शरद पवार ने 'सामना' पर किया पलटवार, कांग्रेस में पृथ्वीराज चव्हाण के कद को लेकर उठाया सवाल

maharashtra political crisis एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस में पृथ्वीराज चव्हाण के कद को लेकर सवाल उठाया. इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी खड़े करने के लिए राकांपा पर निशाना साधा था.

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक जारी है. महाविकास अघाड़ी में फूट के संकेत मिल रहे हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) चीफ शरद पवार ने उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना के मुखपत्र सामना पर पलटवार किया है, तो कांग्रेस में पृथ्वीराज चव्हाण के कद को लेकर भी सवाल उठाया.

पृथ्वीराज चव्हाण ने एनसीपी को बताया था बीजेपी की बी टीम

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस में पृथ्वीराज चव्हाण के कद को लेकर सवाल उठाया. इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी खड़े करने के लिए राकांपा पर निशाना साधा था. चव्हाण ने इससे पहले पवार के इस दावे को लेकर भी असहमति जताई थी कि 2019 में महा विकास आघाड़ी गठबंधन बनाने को लेकर बातचीत के दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने हठी रवैया अपनाया हुआ था. चव्हाण ने एनसीपी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी’ टीम बताया था.

पवार ने बताया, कर्नाटक में एनसीपी ने क्यों उम्मीदवार खड़ा किया

कर्नाटक में उम्मीदवार खड़े करने का कारण पूछे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि एनसीपी अपना आधार बढ़ाने के लक्ष्य के साथ दक्षिणी राज्य में प्रवेश करना चाहती है. उन्होंने कहा, हमने कर्नाटक में कांग्रेस या अन्य सहयोगियों के साथ कोई चर्चा नहीं की, क्योंकि हम शून्य से शुरुआत करना चाहते थे.

Also Read: शरद पवार हमारे शीर्ष नेता, बोले अजीत पवार- खत्म हुआ इस्तीफा मामला, एकजुट रहेगा महा विकास अघाड़ी

शरद पवार ने शिवसेना (यूबीटी) के सामना पर बोला हमला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को आगे ले जाने के लिए अपना उत्तराधिकारी ढूंढने में शरद पवार की असफलता का शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा किए जाने के एक दिन बाद राकांपा प्रमुख ने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को न तो दूसरों के कहने की परवाह है और न ही वे ऐसे लेखों को कोई महत्व देते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं. दरअसल शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में दावा किया गया था कि पवार ऐसा उत्तराधिकारी ढूंढने में विफल रहे हैं जो उनकी पार्टी को आगे ले जा सके. राकांपा, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस के साथ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन का प्रमुख घटक दल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >