Weather Forecast: उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश का अनुमान, चलेंगी तेज हवाएं, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast Updates Today: उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में कल कड़ाके की ठंड का प्रकोप रहा और कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. हिमालय से आने वाली सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है. रिपोर्ट्स की माने तो 19 जनवरी से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है.

3:45 AM. 18 Jan 23 3:45 AM. 18 Jan

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मौसम को करेगा प्रभावित

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को आने वाले दिनों के वेदर के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी के शुरुआती घंटों में बारिश या हिमपात शुरू होने और 23-24 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ 25 जनवरी तक इसके जारी रहने की संभावना है.

3:45 AM. 18 Jan 23 3:45 AM. 18 Jan

बिगड़ेगा इन राज्यों का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है.

3:45 AM. 18 Jan 23 3:45 AM. 18 Jan

50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 23-24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. दिल्ली में इस सर्दी के मौसम में अब तक कोई बारिश दर्ज नहीं की गयी है. मौसम विभाग की मानें तो नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश नहीं देखने को मिली है.

3:45 AM. 18 Jan 23 3:45 AM. 18 Jan

राजस्थान में अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है. आगामी दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव होने व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. 19 जनवरी से शीतलहर व पाला से राहत मिलने की प्रबल संभावना है.

3:45 AM. 18 Jan 23 3:45 AM. 18 Jan

बारिश या हिमपात शुरू होने की संभावना

आईएमडी ने कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी के शुरुआती घंटों में बारिश या हिमपात शुरू होने और 23-24 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ 25 जनवरी तक इसके जारी रहने की संभावना है.

3:45 AM. 18 Jan 23 3:45 AM. 18 Jan

अगले हफ्ते उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश, ओलावृष्टि का अनुमान

दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

3:45 AM. 18 Jan 23 3:45 AM. 18 Jan

झारखंड का मौसम

3:45 AM. 18 Jan 23 3:45 AM. 18 Jan

18 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि 18 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा तथा रात के तापमान में और भी कमी आएगी. कुछ पश्चिमी विक्षोभ के 19 से 25 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करने की संभावना है. 19-21 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे और मुख्य रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

3:45 AM. 18 Jan 23 3:45 AM. 18 Jan

जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड

कश्मीर में मौसम शुष्क रहने के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने इस सप्ताह के मध्य से बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी है.

7:29 PM. 17 Jan 23 7:29 PM. 17 Jan

पंजाब, हरियाणा में भीषण ठंड का कहर

पंजाब और हरियाणा में आज भी कड़ाके की ठंड जारी रही. बठिंडा, फरीदकोट और हिसार में आज न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट में भीषण ठंड पड़ रही है जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर, मोगा और मोहाली में न्यूनतम तापमान क्रमश: दो डिग्री सेल्सियस, 2.9 डिग्री सेल्सियस, 2.8 डिग्री सेल्सियस, 0.8 डिग्री सेल्सियस और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:29 PM. 17 Jan 23 7:29 PM. 17 Jan

राजस्थान में ठंड से राहत नहीं, पारा शुन्य से 4.5 डिग्री नीचे

राजस्थान के अधिकांश हिस्से कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं जहां बीती रात फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में हालांकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. राज्य में अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है.

4:39 PM. 17 Jan 23 4:39 PM. 17 Jan

दिल्ली में बारिश की संभावना

खबरों की माने तो आने वाले कई दिनों में राजधानी दिल्ली में बारिश भी होने की संभावना है. अगर बारिश होती है तो दिल्ली में ठंड का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा. अगर बारिश होती है तो दिल्ली में कोहरा भी वापसी कर सकता है.

4:39 PM. 17 Jan 23 4:39 PM. 17 Jan

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पालम में सुबह 5.30 बजे तक न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

4:39 PM. 17 Jan 23 4:39 PM. 17 Jan

पश्चिमी विक्षोभों में 19 जनवरी से राहत के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव में 19 जनवरी से शीत लहर की स्थिति समाप्त हो जाएगी, जो इस क्षेत्र में एक के बाद एक कम अंतराल पर प्रभावी होंगे. जब एक पश्चिमी विक्षोभ – पश्चिम एशिया से गर्म नम हवाओं वाली एक मौसम प्रणाली – क्षेत्र में आती है, तो हवा की दिशा बदल जाती है.

4:39 PM. 17 Jan 23 4:39 PM. 17 Jan

पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड

पंजाब और हरियाणा में कल भी कड़ाके की ठंड रही और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया. मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि पंजाब में फरीदकोट एवं बठिंडा 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे.

12:51 PM. 17 Jan 23 12:51 PM. 17 Jan

उत्तरपश्चिम भारत भीषण ठंड की चपेट में

उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में कल कड़ाके की ठंड का प्रकोप रहा और कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. हिमालय से आने वाली सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today: उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में कल कड़ाके की ठंड का प्रकोप रहा और कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. हिमालय से आने वाली सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है. रिपोर्ट्स की माने तो 19 जनवरी से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >