Breaking News: बीसीसीआई ने सेशन 2024-26 के लिए कैप्पा और एटमबर्ग को ऑफिसियल पार्टनर बनाया

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

बीसीसीआई ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेशन 2024-26 के लिए कैप्पा और एटमबर्ग को ऑफिसियल पार्टनर बनाया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सेशन 2024-2026 के लिए कैम्पा और एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज को आधिकारिक भागीदार घोषित किया है.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ने उड़ान बुकिंग खोलने के लिए EaseMyTrip को लिखा पत्र

मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स ने मालदीव के लिए उड़ान बुकिंग फिर से खोलने के लिए EaseMyTrip के सीईओ निशांत पिट्टी को पत्र लिखा है.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत कोरोना संक्रमित, आवास पर क्वारंटाइन

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का कोरोना संक्रमित हो गए हैं. टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वह अपने आवास पर ही क्वारंटाइन हैं.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

UAE के राष्ट्रपति के साथ गुजरात में पीएम मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी अहमदाबाद में इस समय रोड शो कर रहे हैं.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

वाइब्रेंट गुजरात में हिस्सा लेने अहमदाबाद पहुंचे संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने किया स्वागत

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में हिस्सा लेने के लिए गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गए हैं. इस दौरान उनका स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

जेपी नड्डा पूर्वोत्तर राज्यों के तीन दिवसीय दौरे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से पूर्वोत्तर राज्यों के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वह कल 10 जनवरी को असम भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक और कोर समिति की बैठक और 11 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक और कोर समिति की बैठक में भाग लेंगे.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

22 जनवरी को यूपी में स्कूल-कॉलेज बंद, प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर योगी सरकार का फैसला

राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. 22 जनवरी को यूपी में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

वाइब्रेंट गुजरात समिट पर बोले मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो, हमने कई मुद्दों पर की बात

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट पर मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी ने कहा, हमने न केवल कृषि बल्कि बिजली सहित कई चीजों पर एक साथ चर्चा की. मोजाम्बिक में हमारी बहुत सारी भारतीय कंपनियां हैं.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

गेब्रियल अट्टल फ्रांस के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने

गेब्रियल अट्टल को फ्रांस के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया है.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

उद्धव गुट के नेता के सात लोकेशन पर ईडी की छापेमारी, खरगे ने बीजेपी पर साधा निशाना

उद्धव गुट के नेता से संबंधित 7 स्थानों पर चल रही ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कहा, यह जानबूझकर और उन्हें डराने के लिए किया जा रहा है. एक बार जब कोई नेता (भाजपा) पार्टी में शामिल हो जाता है तो उसे क्लीन चिट दे दी जाती है.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

संगीत उस्ताद राशिद खान का 55 साल की उम्र में निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग

संगीत उस्ताद राशिद खान का 55 साल की उम्र में निधन हो गया. वो 22 नवंबर से हॉस्पिटल में भर्ती थे. राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करा रहे थे. वेंटिलेटर पर थे और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट मिल रहा था.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

बांग्लादेश ने मालदीव को दी नसीहत, कहा- बोलते समय दूसरों का सम्मान करना चाहिए

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बांग्लादेश ने भी मालदीव को कड़ी फटकार लगाई है. बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने नसीहत देते हुए कहा, बोलते वक्त दूसरों के सम्मान का ख्याल रखना चाहिए.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ को 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

गोवा में 4 साल के बेटे की हत्या की आरोपी मां सूचना सेठ को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 6 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

आईसीसी ने केप टाउन की पिच को बताया असंतोषजनक, दक्षिण अफ्रीका-भारत के बीच खेला गया था दूसरा टेस्ट

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच केप टाउन, न्यूलैंड्स में आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप शृंखला के दूसरे टेस्ट की पिच को असंतोषजनक बताया है.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

4 साल के बच्चे की हत्या की आरोपी मां को कोर्ट में किया गया पेश

गोवा पुलिस ने 4 साल के बच्चे की हत्या की आरोपी महिला को मापुसा कोर्ट में पेश किया. उत्तरी गोवा के SP निधिन वलसन ने पूरी घटना के बारे में बताया, एक महिला ने होटल स्टाफ से बेंगलुरु के लिए टैक्सी की व्यवस्था करने को कहा. चेकआउट के बाद जब होटल स्टाफ कमरे की सफाई करने गया तो उन्हें लाल रंग के धब्बे दिखे, जिसे देखकर उन्हें लगा कि यह खून है. स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस होटल पहुंची और ड्राइवर के जरिए महिला से संपर्क करने की कोशिश की. पुलिस ने महिला से उसके बेटे के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्चा अपने एक दोस्त के यहां रह रहा है. महिला द्वारा दिया गया घर का पता फर्जी निकला. ड्राइवर को कार को पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए कहा गया. महिला के सामान की जांच करने पर पुलिस को बच्चे का शव मिला. FIR दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

9:03 PM. 9 Jan 24 9:03 PM. 9 Jan

जापान के होंशू में भूकंप के लगे झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6 मापी गई

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया, जापान के होंशू के पश्चिमी तट के पास दोपहर 2:29 बजे (IST) रिक्टर स्केल पर 6 की तीव्रता वाला भूकंप आया.

2:31 PM. 9 Jan 24 2:31 PM. 9 Jan

ED डायरेक्टर ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों से शाहजहां शेख मामले की जांच करने को कहा

ED डायरेक्टर ने हाईलेवल मीटिंग की है. अधिकारियों से शाहजहां शेख मामले की जांच करने को कहा गया है.

2:31 PM. 9 Jan 24 2:31 PM. 9 Jan

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है.

2:31 PM. 9 Jan 24 2:31 PM. 9 Jan

‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में ईडी ने राबड़ी देवी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी सांसद बेटी मीसा भारती के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया.

2:31 PM. 9 Jan 24 2:31 PM. 9 Jan

राहुल गांधी को INDI गठबंधन जोड़ो यात्रा करनी चाहिए, बोली बीजेपी

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह न्याय यात्रा राहुल गांधी की 15वीं रिलॉन्च और रिब्रांडिंग यात्रा है. जिस प्रकार ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी राहुल गांधी पर अविश्वास जारी करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे कर रही है उसके बाद यह राहुल गांधी की रिलॉन्च और रिब्रांडिंग यात्रा है. मुझे लगता है राहुल गांधी को इस न्याय यात्रा को छोड़कर सिर्फ INDI गठबंधन जोड़ो यात्रा करनी चाहिए.

2:31 PM. 9 Jan 24 2:31 PM. 9 Jan

प्रधानमंत्री ने पंडित हरिराम द्विवेदी के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात साहित्यकार हरिराम द्विवेदी के निधन पर मंगलवार को शोक जताया और कहा कि कविता संग्रहों व अपनी विभिन्न रचनाओं के माध्यम से वे हमेशा हम सभी के जीवन में उपस्थित रहेंगे.

2:31 PM. 9 Jan 24 2:31 PM. 9 Jan

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया. राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया.

2:31 PM. 9 Jan 24 2:31 PM. 9 Jan

बंगाल में टीम पर हमले के बाद देर रात ED डायरेक्टर कोलकाता पहुंचे

बंगाल में टीम पर हमले के बाद देर रात ED डायरेक्टर कोलकाता पहुंचे हैं. संभावना व्यक्त की जा रही है कि कोई बड़ा एक्शन लिया जा सकता है.

2:31 PM. 9 Jan 24 2:31 PM. 9 Jan

पीएम मोदी ने हरिहरन का गाना किया सोशल मीडिया पर शेयर

अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले पीएम मोदी ने एक और गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि हरिहरन जी के अद्भुत सुरों से सजा ये राम भजन हर किसी को प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन कर देने वाला है…आप भी इस मनोहारी भजन का जरूर आनंद उठाएं..

2:31 PM. 9 Jan 24 2:31 PM. 9 Jan

दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत

राजधानी दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां कैंटर की टक्कर हुइ्र जिससे दो पुलिस इंस्पेक्टर की जान चली गई है.

2:31 PM. 9 Jan 24 2:31 PM. 9 Jan

देहरादून में क्लोरीन गैस लीक, लोगों को सांस लेने में आ रही दिक्कत

उत्तराखंड की राजधनी देहरादून के प्रेम नगर थाने के झांजरा क्षेत्र में खाली प्लॉट में रखे क्लोरीन सिलेंडर में लीकेज के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. सूचना मिलने पर पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर टीम मौके पर पहुंची है.

2:31 PM. 9 Jan 24 2:31 PM. 9 Jan

इजराइली सेना की एयर स्ट्राइक में हिज्बुल्ला का टॉप कमांडर मारा गया

इजराइल और हमास के बीच युद्ध जारी है. इस बीच खबर है कि इजराइली सेना की एयर स्ट्राइक में हिज्बुल्ला का टॉप कमांडर मारा गया है.

7:00 AM. 9 Jan 24 7:00 AM. 9 Jan

प्रधानमंत्री मोदी वाइब्रेंट गुजरात समिट से पहले रोड शो करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ (वीजीजीएस) के उद्घाटन से एक दिन पहले मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर से एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे. अहमदाबाद शहर के पुलिस उपायुक्त (यातायात-पूर्व) सफीन हसन ने कहा कि तीन किलोमीटर लंबा रोड शो हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री द्वारा यूएई के राष्ट्रपति की अगवानी करने के बाद शाम को शुरू होगा.

7:00 AM. 9 Jan 24 7:00 AM. 9 Jan

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक आज

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर I-N-D-I-A यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस के नेताओं की बैठक आज होनी है. इसपर सबकी नजर बनी हुई है.

7:00 AM. 9 Jan 24 7:00 AM. 9 Jan

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई है.

7:00 AM. 9 Jan 24 7:00 AM. 9 Jan

सीएम योगी का अयोध्या दौरा आज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, वे सुबह 11.00 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. सीएम योगी यहां हनुमानगढ़ी और राम लला का दर्शन पूजन करेंगे. फिर अमानीगंज जलकर परिसर और पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >