Breaking News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को राजौरी का दौरा करेंगे

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
10:30 PM. 26 Dec 23 10:30 PM. 26 Dec

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को राजौरी का दौरा करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वह बुधवार को जम्मू और राजौरी का दौरा करेंगे. सिंह ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कल, 27 दिसंबर को मैं जम्मू और राजौरी में रहूंग. मंत्री का यह दौरा पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान दो कैप्टन समेत चार सैनिकों के शहीद होने के बाद हो रहा है. मुठभेड़ में तीन और जवान घायल हो गए थे. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, आतंकवाद विरोधी ग्रिड को मजबूत करने के लिए इस क्षेत्र में और अधिक सैनिकों को भेजा जा रहा है.

10:30 PM. 26 Dec 23 10:30 PM. 26 Dec

पहलवान विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाया

पहलवान विनेश फोगाट ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इसको लेकर लंबा ट्वीट किया और लिखा, इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद.

10:30 PM. 26 Dec 23 10:30 PM. 26 Dec

कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लड़ते हुए घायल हुए लेफ्टिनेंट कर्नल केबीएस की 8 साल बाद निधन

नवंबर 2015 में कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लड़ते समय चोटिल लेफ्टिनेंट कर्नल केबीएस नट 8 साल से अधिक समय तक कोमा में थे, उनका निधन हो गया है. मुठभेड़ के दौरान उन्होंने आतंकी को ढेर करते हुए अपने तीन जवानों को बचा लिया. भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया, नट के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और पिता हैं.

10:30 PM. 26 Dec 23 10:30 PM. 26 Dec

नाव से निकली गैस के कारण दो लोगों की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती

मुंबई में नाव से निकली गैस के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सबसे पहले नाव का मालिक पकड़ी गई मछली को लाने के लिए अंदर गया, गैस के कारण वह बेहोश हो गया, जब एक अन्य व्यक्ति उसे देखने गया तो वह भी बेहोश हो गया. कुल छह लोग बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में भर्ती लोगों में से एक वेंटिलेटर पर है और अन्य 3 की हालत स्थिर है.

10:30 PM. 26 Dec 23 10:30 PM. 26 Dec

दिल्ली-इजरायली दूतावास के पीछे धमाके की कॉल, मौके पर पहुंची स्पेशल टीम

दिल्ली-इजरायली दूतावास के पीछे धमाके की कॉल मिली है. जिसके बाद स्पेशल की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है.

10:30 PM. 26 Dec 23 10:30 PM. 26 Dec

खरगे और राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में बिहार कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की.

10:30 PM. 26 Dec 23 10:30 PM. 26 Dec

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की खराब शुरुआत, रोहित, विराट आउट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे सत्र के खेल के समय भारत का स्कोर पहली पारी में 6 विकेट पर केवल 124 रन था. क्रिज पर केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर जमे थे. जबकि यशस्वी जयसवाल, कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन आउट होकर पवेलियन लौट गए.

10:30 PM. 26 Dec 23 10:30 PM. 26 Dec

नांदेड़ में यार्ड में खड़े वैन कोच में लगी आग

नांदेड़ रखरखाव यार्ड में खड़े एक खाली लगेज-सह-ग्वार वैन कोच में आज आग लग गई. सीपीआरओ दक्षिण मध्य रेलवे ने बताया, घटना के 30 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया और किसी अन्य कोच को कोई नुकसान नहीं हुआ. नांदेड़ DRM नीति सरकार ने कहा, करीब 10 बजे हमें ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली. हमारे वरिष्ठ नागरिक तुरंत मौके पर पहुंचे. दमकल विभाग ने 10:30 बजे तक आग को बुझा दिया था. आग के कारणों की जांच हो रही है…ट्रेन में कोई यात्री नहीं थे इसलिए कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है.

10:30 PM. 26 Dec 23 10:30 PM. 26 Dec

बीजेपी चुनाव कमेटी में रांची मेयर आशा लकड़ा को भी जगह

पश्चिम बंगाल बीजेपी चुनाव समिति में रांची मेयर आशा लकड़ा को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा, लॉकेट चटर्जी, अग्निमित्रा पॉल, मंगल पांडे भी कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं.

10:30 PM. 26 Dec 23 10:30 PM. 26 Dec

पश्चिम बंगाल बीजेपी संगठन में फेरबदल, लोकसभा चुनाव के लिए कमेटी गठित

पश्चिम बंगाल बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है. जिसमें चुनाव समिति में 15 सदस्यों को शामिल किया गया है.

1:57 PM. 26 Dec 23 1:57 PM. 26 Dec

ओडिशा में भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें दो घंटे बंधक बनाए रखने का आरोप लगाया

वरिष्ठ भाजपा नेता और भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता सारंगी ने आरोप लगाया है कि उनके लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीसागर इलाके में लोगों के एक समूह ने उन्हें दो घंटे तक बंधक बनाए रखा. घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सारंगी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखकर दौरों के दौरान उनकी सुरक्षा के प्रति कथित उदासीनता पर सवाल उठाए.

1:57 PM. 26 Dec 23 1:57 PM. 26 Dec

फ्रांस द्वारा रोके गए विमान के मुंबई में उतरने के बाद सीआईएसएफ ने भारतीय यात्रियों से पूछताछ की

फ्रांस द्वारा रोके गए विमान के मुंबई में उतरने के बाद सीआईएसएफ ने भारतीय यात्रियों से पूछताछ की. ये यात्री मीडिया से बचते नजर आए. आपको बता दें कि मानव तस्करी के संदेह के कारण फ्रांस में चार दिन रोक कर रखा गया विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के मुंबई पहुंचा.

1:57 PM. 26 Dec 23 1:57 PM. 26 Dec

यूपी में अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ में सिपाही की मौत, हिस्ट्रीशीटर व उसका बेटा घायल

उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में एक अपराधी ने उसे पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें एक सिपाही की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्‍द ने मंगलवार को बताया कि विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनी धीरपुर नगरिया गांव में हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव को पकड़ने गई पुलिस टीम पर सोमवार की रात संबंधित अपराधी ने अपनी पत्नी व बेटे के साथ हमला बोल दिया और गोलीबारी शुरू कर दी.

1:57 PM. 26 Dec 23 1:57 PM. 26 Dec

युवा फिट रहेंगे तो करियर और जीवन ‘सुपरहिट’ होगा

वीर बाल दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब कोई देश अपनी विरासत पर गर्व करते हुए आगे बढ़ता है, तो दुनिया उसका सम्मान करती है. प्रधानमंत्री ने युवाओं से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हुए कहा कि अगर वे ‘फिट’ रहेंगे तो करियर और जीवन में ‘सुपरहिट’ होंगे.

1:57 PM. 26 Dec 23 1:57 PM. 26 Dec

वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है.

1:57 PM. 26 Dec 23 1:57 PM. 26 Dec

वीर सहिबजादों से देश प्रेरणा ले रहा है: पीएम मोदी

वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वीर बाल दिवस शौर्य को याद दिलाता है. वीर सहिबजादों से देश प्रेरणा ले रहा है.

11:24 AM. 26 Dec 23 11:24 AM. 26 Dec

कोलकात- गुरुद्वारा पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित गुरुद्वारा में पहुंचे हैं. शाह के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हैं.

10:51 AM. 26 Dec 23 10:51 AM. 26 Dec

वीर बाल दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी

वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रगति मैदान के भारत मंडपम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में शरकत करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं.

10:51 AM. 26 Dec 23 10:51 AM. 26 Dec

अमेरिका ने ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों पर हमला किया

इराक में ड्रोन हमले में तीन सैनिकों के घायल होने के बाद अमेरिका ने ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों पर हमला किया.

10:51 AM. 26 Dec 23 10:51 AM. 26 Dec

जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की एसी बॉगी पर ओवरहेड पोल उखड़कर गिरा

(राम कुमार की रिपोर्ट ) : जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की एसी बॉगी पर ओवरहेड पोल उखड़कर गिर गया. यह ट्रेन हावड़ा आ रही थी. दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. रेलवे के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. यहां पोल हटाने का काम जारी है. बताया जा रहा है कि ट्रेन आसनसोल में दो घंटे से खड़ी है, जहां यह दुर्घटना हुई.

10:51 AM. 26 Dec 23 10:51 AM. 26 Dec

IGI एयरपोर्ट पर 50 मीटर विजिबिलिटी, उड़ानें प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को घना कोहरा छाया नजर आया. IGI एयरपोर्ट पर केवल 50 मीटर विजिबिलिटी रही जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हवाईअड्डा अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय सहित लगभग 30 उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है.

10:51 AM. 26 Dec 23 10:51 AM. 26 Dec

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके

मंगलवार तड़के जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की ओर से जो जानकारी दी गई उसके अनुसार, भूकंप देर रात करीब 1.10 बजे 5 किमी की गहराई पर आया.

10:51 AM. 26 Dec 23 10:51 AM. 26 Dec

अमित शाह और जेपी. नड्डा कोलकाता पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कोलकाता पहुंचे है. बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया.

7:05 AM. 26 Dec 23 7:05 AM. 26 Dec

चार दिनों से फ्रांस में फंसा भारतीय यात्रियों वाला विमान पहुंचा मुंबई

पेरिस के पास एक हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा ‘मानव तस्करी’ के संदेह में हिरासत में लिए जाने के चार दिन बाद एक रोमानियाई विमान सोमवार को यात्रियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ जो अब मुंबई पहुंच चुका है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, विमान यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंच गया है. विमान में ज्यादातर यात्री भारतीय हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >