National Herald Case: सोनिया गांधी से ED ने की दो घंटे पूछताछ, 25 को फिर बुलाया, कांग्रेस का प्रदर्शन

National Herald Case: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में करीब दो घंटे पूछताछ की. दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी ने फिर से उन्हें 25 जुलाई को बुलाया है. इधर सोनिया गांधी की पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया. कई जगहों पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, तो 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया. हिंसक विरोध को देखते हुए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल भी करना पड़ा.

Live Updates
8:47 PM. 21 Jul 22 3:17 PM. 21 Jul

ED दफ्तर से बाहर निकलीं सोनिया गांधी, दो घंटे से अधिक समय तक हुई पूछताछ

सोनिया गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकल चुकी हैं. ईडी ने उनसे नेशनल हेराल्ड मामले में दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. पहले दौर की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें दूसरे दौर की बातचीत के लिए 25 जुलाई को बुलाया है.

8:47 PM. 21 Jul 22 3:17 PM. 21 Jul

सोनिया गांधी से पूछताछ के दौरान प्रियंका-राहुल को रखा गया दूर

सोनिया गांधी से ईडी के अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं. 12 बजे सोनिया गांधी ईडी दफ्तर पहुंचीं थीं, अबतक ढाई घंटे की पूछताछ हो चुकी है. इधर सोनिया गांधी से पूछताछ के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दूर रखा गया है. हालांकि प्रियंका गांधी को ‘प्रवर्तन भवन’ मुख्यालय में ठहरने की अनुमति दी गई है ताकि स्वास्थ्य समस्या होने की स्थिति में वह अपनी मां के साथ रहें और उन्हें दवाएं दे सकें. लेकिन उन्हें पूछताछ कक्ष से दूर रखा गया है. जबकि राहुल गांधी ईडी दफ्तर से वापस लौट गये.

8:47 PM. 21 Jul 22 3:17 PM. 21 Jul

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन देश भर में जारी है. इस बीच विरोध कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

8:47 PM. 21 Jul 22 3:17 PM. 21 Jul

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पी चिदंबरम, अजय माकन हिरासत में

सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच को लेकर पार्टी द्वारा बुलाए गए देशव्यापी विरोध के मद्देनजर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, अजय माकन और अन्य को हिरासत में लिया गया.

8:47 PM. 21 Jul 22 3:17 PM. 21 Jul

राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर में उग्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इधर राजस्थान में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

8:47 PM. 21 Jul 22 3:17 PM. 21 Jul

विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी की ईडी सामने पेशी को लेकर विरोध कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

मुख्य बातें

National Herald Case: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में करीब दो घंटे पूछताछ की. दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी ने फिर से उन्हें 25 जुलाई को बुलाया है. इधर सोनिया गांधी की पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया. कई जगहों पर पुलिस न��� कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, तो 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया. हिंसक विरोध को देखते हुए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल भी करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >