Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर झांकी में नारी शक्ति का प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

झांकी में नृत्य के माध्यम से नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया जिसमें 326 महिला एवं 153 पुरूष कलाकारों ने हिस्सा लिया. गणतंत्र दिवस पर हुए इस कार्यक्रम के लिए 479 कलाकारों का चयन राष्ट्रव्यापी ‘वंदे भारतम’ नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया.

कर्तव्य पथ पर बृहस्पतिवार को देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में संस्कृति मंत्रालय की झांकी में नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया और इसका मुख्य विषय ‘शक्ति रूपेण संस्थिता’ रखा गया. संस्कृति मंत्रालय की झांकी में विभिन्न कला एवं नृत्य माध्यमों से ‘देवी’ स्वरूप का प्रदर्शन किया गया.

झांकी में नृत्य के माध्यम से नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया जिसमें 326 महिला एवं 153 पुरूष कलाकारों ने हिस्सा लिया. गणतंत्र दिवस पर हुए इस कार्यक्रम के लिए 479 कलाकारों का चयन राष्ट्रव्यापी ‘वंदे भारतम’ नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया.

मंत्रालय की झांकी में शास्त्रीय, लोक एवं पारंपरिक मिश्रित नृत्य का प्रदर्शन किया गया और इसमें पंच तत्व पृथ्वी, जल, वायु, अंतरिक्ष और अग्नि के माध्यम से नारी शक्ति को दर्शाया गया.

यह दूसरा अवसर है जब सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्तकों का चयन अखिल भारतीय प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया.

झांकी में देवी पूजा का प्रदर्शन किया गया और लोक नर्तकों ने पारंपरिक देवी स्वरूपों का मंचन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >