Breaking News : मुंबई में पुलिस और BMC कर्मियों पर पथराव, अतिक्रमण हटाने का विरोध

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
2:50 PM. 6 Jun 24 2:50 PM. 6 Jun

मुंबई में पुलिस पर पथराव

मुंबई में पुलिस और BMC कर्मियों पर आम लोगों ने पथराव कर दिया है. पुलिस और बीएमसी कर्मी अतिक्रमण हटाने गये थे जहां उन्हें लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा.

11:52 AM. 6 Jun 24 11:52 AM. 6 Jun

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश से 137 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए कहा

दिल्ली जल संकट पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश से 137 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए कहा है.

11:24 AM. 6 Jun 24 11:24 AM. 6 Jun

‘आप’ ने सीएम आवास पर दिल्ली के सभी विधायकों की बैठक बुलाई

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज शाम 5 बजे सीएम आवास पर दिल्ली के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है. यह बैठक चुनाव नतीजों को लेकर बुलाई गई है. बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है.

11:20 AM. 6 Jun 24 11:20 AM. 6 Jun

संजय राउत से मिलने पहुंचे ‘आप’ सांसद राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा गुरुवार को शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के आवास पर पहुंचे. यहां सांसद संजय सिंह भी मौजूद नजर आए. इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि मोदीजी की सरकार नहीं बनेगी और यदि उनकी सरकार बन भी गई तो टिक नहीं पाएगी.

10:00 AM. 6 Jun 24 10:00 AM. 6 Jun

मुंबई के चेंबूर इलाके में सिलेंडर विस्फोट, 10 घायल

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके में सिलेंडर विस्फोट हुआ जिसमें 10 लोग घायल हो गए. मुंबई फायर ब्रिगेड की ओर से यह जानकारी दी गई है.

8:23 AM. 6 Jun 24 8:23 AM. 6 Jun

उत्तराखंड में एक मिनी बस पर चट्टान गिरी, दो लोगों की मौत

उत्तराखंड में एक मिनी बस पर चट्टान गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की बताई जा रही है.

8:21 AM. 6 Jun 24 8:21 AM. 6 Jun

गाजियाबाद के एक घर में एसी ब्लास्ट की वजह से लगी आग

गाजियाबाद के वसुंधरा में आज सुबह एक घर में आग लग गई. बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे वसुंधरा फायर स्टेशन को सूचना मिली कि दो मंजिला इमारत में आग लग गई है जिसके बाद दमकल की गाड़ियां वहां पहुंची. आग एसी ब्लास्ट की वजह से लगी. फायर यूनिट ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया.

8:16 AM. 6 Jun 24 8:16 AM. 6 Jun

दौसा में सड़क दुर्घटना, टीकाराम जूली घायल

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि दौसा में सड़क दुर्घटना में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी के घायल होने की खबर मिली. मैं प्रभु श्रीराम जी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

7:17 AM. 6 Jun 24 7:17 AM. 6 Jun

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मारा गया बिहार का इनामी बदमाश

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान बिहार के इनामी बदमाश को मार गिराया गया है. पुलिस अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है. जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार रात को मुठभेड़ को अंजाम दिया और अपराधी को मार गिराया.

7:05 AM. 6 Jun 24 7:05 AM. 6 Jun

दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है. याचिका में हरियाणा, यूपी के अलावा हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए एक्स्ट्रा पानी देने की मांग की गई है.

7:04 AM. 6 Jun 24 7:04 AM. 6 Jun

भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री कुवैत के खिलाफ आखिरी मैच खेलेंगे

भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री कुवैत के खिलाफ आज आखिरी मैच खेलने वाले हैं. वे 16 मई को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान पहले ही कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >