Breaking News Live: गुजरात के बाद ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, तीव्रता 4.5

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
3:20 AM. 29 Jan 24 9:50 PM. 28 Jan

गुजरात के बाद ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, तीव्रता 4.5

गुजरात के बाद ताजिकिस्तान में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया, रात 21:07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई.

3:20 AM. 29 Jan 24 9:50 PM. 28 Jan

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर पीएम मोदी का जताया आभार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. नीतीश कुमार ने ट्वीट किया और लिखा, मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं तथा उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं. बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है. जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है. केंद्र और राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी.

3:20 AM. 29 Jan 24 9:50 PM. 28 Jan

ईडी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के भाई को जारी किया समन, 30 जनवरी को बुलाया

ईडी ने कोरोना खिचड़ी घोटाला मामले में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के भाई संदीप राउत को तलब किया है. ईडी ने उन्हें 30 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.

3:20 AM. 29 Jan 24 9:50 PM. 28 Jan

आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से हटाया बैन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का निलंबन तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. एसएलसी को आईसीसी सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन करने के कारण नवंबर में निलंबित कर दिया गया था. निलंबन के बाद से बोर्ड स्थिति की निगरानी कर रहा है.

3:20 AM. 29 Jan 24 9:50 PM. 28 Jan

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया और लिखा, बिहार के मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ लेने पर नीतीश कुमार उप मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को बधाई. यह नई टीम बिहार में विकास और जनकल्याण का नया अध्याय प्रारंभ करे, इसके लिए सभी को मेरी शुभकामनाएं.

3:20 AM. 29 Jan 24 9:50 PM. 28 Jan

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को ट्वीट कर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई. मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >