Breaking News: इंफाल में 3 जुलाई को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील

Breaking News: NCP नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. गौरतलब है कि अजित पवार सहित कई एनसीपी नेता सत्तारूढ़ महाराष्ट्र सरकार को समर्थन दे दिया है. टिपरा मोथा पोर्टी चीफ प्रद्योत देबबर्मन ने अमित शाह की मुलाकात, अलग टिपरालैंड बनाने की मांग. देश-विदेश की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

Live Updates
4:02 AM. 3 Jul 23 10:32 PM. 2 Jul

इंफाल में 3 जुलाई को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के सभी इलाकों में 3 जुलाई को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी.

4:02 AM. 3 Jul 23 10:32 PM. 2 Jul

पीपुल्स फ्रंट और कुकी ऑर्गनाइजेशन ने NH2 पर नाकेबंदी हटाने का किया फैसला

यूपीएफ के प्रवक्ता आरोन किपगेन और केएनओ के प्रवक्ता सेलेन हाओकिप ने कहा, मणिपुर में शांति और सद्भाव बहाल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गहरी चिंता को ध्यान में रखते हुए, यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट और कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन ने NH2 पर कांगुई (कांगपोकपी) में नाकाबंदी को तत्काल हटाने का फैसला किया है. जिससे राज्य में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति हो सके. दोनों ने बताया, कई मौकों पर सिविल सोसायटी संगठनों, ग्राम प्रधानों, युवाओं और महिला नेताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया.

4:02 AM. 3 Jul 23 10:32 PM. 2 Jul

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पहाड़ियों पर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज बिष्णुपुर-चुराचांदपुर से सटे पहाड़ियों पर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया.

4:02 AM. 3 Jul 23 10:32 PM. 2 Jul

तेलंगाना के खम्मम से राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला किया

तेलंगाना के खम्मम में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया. उन्होंने कहा, जब हमने संसद में किसानों का मुद्दा उठाया TRS ने भाजपा की पूरी मदद की. जो भी नरेंद्र मोदी चाहते हैं, आपके मुख्यमंत्री कर देते हैं क्योंकि आपके मुख्यमंत्री का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में है.

4:02 AM. 3 Jul 23 10:32 PM. 2 Jul

अजित पवार की बगावत के बाद एनसीपी नेता डॉ जितेंद्र अवहाद चुने गये नेता प्रतिपक्ष

महाराष्ट्र में अजित पवार की बगावत के बाद एनसीपी नेता डॉ जितेंद्र अवहाद को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है. विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किए जाने पर एनसीपी नेता जितेंद्र अवहाद ने कहा, अभी दिन शुरू हुआ है, हम इसके बारे में सोचेंगे और जो भी होगा हम उसके अनुसार निर्णय लेंगे.

4:02 AM. 3 Jul 23 10:32 PM. 2 Jul

रामदास अठावले का दावा, काफी समय से नाराज चल रहे थे अजित पवार

महाराष्ट्र में NCP नेता अजीत पवार महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, अजित पवार काफी समय से नाराज चल रहे थे. वे चाहते थे कि भाजपा के साथ उनका गठबंधन होना चाहिए लेकिन शरद पवार नहीं चाहते थे. यह बेहद बड़ा परिवर्तन है और महा विकास अघाड़ी को धक्का लगा है.

मुख्य बातें

Breaking News: NCP नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. गौरतलब है कि अजित पवार सहित कई एनसीपी नेता सत्तारूढ़ महाराष्ट्र सरकार को समर्थन दे दिया है. टिपरा मोथा पोर्टी चीफ प्रद्योत देबबर्मन ने अमित शाह की मुलाकात, अलग टिपरालैंड बनाने की मांग. देश-विदेश की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >