National Herald Case Live Updates: राहुल गांधी से 5वें दिन ईडी की पूछताछ, कांग्रेस का सत्याग्रह

national herald case live updates : नेशनल हेराल्ड केस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पांचवें दिन पूछताछ जारी है. दूसरी ओर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया.

Live Updates
8:19 PM. 21 Jun 22 2:49 PM. 21 Jun

राहुल गांधी से ईडी की पूतछात जारी

राहुल गांधी से ईडी लगातार पूछताछ कर रही है. पांचवें दिन राहुल गांधी को ईडी ने समन जारी किया था, जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ईडी कार्यालय पहुंचे हैं. जहां उनसे पूछताछ हो रही है.

8:19 PM. 21 Jun 22 2:49 PM. 21 Jun

राहुल से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ का विरोध करते हुए सोमवार को सत्याग्रह किया. अग्निपथ योजना और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिये ���े.

8:19 PM. 21 Jun 22 2:49 PM. 21 Jun

कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई पर मोदी सरकार पर उठाया सवाल

कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा नीत केंद्र सरकार की विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति करार दिया है.

8:19 PM. 21 Jun 22 2:49 PM. 21 Jun

राहुल गांधी से इन मामलों में ईडी ने की पूछताछ

‘यंग इंडियन’ की स्थापना, ‘नेशनल हेराल्ड’ के संचालन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को कांग्रेस द्वारा दिए गए कर्ज तथा मीडिया संस्था के भीतर धन के हस्तांतरण से जुड़े सवाल राहुल गांधी से पूछे गए गए हैं.

8:19 PM. 21 Jun 22 2:49 PM. 21 Jun

23 जून को ईडी के सामने पेश होंगी सोनिया गांधी

राहुल गांधी से पूछताछ के बाद ईडी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. सोनिया गांधी को ईडी ने 23 जून को तलब किया है.

8:19 PM. 21 Jun 22 2:49 PM. 21 Jun

राहुल गांधी से हो चुकी है अबतक 40 घंटे की पूछताछ

पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन और सोमवार को फिर से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की. 52 वर्षीय राहुल गांधी से अब तक 40 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की जा चुकी है, जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किये गए.

मुख्य बातें

national herald case live updates : नेशनल हेराल्ड केस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पांचवें दिन पूछताछ जारी है. दूसरी ओर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >