Breaking News: राष्ट्रपति भवन पहुंचे राष्ट्रपति मैक्रों, एट-होम रिसेप्शन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
5:51 PM. 26 Jan 24 5:51 PM. 26 Jan

राष्ट्रपति भवन पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित एट-होम रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति भवन पहुंचे.

5:51 PM. 26 Jan 24 5:51 PM. 26 Jan

संदिग्ध ड्रोन बरामद

26 जनवरी को पंजाब के अमृतसर जिले के गांव रोरनवाला खुर्द के पास एक खेत में संदिग्ध ड्रोन बरामद हुआ है. यह ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर जिसका मॉडल- डीजेआई मविक 3 क्लासिक है. यह चीन निर्मित ड्रोन है. बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर ने ड्रोन बरामद किया है.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

लगातार छठी बार बजट पेश करने वाली दूसरी वित्त मंत्री होंगी सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लगातार छठा बजट पेश करेंगी. इसके साथ ही वह देश की दूसरी वित्त मंत्री होंगी जो लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश करेंगी. यह उपलब्धि अब तक केवल पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

16 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करेंगी अतिशी

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 15 से 20 फरवरी तक चलेगा. बजट 16 फरवरी को पेश किया जाएगा.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

गणतंत्र दिवस पर स्क्वाड्रन लीडर निकिता मल्होत्रा वायु सेना पदक से सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर स्क्वाड्रन लीडर निकिता मल्होत्रा को वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया है. वह आज कार्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट में तांगेल फॉर्मेशन का भी हिस्सा थीं. वह फॉर्मेशन के डोर्नियर विमान में थीं जिसमें एक डकोटा विमान और दो डोर्नियर शामिल थे.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने किया कर्तव्य पथ पर मार्च

दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड के इतिहास में पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च में भाग लिया. दस्ते का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्वेता के. सुगाथन ने किया. दिल्ली पुलिस के दस्ते में एक महिला राजपत्रित अधिकारी, तीन महिला उप-निरीक्षक, 44 महिला हेड कांस्टेबल और 100 महिला कांस्टेबल शामिल थीं. ये सभी लाल ‘साफा’ बांधे हुई थीं.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के साक्षी बने

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर देश की आन, बान और शान को प्रदर्शित करने वाली परेड के साक्षी बने और इसी के साथ वह ऐसे वैश्विक नेताओं के समूह में शामिल हो गए हैं जिन्होंने सात दशकों में देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व में शिरकत की है.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

पीएम मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही देश में गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत हो गई.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

राष्ट्रीय समर स्मारक पर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी अगवानी की. इस मौके पर पीएम ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

75वें गणतंत्र दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मैं देशवासियों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ‘संकल्प से सिद्धि’ की दिशा में काम करने की अपील करता हूं. इधर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

सीएम एकनाथ शिंदे और सीएम नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणतंत्र दिवस पर मुंबई में अपने आधिकारिक निवास वर्षा बंगले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया है.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

प्रधानमंत्री मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा- देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

कमाठीपुरा के रेस्तरां में लगी आग में झुलसकर एक की मौत

बीएमसी ने बताया है कि ग्रांट रोड के कमाठीपुरा में एक रेस्तरां में लगी आग में अब तक एक की मौत हुई है. एक शख्स का जला हुआ शव परिसर के बाथरूम में पाया गया.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

अयोध्या में रामलला के दर्शन को उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इसका वीडियो सामने आया है जो शुक्रवार सुबह का है.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

केंद्र के वादे पूरे नहीं करने के खिलाफ जींद में निकाली जाएगी ट्रैक्टर व वाहन परेड

बीजेपी सरकार द्वारा कथित रूप से वादा नहीं निभाने के खिलाफ 26 जनवरी को जींद जिले में किसान सभा व भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) की अगुवाई में ट्रैक्टर व वाहन परेड निकाली जाएगी. किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व वाहन परेड चार स्थानों से शुरू होगी जिनमें राजकीय आईटीआई कैथल रोड जींद, कैथल रोड पुल, नरवाना रोड पुल और वीटा मिल्क प्लांट हांसी रोड शामिल है.

1:58 PM. 26 Jan 24 1:58 PM. 26 Jan

कमाठीपुरा में एक रेस्तरां में लगी आग

मुंबई अग्निशमन सेवा ने जानकारी दी है कि मुंबई के ग्रांट रोड के कमाठीपुरा में एक रेस्तरां में बीती रात 2 बजे आग लग गई. दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. हादसे में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है.

6:46 AM. 26 Jan 24 6:46 AM. 26 Jan

छत्तीगसढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के नौ गांवों में आज पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के नौ सुदूरवर्ती गांवों में शुक्रवार को 76 सालों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा. यह इन क्षेत्रों में नक्सलियों के घटते प्रभाव एवं सुरक्षा परिदृश्य में सुधार का संकेत है. पुलिस के मुताबिक इन गांवों में 1947 के बाद से कभी भी ध्वजारोहण नहीं हुआ. लेकिन शुक्रवार को जब इन गांवों के ग्रामीण देश के बाकी लोगों के साथ गणतंत्र दिवस मनायेंगे तो स्थिति बदल जाएगी.

6:46 AM. 26 Jan 24 6:46 AM. 26 Jan

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को दिया गया दो दिनों का विराम

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दो दिवसीय पूर्व निर्धारित अवकाश के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी लौट आए. कांग्रेस ने बताया कि यात्रा को शुक्रवार और शनिवार को दो दिन के लिए पूर्व निर्धारित विराम दिया गया है और यह गणतंत्र दिवस के बाद 28 जनवरी को कूच बिहार से फिर से शुरू होगी. यात्रा कूच बिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, उत्तर दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों से होकर गुजरेगी.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >