Breaking News : युजवेंद्र चहल और अवेश खान टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयॉर्क रवाना

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:23 PM. 27 May 24 9:23 PM. 27 May

युजवेंद्र चहल और अवेश खान टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयॉर्क रवाना

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और अवेश खान आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए मुंबई एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए.

9:20 PM. 27 May 24 9:20 PM. 27 May

अरब सागर में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप

आज रात 8:56 बजे अरब सागर में भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 थी.

7:54 PM. 27 May 24 7:54 PM. 27 May

मुंबई के ताज होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, यूपी से किया गया कॉल

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आज एक कॉल मिली कि शहर के ताज होटल और एयरपोर्ट पर बम रखा गया है. पुलिस ने ठिकानों पर तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. कॉल उत्तर प्रदेश से आई है और कॉल करने वाले की तलाश जारी है.

3:46 PM. 27 May 24 3:46 PM. 27 May

पुणे कार दुर्घटना मामलाए पुलिस ने एक अन्य आरोप को किया गिरफ्तार

पुणे कार दुर्घटना मामले में पुणे पुलिस ने नाबालिग आरोपी के रक्त के नमूने में हेरफेर में कथित संलिप्तता के लिए मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया.

1:57 PM. 27 May 24 1:57 PM. 27 May

कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ‘भाई-बहन’ पर नहीं डाली जाएगी, बोले अमित शाह

कुशीनगर की रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने कटाक्ष किया और कहा कि चार जून को राहुल गांधी के लोग प्रेस कांफ्रेंस करके कहेंगे कि हम ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की वजह से हार गये. कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ‘भाई-बहन’ पर नहीं डाली जाएगी. खरगे (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे) चार जून के बाद अपना पद खोने जा रहे हैं.

1:06 PM. 27 May 24 1:06 PM. 27 May

राजकोट के टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुजरात के राजकोट के टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना के मामले में एक और आरोपी राहुल राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है. राजकोट पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है. वहीं राजकोट नगर निगम के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के स्टेशन अधिकारी रोहित विगोरा को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही अग्निकांड के लिए जिम्मेदार कुल 7 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है.

12:36 PM. 27 May 24 12:36 PM. 27 May

भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ का जवान लू लगने की वजह से शहीद

राजस्थान के रामगढ़ में भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ का जवान अजय कुमार लू लगने की वजह से शहीद हो गया.

10:23 AM. 27 May 24 10:23 AM. 27 May

दिल्ली के अस्पताल में आग की घटना पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुलाई बैठक

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना के बारे में बातचीत के लिए एक बैठक बुलाई है. दिल्ली सचिवालय में यह बैठक होगी जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

9:11 AM. 27 May 24 9:11 AM. 27 May

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की है. आम आदमी पार्टी की ओर से यह जानकारी दी गई है.

8:45 AM. 27 May 24 8:45 AM. 27 May

पुणे के ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टरों को किया गया गिरफ्तार

किशोर से जुड़ी कार दुर्घटना के मामले में पुणे के ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है.

8:15 AM. 27 May 24 8:15 AM. 27 May

टोंगा में आया शक्तिशाली भूकंप

दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र टोंगा में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए लेकिन इसके कारण सुनामी आने का खतरा नहीं है. इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 47 मिनट पर आया और इसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.6 थी.

8:07 AM. 27 May 24 8:07 AM. 27 May

राफा पर इजरायली हवाई हमले में 22 लोग मारे गए

फिलिस्तीनी चिकित्सकों का कहना है कि राफा पर इजरायली हवाई हमले में 22 लोग मारे गए हैं. विस्थापित लोगों के टेंट पर हमला किया गया है.

8:06 AM. 27 May 24 8:06 AM. 27 May

नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेताओं ने शांति वन पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

watch | Congress president Mallikarjun Kharge and Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi pay floral tribute to India’s first Prime Minister Jawaharlal Nehru on his death anniversary, at his memorial Shanti Van in Delhi. pic.twitter.com/XGKyq9kHkO
— ANI (@ANI) May 27, 2024

8:06 AM. 27 May 24 8:06 AM. 27 May

नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेताओं ने शांति वन पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

watch | Congress president Mallikarjun Kharge and Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi pay floral tribute to India’s first Prime Minister Jawaharlal Nehru on his death anniversary, at his memorial Shanti Van in Delhi. pic.twitter.com/XGKyq9kHkO
— ANI (@ANI) May 27, 2024

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >