Maharashtra Political Crisis Live: अजित पवार ने नरेंद्र राणे को मुंबई एनसीपी का अध्यक्ष बनाया

Maharashtra Political Crisis Live: महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे में सियासी घमासान जारी है. चाचा शरद पवार की पार्टी को छोड़कर भतीजे अजित पवार एनसीपी के वरिष्ठ नेता समेत करीब नौ विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए. राज्य में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे शरद पवार के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. अजित पवार और शरद पवार गुट ने अलग-अलग बैठक की है. जिसमें दोनों ने शक्तिप्रदर्शन किया. महाराष्ट्र एनसीपी से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
4:03 AM. 7 Jul 23 10:33 PM. 6 Jul

अजित पवार ने नरेंद्र राणे को मुंबई एनसीपी अध्यक्ष बनाया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नरेंद्र राणे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का मुंबई कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. अजित पवार ने नरेंद्र राणे को नियुक्ति पत्र सौंपकर बधाई दी.

4:03 AM. 7 Jul 23 10:33 PM. 6 Jul

राहुल गांधी ने दिल्ली में शरद पवार से मुलाकात की

एनसीपी कार्यकारिणी की बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में शरद पवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. दोनों के बीच बहुत कम समय के लिए मुलाकात हुई. NCP नेता सोनिया दुहन ने बताया, राहुल गांधी ने शरद पवार से मुलाकात में कहा कि उनका पूरा समर्थन एनसीपी को है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस 100% हमारे साथ है और विपक्षी दल भी NCP के साथ खड़े हैं.

4:03 AM. 7 Jul 23 10:33 PM. 6 Jul

शरद पवार ने खुद को एनसीपी अध्यक्ष बताया, अजित पवार के दावे को किया खारिज

शरद पवार ने दिल्ली में अपने आवास पर कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा, मैं एनसीपी का अध्यक्ष हूं. उन्होंने अजित पवार के दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें अजित दादा ने बहुमत होने का दावा किया था.

4:03 AM. 7 Jul 23 10:33 PM. 6 Jul

शरद पवार गुट की बैठक खत्म, अजित पवार सहित सभी बागी विधायकों को एनसीपी से बाहर निकाला

शरद पवार गुट की बैठक दिल्ली में खत्म हो चुकी है. कार्यकारिणी की बैठक के बाद पीसी चाको ने कहा, एकनाथ शिंद सरकार में शामिल डिप्टी सीएम अजित पवार समेत सभी 9 विधायकों को एनसीपी से बाहर निकाल दिया गया है. उन्होंने कहा, सभी ने शरद पवार पर भरोसा जताया. शरद पवार की बैठक में 8 प्रस्ताव भी पास किये गये.

4:03 AM. 7 Jul 23 10:33 PM. 6 Jul

एनसीपी को लेकर गरमायी राजनीति, शुक्रवार को बीजेपी ने बुलाई विधायक दल की बैठक

महाराष्ट्र में एनसीपी मुद्दे को लेकर राजनीति गरमा चुकी है. बैठकों का दौर जारी है. एकनाथ शिंदे गुट की बैठक के बाद अब बीजेपी ने भी विधायक दल की बैठक बुलाई है. बैठक मुंबई में शुक्रवार को होगी. जिसमें सभी विधायकों और विधान पार्षदों के शामिल होने की उम्मीद है. हाल ही में होने वाले कैबिनेट विस्तार के बाद विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पार्टी की रणनीति और अन्य मौजूदा मुद्दों पर चर्चा.

4:03 AM. 7 Jul 23 10:33 PM. 6 Jul

शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर एनसीपी वर्किंग कमेटी की बैठक जारी

शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर एनसीपी वर्किंग कमेटी की बैठक जारी है. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले जितेंद्र अव्हाड मौजूद हैं.

मुख्य बातें

Maharashtra Political Crisis Live: महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे में सियासी घमासान जारी है. चाचा शरद पवार की पार्टी को छोड़कर भतीजे अजित पवार एनसीपी के वरिष्ठ नेता समेत करीब नौ विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए. राज्य में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे शरद पवार के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. अजित पवार और शरद पवार गुट ने अलग-अलग बैठक की है. जिसमें दोनों ने शक्तिप्रदर्शन किया. महाराष्ट्र एनसीपी से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >