Breaking News : पीएम मोदी ने करुणानिधी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
2:59 PM. 3 Jun 24 2:59 PM. 3 Jun

पीएम मोदी ने करुणानिधी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करुणानिधी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम ने ट्वीट किया और लिखा, मैं कलैगनार करुणानिधि जी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने तमिलनाडु और तमिल लोगों के विकास के लिए काम किया. उनके विद्वान स्वभाव के लिए उनका व्यापक सम्मान किया जाता है. मुझे उनके साथ अपनी कई मुलाकातें याद आती हैं, जिसमें वह समय भी शामिल है जब हम दोनों अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री थे.

12:05 PM. 3 Jun 24 12:05 PM. 3 Jun

दिल्ली की अदालत ने बीआरएस नेता कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बीआरएस की नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत सोमवार को तीन जुलाई तक बढ़ा दी.

11:53 AM. 3 Jun 24 11:53 AM. 3 Jun

मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की

अमूल के बाद मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर बाजार में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की सोमवार को घोषणा की.

10:40 AM. 3 Jun 24 10:40 AM. 3 Jun

‘चुनाव के परिणाम का इंतजार कीजिए’, एग्जिट पोल पर बोलीं सोनिया गांधी

एग्जिट पोल पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि चुनाव के परिणाम का इंतजार कीजिए.

9:47 AM. 3 Jun 24 9:47 AM. 3 Jun

पश्चिम रेलवे की मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं तकनीकी कारणों से बाधित

कारोबारी नगरी मुंबई के बोरिवली स्टेशन पर एक केबल कटने के बाद तकनीकी कारणों से पश्चिम रेलवे नेटवर्क पर सोमवार को लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं.

9:21 AM. 3 Jun 24 9:21 AM. 3 Jun

जबरदस्त बढ़त के साथ सेंसेक्स और निफ्टी खुले, सेंसेक्स में 2000 अंकों की उछाल

शेयर बाजार में हरियाली नजर आ रही है. जबरदस्त बढ़त के साथ सेंसेक्स और निफ्टी आज खुले. सेंसेक्स में 2000 अंकों की उछाल देखी गई.

8:17 AM. 3 Jun 24 8:17 AM. 3 Jun

पुलवामा जिले के निहामा इलाके में मुठभेड़ जारी

कश्मीर जोन पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि पुलवामा जिले के निहामा इलाके में मुठभेड़ सोमवार सुबह शुरू हुई जो अभी जारी है. पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन में लगे हुए हैं.

7:23 AM. 3 Jun 24 7:23 AM. 3 Jun

मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर पलटने 13 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक

राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि एक ट्रैक्टर में कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान से राजगढ़ आ रहे थे. राजस्थान-राजगढ़ बॉर्डर के पास में ट्रैक्टर पलट गया जिससे 13 लोगों की मौत हो गई. हादसे पर राष्ट्रपति ने शोक जताया है.

7:20 AM. 3 Jun 24 7:20 AM. 3 Jun

अमूल ने दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाईं

‘अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने आज से देशभर में दूध की कीमतों में करीब दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है.

7:20 AM. 3 Jun 24 7:20 AM. 3 Jun

पश्चिम बंगाल में दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान

रविवार को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के बारासात और मथुरापुर लोकसभा क्षेत्रों के एक-एक बूथ पर पुनर्मतदान का आदेश दिया. आयोग की ओर से जानकारी दी गई कि सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पुनर्मतदान कराये जाने का निर्णय चुनाव अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है.

7:20 AM. 3 Jun 24 7:20 AM. 3 Jun

गैंगस्टर अरुण गवली की समयपूर्व रिहाई के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट गैंगस्टर से राजनीतिक नेता बने अरुण गवली की समयपूर्व रिहायी का मार्ग प्रशस्त करने वाले बम्बई हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर आज सुनवाई करेगा. आपको बता दें कि गवली हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >