारिश का सिलसिला जारी है. राजधानी के कई इलाकों में दिन में हल्की से मध्यम गति की बारिश हुई. लेकिन, देर शाम के बाद तेज हवा और झमाझम बारिश शुरू हो गई है.

4:19 AM. 30 Jan 23 10:49 PM. 29 Jan

दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई तथा न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इसके अलावा, आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है.

4:19 AM. 30 Jan 23 10:49 PM. 29 Jan

पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का सितम जारी 

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा. IMD के मुताबिक, पंजाब का मुक्तसर शहर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है. वहीं, फिरोजपुर सहित अन्य स्थानों पर भी भीषण ठंड जारी है और यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:38 PM. 29 Jan 23 2:08 PM. 29 Jan

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पिछले 24 घंटे में विभिन्न स्थानों पर 10 से 30 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा हुई. मौसम विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी. जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया, ‘‘आज राज्य के अधिकांश भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है. बारिश का यह दौर आगामी 24 घंटे तक जारी रहेगा.

6:18 PM. 29 Jan 23 12:48 PM. 29 Jan

दिल्ली में आज तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस

राजधानी दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE: राजधानी दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बात अगर करें पंजाब और हरियाणा की तो यहां भी ठंड से राहत नहीं मिल पायी है. कल यहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राजधानी दिल्ली में कल हवा की गुणवत्ता की खराब की श्रेणी में रहा. कल यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >