Breaking News : मानेसर में कपड़ा निर्माण इकाई में भीषण आग

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
7:44 PM. 30 May 24 7:44 PM. 30 May

मानेसर में कपड़ा निर्माण इकाई में भीषण आग

मानेसर में एक कपड़ा निर्माण इकाई में भीषण आग लग गई. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

5:10 PM. 30 May 24 5:10 PM. 30 May

दिल्ली के सोनिया विहार में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में लगी आग

दिल्ली के सोनिया विहार पुलिस विहार के अंतर्गत वजीराबाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं.

3:13 PM. 30 May 24 3:13 PM. 30 May

दिल्ली में जल संकट, बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने आप सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

दिल्ली में जल संकट के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने आप मंत्री आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

1:36 PM. 30 May 24 1:36 PM. 30 May

पूरी दुनिया महात्मा गांधी को जानती है, बोले खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि पूरी दुनिया महात्मा गांधी को जानती है. गांधी की प्रतिमा लगभग हर देश में मौजूद है. पीएम मोदी मुद्दों की बात नहीं करते हैं. हम मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं.

1:14 PM. 30 May 24 1:14 PM. 30 May

बोले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव के लिए वोट करें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब के मतदाताओं से कहा कि केवल कांग्रेस ही विकासोन्मुख प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है जहां लोकतंत्र और संविधान की रक्षा होगी. उन्होंने पंजाब के मतदाताओं से विकास और समावेशी प्रगति के लिए वोट देने तथा प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव को मौका देने की अपील की.

12:53 PM. 30 May 24 12:53 PM. 30 May

अमित शाह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की.

11:54 AM. 30 May 24 11:54 AM. 30 May

ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोग मांग में तेजी आएगी, आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया

आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार मुद्रास्फीति के निर्धारित स्तर की ओर बढ़ने से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोग मांग में तेजी आएगी. बाह्य क्षेत्र की मजबूती और विदेशी मुद्रा भंडार, घरेलू आर्थिक गतिविधियों को वैश्विक प्रभावों से बचाएंगे.

9:03 AM. 30 May 24 9:03 AM. 30 May

उत्तर कोरिया ने पूर्वी जलक्षेत्र में दागी कई मिसाइलें, दक्षिण कोरिया ने कहा

उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कई संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल दागीं. दक्षिण कोरियाई सेना की ओर से यह जानकारी दी गई है.

7:59 AM. 30 May 24 7:59 AM. 30 May

दिल्ली में दमकल विभाग को आग लगने की 220 कॉल आईं

दिल्ली दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण एक दिन में दमकल विभाग को आग लगने की 220 कॉल आईं. दिवाली के दिन को छोड़कर यह अब तक की सबसे अधिक कॉल हैं.

7:58 AM. 30 May 24 7:58 AM. 30 May

पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान विस्फोट

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया. इस हादसे में पंद्रह लोग झुलस गए. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

7:58 AM. 30 May 24 7:58 AM. 30 May

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स सप्लाई करने आए दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल की कांदिवली यूनिट ने बोरीवली इलाके में ड्रग्स सप्लाई करने आए दो सप्लायरों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 12 लाख रुपये है. मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से यह जानकारी दी गई है.

7:56 AM. 30 May 24 7:56 AM. 30 May

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स सप्लाई करने आए दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल की कांदिवली यूनिट ने बोरीवली इलाके में ड्रग्स सप्लाई करने आए दो सप्लायरों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 12 लाख रुपये है. मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से यह जानकारी दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >