Breaking News: दिल्ली में ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 405 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 3 लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली में एक्टिव केस का दर 11.2% है.मन की बात के 100वें एपिसोड को सुनने के बाद त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा, यह विशेष है. हम इसका इंतजार कर रहे थे. आज एक शुभ दिन है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के उडुपी में रोड शो किया. उसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए, कर्नाटक में जब भी कांग्रेस की सरकार आई है इन्होंने विकास पर ब्रेक लगाया.

Live Updates
4:23 AM. 1 May 23 10:53 PM. 30 Apr

दिल्ली में ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रविवार को घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई. ट्रैक्टर चालक इदरीश खान को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चा भजनपुरा में दिल्ली दरबार रोड के पास अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया.

4:23 AM. 1 May 23 10:53 PM. 30 Apr

दिल्ली में पिछले 24 घंटें में कोरोना के 405 नये मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 405 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 3 लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली में एक्टिव केस का दर 11.2% है.

4:23 AM. 1 May 23 10:53 PM. 30 Apr

महाराष्ट्र में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया.

4:23 AM. 1 May 23 10:53 PM. 30 Apr

प्रधानमंत्री मोदी ने एशिया चैम्पियनशिप जीतने वाले सात्विक और चिराग को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बधार्द दी है. विश्व चैम्पियनशिप 2022 कांस्य पदक विजेता भारतीय जोड़ी दुबई में फाइनल में पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया के ओंग यू सिन और तियो ई यि को 16 . 21, 21 . 17, 21 . 19 से हराया.

4:23 AM. 1 May 23 10:53 PM. 30 Apr

छत्तीसगढ़ बीजेपी नेता डॉक्टर नंद कुमार साव ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर नंद कुमार साव ने इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने दी. उन्होंने बताया, वह हमारे प्रमुख नेता हैं, हम उनसे बात करेंगे और अगर कोई गलतफहमी है, तो उसे दूर करने की कोशिश करेंगे.

4:23 AM. 1 May 23 10:53 PM. 30 Apr

सूडान से 40 भारतीयों को लेकर लौटा वायु सेना का विमान

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, एक C-130J भारतीय वायु सेना का विमान 40 यात्रियों के साथ नई दिल्ली में उतरा है. अब तक लगभग 2300 लोग भारत पहुंच चुके हैं.

मुख्य बातें

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 405 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 3 लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली में एक्टिव केस का दर 11.2% है.मन की बात के 100वें एपिसोड को सुनने के बाद त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा, यह विशेष है. हम इसका इंतजार कर रहे थे. आज एक शुभ दिन है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के उडुपी में रोड शो किया. उसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए, कर्नाटक में जब भी कांग्रेस की सरकार आई है इन्होंने विकास पर ब्रेक लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >