Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर में शीतलहर की संभावना, फतेहपुर में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे

Weather Forecast Updates Today: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मौसम ने एकबार फिर करवट बदल ली है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी हवा थम गयी थी. इस कारण कोहरा नहीं छा रहा था, तेज धूप निकली और दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया. दिन में काफी राहत मिल गयी थी. शनिवार यानी आज से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं. रविवार से शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड का सामना करना होगा. जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
9:47 PM. 14 Jan 23 9:47 PM. 14 Jan

राजस्थान में कड़ाके की ठंड

मकर संक्रांति पर राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में है, यहां कल रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, चूरू में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और बीकानेर में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

9:02 PM. 14 Jan 23 9:02 PM. 14 Jan

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

आने वाले 24 से 48 घंटों केअंदर राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना है.

8:12 PM. 14 Jan 23 8:12 PM. 14 Jan

बर्फ से ढके शिमला में पर्यटकों की संख्या बढ़ी

हिमाचल प्रदेश में हुए ताजा हिमपात के बाद शिमला, मनाली और कुफ्री में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है और होटलों के कम से कम 70 प्रतिशत कमरे भर चुके हैं. कल रात आठ बजे समाप्त हुए 12 घंटे की अवधि के दौरान 7,164 वाहन शोघी सीमा के रास्ते शिमला में दाखिल हुए. शिमला होटल और रेस्त्रा संघ के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शाम तक होटलों के कमरों की बुकिंग में 10 प्रतिशत और वृद्धि की संभावना है.

7:30 PM. 14 Jan 23 7:30 PM. 14 Jan

तापमान में गिरावट की संभावना

गले 24 घंटों में पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

7:30 PM. 14 Jan 23 7:30 PM. 14 Jan

जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों के लिए चेतावनी जारी

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लिए ‘‘उच्च खतरे’’ वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की, जबकि बांदीपोरा, बारामुला, डोडा, गांदेरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों के लिए ‘‘मध्यम खतरे’’ के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. एसडीएमए के अधिकारियों ने कहा- अगले 24 घंटे में कुपवाड़ा जिले के 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उच्च-स्तरीय खतरे के साथ हिमस्खलन की आशंका है. अगले 24 घंटे में बांदीपोरा, बारामुला, डोडा, गांदेरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों में 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ‘मध्यम खतरे’ के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है.

7:30 PM. 14 Jan 23 7:30 PM. 14 Jan

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में हिमस्खलन

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के एक गांव में आज हिमस्खलन हुआ, लेकिन इसमें किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों की माने तो, एक दिन पहले ही मध्यम से भारी बर्फबारी के बाद बांदीपोरा समेत 12 जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है.

7:30 PM. 14 Jan 23 7:30 PM. 14 Jan

दिल्ली एनसीआर में 16 से 18 जनवरी के बीच शीतलहर की संभावना

दिल्ली और राष्टूीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अगले सप्ताह शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान के गिरकर करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (भाषा इनपुट के साथ)

3:20 PM. 14 Jan 23 3:20 PM. 14 Jan

बिहार का मौसम

IMD के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण बिहार में अधिकतर जगहों पर दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हुई है. उत्तरी बिहार में पारा अभी भी सामान्य से काफी नीचे है. भागलपुर में उच्चतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

12:09 PM. 14 Jan 23 12:09 PM. 14 Jan

राजस्थान में कड़ाके की ठंड, फतेहपुर में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंचा

मकर संक्रांति पर राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां शुक्रवार रात को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, चूरू में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और बीकानेर में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

12:09 PM. 14 Jan 23 12:09 PM. 14 Jan

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. 15 जनवरी से दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में फिर से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है.

12:09 PM. 14 Jan 23 12:09 PM. 14 Jan

बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है मनाली शहर, देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में ठंड अपने चरम पर है. यहां अधिकतर इलाकों में बर्फबारी हो रही है. और पूरा मनाली शहर बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है. यहां जलधाराओं के साथ साथ पेड़ों, घरों सहित हर जगह बर्फ की मोदी परत जाम चुकी है.

8:26 AM. 14 Jan 23 8:26 AM. 14 Jan

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल व उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की ओर से उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन शीत लहर व कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

8:26 AM. 14 Jan 23 8:26 AM. 14 Jan

यूपी का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीच शीतलहर का प्रभावी जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा हल्की बूंदाबांदी की भी आशंका है. साथ ही 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है. आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक रविवार और सोमवार जनवरी को कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय हो जाएगी. ऐसे में पारे में गिरावट के आसार हैं. यह स्थिति 17 जनवरी तक बनी रहेगी.

8:26 AM. 14 Jan 23 8:26 AM. 14 Jan

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके

कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये जिससे लोग सहम गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.2 मापी गयी है.

8:26 AM. 14 Jan 23 8:26 AM. 14 Jan

बिहार का मौसम

आइएमडी के आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण बिहार में अधिकतर जगहों पर दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में इजाफा हुआ है. उत्तरी बिहार में पारा अभी भी सामान्य से काफी कम है. भागलपुर में उच्चतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

8:26 AM. 14 Jan 23 8:26 AM. 14 Jan

हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा. मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:04 AM. 14 Jan 23 7:04 AM. 14 Jan

दिल्ली में पारा सामान्य से ऊपर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया जिससे दिल्लीवासियों को सर्दी से राहत मिली. आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा रहने के आसार हैं. विभाग के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 व आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

7:04 AM. 14 Jan 23 7:04 AM. 14 Jan

उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार से फिर से शीत लहर आ सकती है. आईएमडी ने कहा था कि शीत लहर के दौरान पारा तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे से लोगों को राहत मिली, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई हुई है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मौसम ने एकबार फिर करवट बदल ली है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी हवा थम गयी थी. इस कारण कोहरा नहीं छा रहा था, तेज धूप निकली और दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया. दिन में काफी राहत मिल गयी थी. शनिवार यानी आज से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं. रविवार से शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड का सामना करना होगा. जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >