Nagaland Election Result Updates: पीएम मोदी ने जनता का किया शुक्रिया, कहा- तेजी से होगा विकास

Nagaland Election Result Updates in Hindi: नगालैंड में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई जा रही है. नगालैंड में 60 सदस्यीय विधानसभा हैं और यहां 59 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव हुए थे. चुनावी परिणामों से यह स्पष्ट होगा कि पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों की सत्ता पर काबिज बीजेपी नगालैंड में अपनी पैठ और मजबूत करने में सफल हुई है या नहीं या फिर विपक्ष उसके प्रभाव में सेंध लगाने में कामयाब रहा है.

Live Updates
11:42 PM. 2 Mar 23 6:12 PM. 2 Mar

पीएम मोदी ने जनता को दिया धन्यवाद

पूर्वोत्तर में बीजेपी को मिली बड़ी जीत से बीजेपी खेमें में जश्न है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर नागालैंड के लोगों को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य की सेवा के लिए एक और जनादेश के साथ गठबंधन. डबल इंजन की सरकार प्रदेश की प्रगति के लिए काम करती रहेगी. मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना करता हूं जिन्होंने यह परिणाम सुनिश्चित किया.

9:48 PM. 2 Mar 23 4:18 PM. 2 Mar

NDA का समर्थन करेगी रिपब्लिकन पार्टी

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि नागालैंड में मेरी पार्टी के दो उम्मीदवार जीत कर आए हैं. अगर और भी लोग जीतकर आते हैं तो मेरी पार्टी वहां NDA का समर्थन करेगी और रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में भागीदारी भी मांगेगी.

8:47 PM. 2 Mar 23 3:17 PM. 2 Mar

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की RPI(A) ने नागालैंड में जीती 2 सीटें

रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने 2023 में नागालैंड विधानसभा चुनावों में दो सीटें जीतीं. इसके अलावा, पीपुल्स जंशती पार्टी (रामविलास) 3 सीटों में आगे है. शरद पवार की NCP ने भी 7 सीट पर कब्जा किया है.

8:47 PM. 2 Mar 23 3:17 PM. 2 Mar

नगालैंड में बीजेपी गठबंधन ने मारा मैदान

बीजेपी के गठबंधन को सबसे तगड़ा फायदा नगालैंड में मिलता दिखाई दे रहा है. नगालैंड में इस बार बीजेपी ने एक बार फिर एनडीपीपी के साथ चुनाव लड़ा था. दोपहर बाद तक के रुझानों में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 39 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. पिछली बार इस गठबंधन के खाते में 60 में 29 सीटें आई थीं. इस बार गठबंधन को 10 सीटों का सीधा फायदा होता दिख रहा है.

8:47 PM. 2 Mar 23 3:17 PM. 2 Mar

नगालैंड में बना इतिहास, 60 साल में पहली बार चुनी गयी है महिला विधायक

नगालैंड में 60 साल में पहली बार महिला विधायक चुनी गयी है. एनडीपीपी की उम्मीदवार हेकानी जाखलू ने जीत हासिल की है. वे नगालैंड विधानसभा के लिए चुनी गयी पहली महिला विधायक हैं.

8:47 PM. 2 Mar 23 3:17 PM. 2 Mar

नगालैंड में भी BJP, जानिए कितने सीटों पर जारी हुए नतीजे

चुनाव आयोग के मुताबिक, नगालैंड की पांच सीटों पर नतीजे जारी हो चुके हैं. इनमें दो सीटों पर बीजेपी, एक सीट पर एनडीपीपी और दो सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने जीत हासिल की है. वहीं, 55 सीटों के रुझानों में 25 सीटों पर एनडीपीपी आगे चल रही है.

मुख्य बातें

Nagaland Election Result Updates in Hindi: नगालैंड में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई जा रही है. नगालैंड में 60 सदस्यीय विधानसभा हैं और यहां 59 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव हुए थे. चुनावी परिणामों से यह स्पष्ट होगा कि पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों की सत्ता पर काबिज बीजेपी नगालैंड में अपनी पैठ और मजबूत करने में सफल हुई है या नहीं या फिर विपक्ष उसके प्रभाव में सेंध लगाने में कामयाब रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >