Breaking News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा से बात की
Copied link
Breaking News Live updates: आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है. रेप केस में अदालत ने फैसला सुनाया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया. आर्थिक सर्वेक्षण में 6 से 6.8 फीसदी के विकास दर का अनुमान व्यक्त किया गया है. जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अब जदयू में नहीं हैं. वो जो बयान दे रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है. देश-विदेश की ताजा खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ
4:05 AM. 1 Feb 234:05 AM. 1 Feb
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा से बात की
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को वीडियो कॉल के माध्यम से भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा से बात की. बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धमाकेदार बल्लेबाज एवं कप्तान शेफाली वर्मा का जन्म 28 जनवरी 2004 में हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था.
4:05 AM. 1 Feb 234:05 AM. 1 Feb
ओडिशा में विपक्ष ने मंत्री की हत्या के पीछे लगाया साजिश का लगाया
ओडिशा में विपक्षी बीजेपी-कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या के पीछे गहरी साजिश है. दोनों पार्टियों ने अलग-अलग संवाददाता सम्मेलन कर हत्या के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच की जरूरत पर जोर दिया.
2:50 AM. 1 Feb 232:50 AM. 1 Feb
कोलकाता के एक फुटवियर के गोदाम में लगी आग
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तोपसिया में एक फुटवियर के गोदाम में आग लग गयी. मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं.
1:53 AM. 1 Feb 231:53 AM. 1 Feb
कॉलेजियम ने इलाहाबाद और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत करने की सिफारिश की
उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर प्रोन्नति करने की केंद्र से सिफारिश की. उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किये गये प्रस्ताव के अनुसार देश के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ के नेतृत्व में कॉलेजियम के सभी छह सदस्यों ने एकमत से न्यायमूर्ति बिंदल के नाम की सिफारिश की.
1:53 AM. 1 Feb 231:53 AM. 1 Feb
पूर्व कानून मंत्री और प्रशांत भूषण के पिता शांति भूषण का 97 साल की उम्र में निधन
प्रशांत भूषण के पिता वा पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का 97 साल की उम्र में निधन हो गया. पिछले कई दिनों से शांति भूषण काफी बीमार चल रहे थे. उन्होंने अपने दिल्ली वाले निवास पर आखिरी सांस ली.
1:53 AM. 1 Feb 231:53 AM. 1 Feb
बिहार के छपरा में एक पार्टी में खाना खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ी
बिहार के छपरा के पानापुर थाना क्षेत्र में एक पार्टी में खाना खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गयी. चिकित्सा अधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि रात में किसी पार्टी में खाना खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई है. 50 से अधिक लोग बीमार हैं जिसमें अधिक बीमार को हम रेफर कर रहे हैं.
1:53 AM. 1 Feb 231:53 AM. 1 Feb
कांग्रेस संसद के बजट सत्र में महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे उठाएगी
कांग्रेस संसद के बजट सत्र में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाएगी. यह बात पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कही है.
1:53 AM. 1 Feb 231:53 AM. 1 Feb
ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मोरबी ब्रिज हादसे में ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इससे पहले उसने मोरबी में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण किया था.
1:53 AM. 1 Feb 231:53 AM. 1 Feb
एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर कथित रूप से पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को मिली जमानत
पटियाला हाउस कोर्ट ने पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला पर कथित रूप से पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को जमानत दे दी. उसे दिल्ली पुलिस ने 6 जनवरी को गिरफ्तार किया था.
1:53 AM. 1 Feb 231:53 AM. 1 Feb
जयसुख पटेल ने गुजरात में मोरबी की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया
पुल टूटने के मामले में ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक जयसुख पटेल ने गुजरात में मोरबी की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया.
1:53 AM. 1 Feb 231:53 AM. 1 Feb
भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी, मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वर ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के इस दशक के बाकी समय में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है. कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के वैश्विक झटके नरम पड़ने पर भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी. आगे नागेश्वरन ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे रहती है, तो आर्थिक वृद्धि दर अनुमान पर असर नहीं पड़ेगा.
1:53 AM. 1 Feb 231:53 AM. 1 Feb
विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश की होगी राजधानी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को घोषणा की कि विशाखापत्तनम शहर राज्य की राजधानी होगी.
6:54 PM. 31 Jan 236:54 PM. 31 Jan
आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के बजट सत्र में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23. आर्थिक सर्वेक्षण 6 से 6.8 फीसदी के विकास दर का अनुमान किया गया है.
6:54 PM. 31 Jan 236:54 PM. 31 Jan
ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर पहुंची 90
पाकिस्तान के पेशावर मस्जिद ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 90 पहुंच गई है. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीटीपी ने लिया है. बता दें, एक आत्मघाती हमले में पाकिस्तान में इतने बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है.
4:08 PM. 31 Jan 234:08 PM. 31 Jan
थोड़ी मेर में राष्ट्रपति का अभिभाषण
संसद में आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है. थोड़ी ही देर में सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू होगा. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी. वहीं, सत्र में विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिल सकता है. कई मुद्दों पर विपक्ष हल्ला बोल कर सकता है.
4:08 PM. 31 Jan 234:08 PM. 31 Jan
तेजी से बढ़ने वाली होगी भारतीय इकोनॉमी
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मंगलवार को विश्व की अर्थव्यवस्था और भारतीय इकोनॉमी का ग्रोथ रेट जारी किया है. आईएमएफ के मुताबिक इस तिमाही भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी होगी. भारत की अर्थव्यवस्था मौजूदा तिमाही में 6.8 फीसदी की दर से बढ़ रही है, जो अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6.1 फीसदी रहने की संभावना है. वहीं, आईएमएफ ने कहा है कि ग्लोबल ग्रोथ साल 2023 में पहले की अपेक्षा में कम रहने की संभावना है.
4:08 PM. 31 Jan 234:08 PM. 31 Jan
महाराष्ट्र में भीषण हादसा
महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार और बस की टक्कर हो गई. जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कार गुजरात से मुंबई जा रही थी और कार चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद बस में जा घुसी.
12:34 PM. 31 Jan 2312:34 PM. 31 Jan
आज से संसद का बजट सत्र
आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद बजट सत्र की शुरूआत होगी. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल ये आखिरी पूर्ण बजट है. वहीं, सदन में इकोनॉमिक सर्वे भी पेश किया जाएगा. विपक्ष के तेवर देखकर लगता है कि सदन की कार्यवाही काफी हंगामेदार होगी.
12:34 PM. 31 Jan 2312:34 PM. 31 Jan
महसूस किए गए भूकंप के झटके
देश में महसूस किए गए भूकंप के झटके. राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र ने बताया कि अंडमान सागर भूकंप का केन्द्र रहा. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 आंकी गई.
मुख्य बातें
Breaking News Live updates: आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है. रेप केस में अदालत ने फैसला सुनाया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया. आर्थिक सर्वेक्षण में 6 से 6.8 फीसदी के विकास दर का अनुमान व्यक्त किया गया है. जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अब जदयू में नहीं हैं. वो जो बयान दे रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है. देश-विदेश की ताजा खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.