Weather Forecast: कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों का क्या है हाल

Weather Forecast Updates Today : उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत भी शीतलहर की चपेट में आ चुका है. सोमवार को घने कोहरे के कारण हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ, जबकि उत्तर प्रदेश में दो सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें दिन शीतलहर की स्थिति देखी गयी और घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज 25 मीटर तक पहुंच गयी. आइए जानते हैं कि आज यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

4:16 AM. 11 Jan 23 4:16 AM. 11 Jan

15 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश

जनवरी की शुरुआत से ही दिल्ली में सर्द मौसम ने बिजली ग्रिडों पर दबाव बढ़ा दिया और बेघर लोगों के लिए चुनौतियां पेश कीं. इसके कारण दिल्ली सरकार ने 15 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है. इससे पहले, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 1.9 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 2.2 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 4 डिग्री सेल्सियस, बृहस्पतिवार को 3 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

4:16 AM. 11 Jan 23 4:16 AM. 11 Jan

करीब 40 फ्लाइट्स के उड़ान में देरी

दिल्ली में कोहरे और शीतलहर का दौर अभी भी जारी है. खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 40 उड़ानें देरी से चल रही हैं. सुबह 7 बजे तक किसी भी फ्लाइट के डायवर्जन की सूचना नहीं थी. न्यूज एजेंसी एएनआइ ने अपने सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है.

4:16 AM. 11 Jan 23 4:16 AM. 11 Jan

झारखंड में मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक झारखंड के 10 जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, हजारीबाग और गिरिडीह में शीतलहर चल सकती है. इसको लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से सचेत रहने की अपील की है. मौसम केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों तक कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस नीचे तक जा सकता है. 14 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन, आसमान साफ रहेगा. इस कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की उम्मीद है.

4:16 AM. 11 Jan 23 4:16 AM. 11 Jan

आईएमडी के ताजा बुलेटिन के अनुसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से शीत लहर की स्थिति कम हो गई है और अगले चार दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीत लहर की स्थिति की संभावना नहीं है.

4:16 AM. 11 Jan 23 4:16 AM. 11 Jan

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस

श्रीनगर में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछली रात 0.9 डिग्री सेल्सियस था.

4:16 AM. 11 Jan 23 4:16 AM. 11 Jan

उत्तर भारत में अगले चार दिनों तक शीत लहर से राहत

कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे उत्तर भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है. अगले चार दिनों तक राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में शीत लहर की स्थिति की संभावना नहीं है. हालांकि, अगले चौबीस घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा.

4:16 AM. 11 Jan 23 4:16 AM. 11 Jan

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

पंजाब और हरियाणा में आज ज्यादातर स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग की माने तो, पंजाब के बठिंडा में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 10.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

8:49 PM. 10 Jan 23 8:49 PM. 10 Jan

राजधानी वालों को ठंड से थोड़ी राहत

उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीत लहर के बीच, दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

8:02 PM. 10 Jan 23 8:02 PM. 10 Jan

कश्मीर में सर्दी का सितम जारी, कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे

जम्मू कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया लेकिन श्रीनगर और कुपवाड़ा में कुछ बेहतर स्थिति रही. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सप्ताह के आखिर तक घाटी एक और पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में आ सकती है. श्रीनगर में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछली रात 0.9 डिग्री सेल्सियस था.

8:02 PM. 10 Jan 23 8:02 PM. 10 Jan

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को ज्यादातर स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता में भी गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

8:02 PM. 10 Jan 23 8:02 PM. 10 Jan

झारखंड का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक झारखंड के 10 जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, हजारीबाग और गिरिडीह में शीतलहर चल सकती है. इसको लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से सचेत रहने की अपील की है. मौसम केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों तक कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस नीचे तक जा सकता है. 14 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहेगा. इस कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा.

8:02 PM. 10 Jan 23 8:02 PM. 10 Jan

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी की ओर से जानकारी दी गयी है कि उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में सुबह 8.30 बजे तक न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम क्षेत्र में विज़िबिलिटी 50 मीटर और सफदरजंग 200 मीटर दर्ज की गई.

8:02 PM. 10 Jan 23 8:02 PM. 10 Jan

दिल्ली में तापमान बढ़ा, ठंड से लोगों को मिली राहत

दिल्ली में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण थोड़ी राहत मिली. हालांकि घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई जिससे सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित हुआ.

8:02 PM. 10 Jan 23 8:02 PM. 10 Jan

करीब 40 उड़ानें देरी से चल रही हैं

दिल्ली में कोहरे और शीतलहर का दौर जारी है. खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 40 उड़ानें देरी से चल रही हैं. सुबह 7 बजे तक किसी फ्लाइट के डायवर्जन की सूचना नहीं थी. न्यूज एजेंसी एएनआइ ने अपने सूत्र के हवाले से यह खबर दी है.

8:02 PM. 10 Jan 23 8:02 PM. 10 Jan

रेड और येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में रेड और येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को भी उत्तर भारत में गंभीर शीत लहर की स्थिति और घने कोहरे का प्रकोप जारी है.

8:02 PM. 10 Jan 23 8:02 PM. 10 Jan

यूपी में आज तेज हवा चलने की संभावना

यूपी की राजधानी लखनऊ में शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित हुआ है. भयंकर ठंड ने जहां लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं घने कोहरे के कारण सड़क पर निकलने में काफी दिक्कत हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा हल्की बूंदाबांदी की भी आशंका है. साथ ही 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है.

8:02 PM. 10 Jan 23 8:02 PM. 10 Jan

ओडिशा में भी शीतलहर का कहर

ओडिशा में भी शीतलहर का कहर जारी है और वहां कोरापुट जिले के सिमिलिगुड़ा में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के 14 मौसम केंद्रों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुंदरगढ़ में तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस, फूलबनी में 4.9 डिग्री सेल्सियस और झारसुगुडा में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 12.5 डिग्री सेल्सियस.

8:02 PM. 10 Jan 23 8:02 PM. 10 Jan

बिहार का मौसम

पटना में सोमवार को ठंड ने बीते कई दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. पटना के तापमान में कई दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है. इसके कारण ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है. कोल्ड डे अभी बरकरार रहेगा. भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक 11 जनवरी तक कोल्ड डे रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम 14 से 15 डिग्री तक रहेगा. वहीं इसके बाद 12 और 13 जनवरी को न्यूनतम आठ डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा. 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 15 जनवरी को न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है.

8:02 PM. 10 Jan 23 8:02 PM. 10 Jan

कुछ इलाकों में दृश्यता शून्य

पंजाब के बठिंडा और अंबाला, उत्तर प्रदेश के आगरा और लखनऊ (अमौसी) तथा हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गयी और पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, भिवानी, दिल्ली के सफदरजंग, रिज, गंगानगर, वाराणसी, फुर्सतगंज और भागलपुर में 25 मीटर, वहीं हिसार, करनाल, पालम, मेरठ, लखनऊ, बहराइच और पटना में दृश्यता 50 मीटर रही. मौसम की मार का असर विमानों और ट्रेन के परिचालन पर भी देखने को मिला. खराब मौसम के कारण 267 ट्रेन विलंबित हुईं.

12:41 PM. 10 Jan 23 12:41 PM. 10 Jan

कोहरे से परेशानी बढ़ी

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा और उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी. आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में रात और सुबह के दौरान कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है.

12:41 PM. 10 Jan 23 12:41 PM. 10 Jan

शीत लहर की स्थिति में कमी आने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 24 घंटे के बाद शीत लहर की स्थिति में कमी आने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े अंतर के कारण भीषण ठंड का लंबा दौर देखने को मिला, जिसका मतलब है कि बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं सामान्य से अधिक समय तक चलीं.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत भी शीतलहर की चपेट में आ चुका है. सोमवार को घने कोहरे के कारण हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ, जबकि उत्तर प्रदेश में दो सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें दिन शीतलहर की स्थिति देखी गयी और घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज 25 मीटर तक पहुंच गयी. आइए जानते हैं कि आज यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >