Meghalaya Election Result: मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी, सरकार बनाने के लिए बीजेपी से मांगा समर्थन
Copied link
Meghalaya Election Result Live Updates in Hindi: मेघालय की 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए 27 फ़रवरी को मत डाले गए थे, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिलांग में 14 और तुरा में 11 मतगणना कक्ष की व्यवस्था की गई है, राज्य भर में 500 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है.
यहां नेशनलिस्ट प्रोग्रेसिव पार्टी (NPP), बीजेपी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच में मुख्य मुकाबला है. अब तक आए रुझानों में नगालैंड में एनडीपीपी (बीजेपी गठबंधन) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं, त्रिपुरा में बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है .
1:17 AM. 3 Mar 231:17 AM. 3 Mar
अमित शाह ने मेघालय के लोगों को दिया धन्यवाद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड मेंभाजपा और उसके सहयोगियों की जीत पर कहा कि- मैं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए को फिर से चुनकर शांति और प्रगति को चुनने के लिए नगालैंड के लोगों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि- गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा को समर्थन देने के लिए मेघालय के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक दिन है. भाजपा पर एक बार फिर भरोसा जताने के लिए मैं त्रिपुरा को धन्यवाद देता हूं, यह विकास समर्थक राजनीति की जीत है.
1:17 AM. 3 Mar 231:17 AM. 3 Mar
कोराड संगमा ने अमित शाह को किया फोन
टीवी रिपोर्ट्स की माने तो कोराड संगमा ने चुनावों के नतीजों के दौरान अमित शाह को फोन किया है. फोन करके उन्होंने मेघालय में बीजेपी की सरकार बनने की बात कही है.
1:17 AM. 3 Mar 231:17 AM. 3 Mar
उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने किया समर्थन
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावों के नतीजों पर बात करते कि- उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने समर्थन किया है. विधानसभा चुनावों मेंहम मेघालय के विकास पथ को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे और राज्य के लोगों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए आभारी हूं.
1:17 AM. 3 Mar 231:17 AM. 3 Mar
एनपीपी ने 13 सीट जीतीं और 12 पर बढ़त बनायी
मेघालय में 59 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए आज जारी मतगणना में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है और 12 सीट पर बढ़त बनाए हुए है. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और वह 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली हैं और इसने एक सीट पर बढ़त बनायी हुई है. (भाषा)
1:17 AM. 3 Mar 231:17 AM. 3 Mar
कांग्रेस उम्मीदवार की हार
मेघालय विधानसभा चुनाव: सतंगा सैपुंग सीट से कांग्रेस सांसद विन्सेंट एच पाला की हार. एनपीपी की सांता मैरी शायला बनी विजेता. 1,828 मतों से विन्सेंट एच पाला को हराया.
8:53 PM. 2 Mar 238:53 PM. 2 Mar
मेघालय में जश्न का माहौल, अंतिम निर्णय के लिए मतदान केंद्रों के बाहर जुटे समर्थक
मेघालय में मतदान केंद्रों के बाहर उत्सव जैसा माहौल है. यहां बड़ी संख्या में जमा विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक पारंपरिक तरीके से नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं और अंतिम नतीजों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.
8:53 PM. 2 Mar 238:53 PM. 2 Mar
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा, हम अंतिम नतीजे आने का कर रहें इंतजार
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा, हमारी पार्टी को वोट देने के लिए हम जनता का धन्यवाद करना चाहते हैं. हमारे पास कुछ नंबर कम हैं इसलिए हम अंतिम नतीजे आने का इंतजार कर रहें. तब हम निर्णय लेंगे कि कैसे आगे बढ़ें.
8:53 PM. 2 Mar 238:53 PM. 2 Mar
NPP ने 5 सीटों पर जीत हासिल की, अब तक 20 सीटों पर आगे चल रही
मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और अब तक 20 सीटों पर आगे चल रही है. इसके मद्देनजर पार्टी के समर्थकों ने मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का स्वागत किया और जश्न मनाया.
8:53 PM. 2 Mar 238:53 PM. 2 Mar
पूर्वोत्तर के नतीजों पर बीजेपी की प्रतिक्रिया, किरेन रिजिजू ने बताया जीत का मंत्र
बीजेपी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पूर्वोत्तर में शांति और विकास के एजेंडे की सराहना की. बीजेपी त्रिपुरा में अधिकतर सीटों पर आगे है जबकि नगालैंड में उसका गठबंधन सत्ता में बरकरार रहने की राह में है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने पहली बार देखा है कि केंद्र ने क्षेत्र में शांति और विकास लाने के लिए कितनी बारीकी और ईमानदारी से काम किया है. चाहे वह राजमार्ग बनाने जैसी बड़ी परियोजनाएं हों या उन्हें पेयजल, मुफ्त राशन और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना हो.
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के भाई को TMC उम्मीदवार ने हराया
मेघालय में TMC ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है. सीएम कोनराड संगमा के भाई को TMC उम्मीदवार ने हराया. TMC फिलहाल 5 सीटों पर आगे चल रही है.
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
मेघालय विधानसभा अध्यक्ष की हुई जीत
मेघालय विधानसभा अध्यक्ष, यूडीपी के मेतबाह लिंगदोह ने मईरंग सीट 155 मतों से जीती, एचएसपीडीपी के शकलियर वारजरी ने मावथादरैशान सीट से कैबिनेट मंत्री ब्रोल्दिंग नोंगसीज को 2,353 मतों से हराया
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
मेघालय में NPP को किंग बनने के लिए किंगमेकर की जरूरत, TMC पर टिकी निगाहें
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं, जहां एनपीपी 26 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी-3, कांग्रेस-4 और टीएमसी-5 सीटों पर आगे चल रही है. अगर हालात ऐसे ही रहे तो TMC मेघालय में किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है.
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
मेघालय में कौन बनेगा किंगमेकर? NPP सबसे बड़ी पार्टी, मगर बहुमत से दूर
मेघालय में चुनाव नतीजे फंसते हुए नजर आ रहे हैं, जहां एनपीपी सबसे पार्टी बनकर सामने आयी है वहीं कांग्रेस, बीजेपी और टीएमसी 5-5 सीटों पर आगे चल रही है. फिलहाल एनपीपी को 27 सीटों पर आगे चल रही है अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो, बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी में से कोई एक दल किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है.
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
मेघालय के नर्तियांग विधानसभा सीट पर NPP का कब्जा, कांग्रेस की करारी हार
मेघालय में एक सीट का परिणाम आया, एनपीपी के स्निआवभालंग धर ने कांग्रेस उम्मीदवार एमलांग लालू को 2,123 मतों से हरा कर नर्तियांग विधानसभा सीट जीती
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
मेघालय में एनपीपी 27 सीटों पर आगे, किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है TMC
मेघालय में एनपीपी 27 सीटों पर आगे नजर आ रही है, एनपीपी बहुमत के आंकड़ों से ,महज 5 सीट दूर है, वहीं TMC और BJP दोनों 5-5- सीटों पर आगे है.
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं, जहां एनपीपी 24 सीटों पर , बीजेपी-7, कांग्रेस-5 और टीएमसी 6 सीटों पर आगे चल रही है.
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
मेघालय में किंगमेकर बनकर उभर रही है TMC, एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी
मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है, जिसमें रुझानों में एक अलग स्थिति देखने को मिल रही है. पहली बार विधानसभा चुनावों में उतरी टीएमसी 11 सीटों पर आगे चल रही है. यहां कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता नजर आ रहा है. रुझानों में कांग्रेस को लगभग 15 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है. यहां एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है, जो 18 सीटों पर बढ़ते बनाए हुए है. राज्य में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने की स्थिति में टीएमसी किंगमेकर साबित हो सकती है.
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
त्रिशंकु विधानसभा की ओर मेघालय, एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी, टीएमसी के प्रदर्शन ने सबको चौंकाया
त्रिशंकु विधानसभा की ओर मेघालय, एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी जबकि टीएमसी के प्रदर्शन ने सबको चौंकाया. एनपीपी 21 सीटों पर आगे चल रही है वहीं टीएमसी 12 सीटों पर आगे चल रही है. यहाँ सभी पार्टियां अलग अलग चुनाव लड़ रही हैं, मगर किसी को भी स्पष्ठ बहुमत मिलता नहीं दिख रहा.
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी TMC, क्या मेघालय में ममता दीदी की बनेगी सरकार?
मेघालय में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी TMC, 12 सीटों पर आगे चल रही है , मेघालय मे टीएमसी का ये सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है .
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
मेघालय में NPP की स्थिति मजबूत, TMC दूसरे नंबर की पार्टी बन कर उभरी
मेघालय में NPP की स्थिति मजबूत, TMC दूसरे नंबर की पार्टी बन कर उभरी है, वहीं बीजेपी को एनपीपी के साथ गठबंधन तोड़ने का नुकसान होते हुए दिख रहा है.
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
रुझानों में एनपीपी को बहुमत, BJP को गठबंधन तोड़ने का हुआ नुकसान?
मेघालय मे एनपीपी को रुझानों मे बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है. एनपीपी 60 में से 31 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं बीजेपी सिर्फ 8 सीटों पर आगे चल रही है. आपको बताएं की बीजेपी ने चुनाव से ठीक पहले एनपीपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया था.
7:52 PM. 2 Mar 237:52 PM. 2 Mar
BJP को गठबंधन तोड़ने का हुआ नुकसान? रुझानों मे NPP सबसे बड़ी पार्टी
बीजेपी को मेघालय में एनपीपी के साथ गठबंधन तोड़ने का नुकसान होते हुए दिख रहा है. इस वक्त रुझानों मे एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है. फिलहाल एनपीपी 60 मे से 25 सीटों पर आगे चल रही है वहीं बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है.
2:14 PM. 2 Mar 232:14 PM. 2 Mar
अबतक 43 सीटों के रुझान सामने आए, एनपीपी 21 सीट और बीजेपी 8 सीटों पर आगे
मेघालय मे अब तक 43 सीटों के रुझान सामने या चुके हैं, जिसमें एनपीपी 21 सीट और बीजेपी 8 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 6 सीट पर आगे चल रही है.
2:14 PM. 2 Mar 232:14 PM. 2 Mar
शुरुआती रुझानों मे एनपीपी का बेहतरीन प्रदर्शन, 14 सीटों पर आगे
मेघालय विधानसभा चुनाव मे शुरुआती रुझानों मे एनपीपी 14 सीट और बीजेपी को 2 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है .
2:14 PM. 2 Mar 232:14 PM. 2 Mar
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, NPP 7 सीटों पर आगे सीटों
मेघालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, NPP 7 सीटों पर आगे और कांग्रेस एक और बीजेपी 2 सीट पर आगे
1:21 PM. 2 Mar 231:21 PM. 2 Mar
मेघालय की 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए 27 फ़रवरी को मत डाले गए थे, जिसके चुनावी नतीजे अब से कुछ देर में आएंगे. यहां नेशनलिस्ट प्रोग्रेसिव पार्टी (NPP), बीजेपी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच में मुख्य मुकाबला है. एनपीपी विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी के साथ गठबंधन से अलग हो गई थी. टीएमसी मुख्य विपक्षी दल के रूप में विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरी और राज्य में प्रमुख भूमिका निभाने की उम्मीद लगाए बैठी है. इसके अलावा मेघालय में अनेक छोटे दल बड़ी पार्टियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.
मुख्य बातें
Meghalaya Election Result Live Updates in Hindi: मेघालय की 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए 27 फ़रवरी को मत डाले गए थे, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिलांग में 14 और तुरा में 11 मतगणना कक्ष की व्यवस्था की गई है, राज्य भर में 500 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है.
यहां नेशनलिस्ट प्रोग्रेसिव पार्टी (NPP), बीजेपी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच में मुख्य मुकाबला है. अब तक आए रुझानों में नगालैंड में एनडीपीपी (बीजेपी गठबंधन) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं, त्रिपुरा में बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है .
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.