Delhi Murder Case: चार दिन बाद बरामद हुआ चाकू, जिससे साहिल ने लड़की पर किया था वार

Delhi Murder Case Updates: जिस चाकू से 16 साल की लड़की की हत्या की गयी थी उसे दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी साहिल ने नाबालिग लड़की पर 21 से ज्यादा वार किये थे. इसके बाद उसने पत्थर से भी नाबालिग लड़की को कुचला था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है.

Delhi Murder Case Updates: दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुई हत्या की चर्चा पूरे देश में हो रही है. लोग आरोपी को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं. इस बीच इस हत्याकांड पर ताजा अपडेट यह है कि पुलिस ने 20 वर्षीय साहिल द्वारा एक नाबालिग लड़की की हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है.

दिल्ली मर्डर मामले में रवि कुमार सिंह (डीसीपी आउटर नॉर्थ) ने बताया कि जिस चाकू से 16 साल की लड़की की हत्या की गयी थी उसे दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसी चाकू का इस्तेमाल आरोपी साहिल ने किया था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी की पुलिस हिरासत की अवधि तीन दिन बढ़ा दी है. उससे फिर पूछताछ की गयी और उसकी निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल हथियार पुलिस ने बरामद कर लिया है.

आरोपी साहिल बदल रहा है अपना बयान

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्याकांड का आरोपी साहिल का अन्य लोगों से भी आमना-सामना कराया गया क्योंकि वह बार-बार अपना बयान बदलने का काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि मृतका के तीन दोस्तों भावना, अजय उर्फ झबरू और नीतू से अलग से भी पूछताछ की गयी और उनके बयानों का मिलान किया गया.


क्या है मामला

यहां चर्चा कर दें कि साहिल ने पिछले रविवार की शाम को शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की चाकू से 20 से अधिक बार वार करके और फिर पत्थर से कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की के शरीर पर जख्म के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी भी फट गयी थी. आरोपी साहिल को हत्याकांड के अगले दिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया था. उसने अपराध के बाद चाकू कथित तौर पर रिठाला की झाड़ियों में फेंक दिया था.

Also Read: Delhi Murder Case: आरोपी साहिल को सुबह-सुबह अपराध स्थल क्यों लायी पुलिस? चाकू अबतक नहीं मिला
मौत की सजा की मांग

शाहाबाद मर्डर केस पर पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके. वहीं नाबालिग लड़की की मां ने कहा है कि आरोपी साहिल को मौत की सजा मिलनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >