Breaking News: दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, वाइब्रेंट गुजरात समिट में होंगे शामिल

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
11:30 PM. 8 Jan 24 11:30 PM. 8 Jan

दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, वाइब्रेंट गुजरात समिट में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंच गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, थोड़ी देर पहले अहमदाबाद पहुंचे. अगले दो दिनों में वाइब्रेंट गुजरात समिट और संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. यह बेहद खुशी की बात है कि इस समिट के दौरान दुनिया भर के कई नेता हमारे साथ शामिल होंगे. मेरे भाई मोहम्मद बिन जायद का आना बहुत खास है. वाइब्रेंट गुजरात समिट के साथ मेरा बहुत करीबी जुड़ाव है और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि इस मंच ने गुजरात के विकास में कैसे योगदान दिया है और कई लोगों के लिए अवसर पैदा किए हैं.

11:30 PM. 8 Jan 24 11:30 PM. 8 Jan

हंगरी के ज्सोल्ट नेमेथ ने राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश से की मुलाकात

हंगरी के विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष ज्सोल्ट नेमेथ ने 8 जनवरी, 2024 को राज्य सभा के माननीय उपसभापति हरिवंश से मुलाकात की. दोनों ने भारत और हंगरी के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अधिक संसदीय विनिमय की आवश्यकता सहित द्विपक्षीय हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. दोनों ने सांस्कृतिक, व्यापार और लोगों के पारस्परिक संबंध को और सुदृढ करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

11:30 PM. 8 Jan 24 11:30 PM. 8 Jan

पीएम मोदी ने शेख हसीना को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और संसदीय चुनावों में लगातार चौथे कार्यकाल के लिए उनकी जीत पर बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, मैं चुनावों के सफल आचरण के लिए बांग्लादेश के लोगों को भी बधाई देता हूं. हम बांग्लादेश के साथ अपनी स्थायी और जन केंद्रित साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

11:30 PM. 8 Jan 24 11:30 PM. 8 Jan

अभिनेता रणदीप हुडा को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए मिला निमंत्रण

अभिनेता रणदीप हुडा को 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है.

11:30 PM. 8 Jan 24 11:30 PM. 8 Jan

रूपिंदर सिंह कुन्नर की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न

राजस्थान के करणपुर में विधानसभा उपचुनाव में रूपिंदर सिंह कुन्नर की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

11:30 PM. 8 Jan 24 11:30 PM. 8 Jan

शेख हसीना ने भारत को बताया अच्छा दोस्त

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, भारत बांग्लादेश का बहुत अच्छा दोस्त है. उन्होंने 1971 और 1975 में हमारा समर्थन किया है. हम भारत को अपना पड़ोसी मानते हैं. मैं वास्तव में सराहना करती हूं कि भारत के साथ हमारे अद्भुत रिश्ते हैं. अगले 5 वर्षों में हमारा ध्यान आर्थिक प्रगति और हमने जो भी काम शुरू किया है उसे पूरा करना होगा. हमने अपना घोषणापत्र पहले ही घोषित कर दिया है और जब भी हम अपना बजट बनाते हैं और अपने वादों को पूरा करने का प्रयास करते हैं तो हम अपने चुनावी घोषणापत्र का पालन करते हैं. जनता और देश का विकास ही हमारा मुख्य उद्देश्य है.

11:30 PM. 8 Jan 24 11:30 PM. 8 Jan

DCW की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की पूर्व अध्यक्ष स्वाति राज्यसभा चुनाव का नामांकनमालीवाल ने कहा, मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं राज्यसभा चुनाव का नामांकन भरकर आ रही हूं. मैं पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं क्योंकि उन्होंने मुझ जैसी आम महिला को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया. पिछले 8 सालों में मैंने दिल्ली महिला आयोग में शिद्दत से काम किया है. जो आवाज महिलाओं के लिए सड़क से गूंजती थी अब वो ही आवाज संसद से गूंजेगी.

11:30 PM. 8 Jan 24 11:30 PM. 8 Jan

AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

AAP सांसद संजय सिंह ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल किया. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्यक्तिगत रूप से राज्यसभा में अपने पुन: नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दी.

11:30 PM. 8 Jan 24 11:30 PM. 8 Jan

ईडी ने अवैध खनन मामले में हरियाणा के पूर्व विधायक और उसके सहयोगी को किया गिरफ्तारे

प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के हरियाणा के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है.

2:45 PM. 8 Jan 24 2:45 PM. 8 Jan

ईडी ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक नानजेगौड़ा, दूध सहकारी समिति के परिसरों पर छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में कर्नाटक कांग्रेस विधायक के. वाई. नानजेगौड़ा और उनसे जुड़ी कई संस्थाओं के परिसरों पर सोमवार सुबह छापे मारे.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पुलिस वैन से सिविल लाइंस पहुंचे सांसद संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह सोमवार को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पुलिस वैन में सिविल लाइंस कार्यक्रम स्थल पहुंचे.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

जब गरीब, किसान, महिलाएं और युवा सशक्त होंगे, तब सशक्त भारत सुनिश्चित होगा, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब गरीब, किसान, महिलाएं और युवा सशक्त होंगे, तो इससे सशक्त भारत सुनिश्चित होगा. विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का कोई भी सही लाभार्थी छूट न जाए. जब से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई है, लगभग 12 लाख नए उज्ज्वला योजना लाभार्थियों ने मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया है.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

सलमान खान के फार्म हाउस में दो लोगों ने की घुसने की कोशिश, गिरफ्तार

एक्टर सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस में दो लोगों ने की घुसने की कोशिश की जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा-राज्य को बदनाम करने की हो रही है कोशिश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने वाले राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

जेल में बंद ‘आप’ विधायक चैतर वसावा से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेता-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जेल में बंद पार्टी विधायक चैतर वसावा से मिलने गुजरात के नर्मदा स्थित राजपिपला जेल पहुंचे. आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भरूच सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

पाकिस्तान में पोलियो टीम की सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला, छह पुलिसवालों की मौत

पाकिस्तान में पोलियो टीम की सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने की खबर है जिसमें छह पुलिसवालों की मौत हो गई है.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

कोर्ट ने ‘आप’ सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार ‘आप’ सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

सजा में छूट को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं को कोर्ट ने सुनवाई योग्य माना

बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों को दी गई सजा में छूट को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं को सुनवाई योग्य माना है. कोर्ट ने बिलकिस बानो से बलात्कार, उसके परिवार की हत्या में शामिल 11 दोषियों को सजा में छूट देने के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द किया है. कोर्ट ने गुजरात सरकार से दोषियों की सजा माफी की याचिका पर विचार करने संबंधी एक अन्य पीठ के 13 मई, 2022 के आदेश को ‘अमान्य’ माना है.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई रद्द कर दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने आज यह फैसला सुनाया है.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद भारत सरकार ने मालदीव के हाई कमिश्नर को किया तलब

पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के बाद भारत सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया गया है.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का सोमवार सुबह निधन हो गया.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

गदग में करंट की चपेट में आए एक्टर यश का पोस्टर लेकर जा रहे युवा, 3 की मौत

कर्नाटक के गदग में करंट की चपेट में एक्टर यश का पोस्टर लेकर जा रहे युवा आ गये. इस हादसे में तीन की मौत हो गई.

2:30 PM. 8 Jan 24 2:30 PM. 8 Jan

राजस्थान के करणपुर विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू

गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई. अधिकारियों ने बताया कि मतगणना जिला मुख्यालय गंगानगर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में हो रही है.

6:57 AM. 8 Jan 24 6:57 AM. 8 Jan

बिल्किस बानो केस में दोषियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

सुप्रीम कोर्ट बिलकिस बानो केस में आज अपना फैसला सुनाएगा. आपको बता दें कि बिलकिस की याचिका में गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई को चुनौती देने का काम किया गया है.

6:57 AM. 8 Jan 24 6:57 AM. 8 Jan

सुनहरी बाग मस्जिद डिमोलिशन केस में आज सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनहरी बाग मस्जिद डिमोलिशन केस में आज सुनवाई होनी है.

6:57 AM. 8 Jan 24 6:57 AM. 8 Jan

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से यूके के दौरे पर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के दौरे पर आज रवाना होने वाले हैं. वे यूके रक्षा और सुरक्षा मसलों पर बातचीत करेंगे.

6:57 AM. 8 Jan 24 6:57 AM. 8 Jan

पीएम मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर

पीएम नरेंद्र मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहने वाले हैं. वे वहां वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >