Breaking News: राजस्थान सरकार ने ‘इंदिरा रसोई योजना’ का नाम बदलकर ‘श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना’ किया

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:51 AM. 7 Jan 24 11:21 PM. 6 Jan

राजस्थान सरकार ने ‘इंदिरा रसोई योजना’ का नाम बदलकर ‘श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना’ किया

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने ‘इंदिरा रसोई योजना’ का नाम बदलकर ‘श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना’ कर दिया है. राज्य सरकार ने योजना की समीक्षा की और नाम बदलने के आदेश जारी किये. सभी होर्डिंग और ऑनलाइन पोर्टल पर भी नाम बदलने के आदेश जारी कर दिए गए.

4:51 AM. 7 Jan 24 11:21 PM. 6 Jan

ओलंपिक क्वालीफायर के लिए रांची पहुंची जर्मन महिला हॉकी टीम, भव्य स्वागत

झारखंड में एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर खेलने के लिए जर्मन महिला हॉकी टीम शनिवार को रांची पहुंची. जहां जर्मन टीम का भव्य स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर टीम का स्वागत पारंपरिक नृत्य से किया गया. जर्मन टीम की खिलाड़ियों ने भी नृत्य का जमकर आनंद उठाया.

4:51 AM. 7 Jan 24 11:21 PM. 6 Jan

गुजरात के वलसाड में एक तेल कंपनी में लगी भीषण आग

गुजरात के वलसाड में एक तेल कंपनी में आग लगी. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

4:51 AM. 7 Jan 24 11:21 PM. 6 Jan

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रचार समिति का गठन किया

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रचार समिति का गठन किया है. जिसका संयोजक अजय माकन को बनाया गया है.

4:51 AM. 7 Jan 24 11:21 PM. 6 Jan

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आदित्य एल 1 की सफलता पर किया ट्वीट

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आदित्य एल 1 की सफलता पर ट्वीट किया, भारत के लिए यह साल कितना शानदार रहा. पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, टीम इसरो द्वारा लिखी गई एक और सफलता की कहानी. आदित्य एल1 रहस्यों की खोज के लिए अपनी अंतिम कक्षा में पहुंच गया है. सूर्य-पृथ्वी संबंध.

4:51 AM. 7 Jan 24 11:21 PM. 6 Jan

पांच महीने बाद सूरज के L1 प्वाइंट पर पहुंचा Aditya यान

ISRO ने एक बार फिर कामयाबी का झंडा गाड़ दिया है. पांच महीन के बाद Aditya एल1 L1 प्वाइंट पर पहुच गया है. इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की, देश की पहली सौर वेधशाला ‘आदित्य-एल1’ अपने गंतव्य तक पहुंची. यह उपलब्धि सबसे जटिल अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं; हम मानवता की भलाई के लिये विज्ञान की नयी सीमाओं को पार करते रहेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >