Breaking News: फरीदकोट में राजस्थान नहर और सरहिंद नहर के बीच आई दरार, पानी का बहाव रुका
Breaking News: राहुल गांधी के समर्थन में सभी राज्यों में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं. राजस्थान के बीकानेर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही तीव्रता. पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात का 99वां एपिसोड. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की लाहौर के मीनार ए पाकिस्तान मैदान में रैली. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.
Breaking News: फरीदकोट में राजस्थान नहर और सरहिंद नहर के बीच आई दरार, पानी का बहाव रुका
Live Updates
4:32 AM. 27 Mar 2311:02 PM. 26 Mar
फरीदकोट में राजस्थान नहर और सरहिंद नहर के बीच आई दरार, पानी का बहाव रुका
पंजाब के सिंचाई अधिकारी ने कहा कि फरीदकोट में राजस्थान नहर और सरहिंद नहर के बीच दरार आ गई. जिससे पानी का बहाव रुका है. उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर पहुंचे और जरूरी मशीनें मंगवाई गई हैं. हम आगे की कार्रवाई करेंगे. मरम्मत का काम किया जाएगा. शहर में कोई नुकसान नहीं हुआ.
3:57 AM. 27 Mar 2310:27 PM. 26 Mar
बीजेपी ने सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को बनाया दिल्ली स्टेट लीगल सेल का सह संयोजक
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को बीजेपी दिल्ली स्टेट लीगल सेल का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है.
3:57 AM. 27 Mar 2310:27 PM. 26 Mar
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पास पलटी क्रेन, कुछ लोगों के घायल होने की खबर
पूर्वोत्तर दिल्ली से गुजरने वाले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माणाधीन स्थल पर कुछ वाहनों पर क्रेन पलट गई. यह दुर्घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के चौथे पुस्ता करतार नगर में हुई और कुछ लोग घायल हो गए.
3:57 AM. 27 Mar 2310:27 PM. 26 Mar
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 153 नये मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 153 कोविड पॉजिटिव मामले और शून्य मौतें दर्ज की गई हैं. सकारात्मकता दर 9.13% है जबकि सक्रिय मामले 528 हैं.
3:57 AM. 27 Mar 2310:27 PM. 26 Mar
सीबीआई ने 5 लाख रिश्वत लेने के आरोप में विदेश व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त डीजीएफटी को किया गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के लिए संयुक्त डीजीएफटी, विदेश व्यापार महानिदेशालय, राजकोट (गुजरात) को गिरफ्तार किया है.
3:57 AM. 27 Mar 2310:27 PM. 26 Mar
दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
केंद्र सरकार के विरोध में जंतर-मंतर रोड पर ‘मशाल जुलुस’ निकालने की कोशिश करने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
मुख्य बातें
Breaking News: राहुल गांधी के समर्थन में सभी राज्यों में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं. राजस्थान के बीकानेर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही तीव्रता. पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात का 99वां एपिसोड. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की लाहौर के मीनार ए पाकिस्तान मैदान में रैली. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.