Breaking News Live: सूडान में फंसे 367 भारतीयों को लेकर जेद्दाह होते हुए दिल्ली पहुंची फ्लाइट

Breaking News Live updates: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9629 नये मामले सामने आये हैं. जबकि देश में अब कोरोना के एक्टिव केस में भारी गिरावत दर्ज की गयी है और अब 61013 मामले रह गये हैं. केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के मद्देनजर पूरे देश में दो दिन यानी 26 और 27 अप्रैल को राजकीय शोक की घोषणा की है. आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर.

Live Updates
9:24 PM. 26 Apr 23 9:24 PM. 26 Apr

सूडान में फंसे 367 भारतीयों को लेकर जेद्दाह होते हुए दिल्ली पहुंची  फ्लाइट

सूडान में फंसे 367 भारतीयों को लेकर जेद्दाह होते हुए दिल्ली पहुंची फ्लाइट

8:45 PM. 26 Apr 23 8:45 PM. 26 Apr

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले की कड़ी निंदा की, शहीद हुए बहादुर जवानों को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले की कड़ी निंदा की, शहीद हुए बहादुर जवानों को दी श्रद्धांजलि. पीमए ने ट्वीट किया, दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हम हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

8:45 PM. 26 Apr 23 8:45 PM. 26 Apr

केंद्रीय कैबिनेट आज OROP बकाया के लिए 22000 करोड़ के अनुदान को दे सकती है मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट आज OROP बकाया के लिए 22000 करोड़ के अनुदान को दे सकती है मंजूरी.

8:45 PM. 26 Apr 23 8:45 PM. 26 Apr

मनीष सिसोदिया की बीमार पत्नी से मिले सीएम अरविंद  केजरिवाल 

शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बीमार पत्नी से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल ने मुलाकात कर उनका हाल जाना.

4:08 PM. 26 Apr 23 4:08 PM. 26 Apr

मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, अब 28 अप्रैल को आएगा फैसला

शराब घोटाला मामले में ईडी केस में मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, अब 28 अप्रैल को आएगा फैसला.

4:08 PM. 26 Apr 23 4:08 PM. 26 Apr

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के हमले में 11 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं, नक्सलियों ने ये हमला IED ब्लास्ट कर किया. शहीद जवानों में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल है. घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा की किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा, उन्होंने कहा नक्सलियों से ये लड़ाई अंतिम दौर पर है. वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम बघेल से बात कर के उन्हे हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

3:21 PM. 26 Apr 23 3:21 PM. 26 Apr

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास का बुधवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है.

3:21 PM. 26 Apr 23 3:21 PM. 26 Apr

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के हमले में 11 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में 11 जवान शहीद हो गए. दंतेवाड़ा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में डीआरजी के 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए.

12:54 PM. 26 Apr 23 12:54 PM. 26 Apr

चंडीगढ़ पहुंचकर पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी.

12:54 PM. 26 Apr 23 12:54 PM. 26 Apr

योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक चुनाव को लेकर मांड्या में किया रोड शो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के मांड्या जिले में रोड शो किया. वह यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

12:54 PM. 26 Apr 23 12:54 PM. 26 Apr

अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर बीजेपी नेताओं का प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर बीजेपी नेता प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन के मद्देनजर आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

12:54 PM. 26 Apr 23 12:54 PM. 26 Apr

AAP की शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की नयी मेयर, निर्विरोध चुनी गयीं

आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नयी मेयर बन गयीं हैं. उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है. इसके अलावा उप मेयर पद पर भी आप की उम्मीदवार को निर्विरोध चुना गया. मालूम हो मेयर पद के लिए बीजेपी ने भी शिखा राय को अपना उम्मीदवार के रूप में उतारा था. लेकिन बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय ने अपना नामांकन वापस ले लिया. जिसके बाद आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय को सर्वसम्मति से दिल्ली एमसीडी का मेयर चुना गया. डिप्टी मेयर चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार ने भी नाम वापस ले लिया है.

12:54 PM. 26 Apr 23 12:54 PM. 26 Apr

समलैंगिक विवाह मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई शुरू हो गयी है. इस मामले पर सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ कर रही है.

12:54 PM. 26 Apr 23 12:54 PM. 26 Apr

अन्नामलाई के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास एक शिकायत दर्ज कर राज्य में चुनाव ड्यूटी पर अधिकारियों पर प्रभाव डालने के लिए तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है.

12:54 PM. 26 Apr 23 12:54 PM. 26 Apr

भारत में कोरोना के 9629 नये मामले सामने आये, एक्टिव केस 61 हजार के पार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9629 नये मामले सामने आये हैं. जबकि देश में अब कोरोना के एक्टिव केस में भारी गिरावत दर्ज की गयी है और अब 61013 मामले रह गये हैं.

12:54 PM. 26 Apr 23 12:54 PM. 26 Apr

प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने चंडीगढ़ जाएंगे पीएम मोदी

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी.

12:54 PM. 26 Apr 23 12:54 PM. 26 Apr

दिल्ली के एक स्कूल को दी गयी बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है. दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि जांच चल रही है.

12:54 PM. 26 Apr 23 12:54 PM. 26 Apr

शराब घोटाले में सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई

दिल्ली की एक अदालत कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज फैसला सुना सकती है. विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने सिसोदिया की याचिका पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था. याचिका में दावा किया गया था कि अब जांच के लिए उनकी हिरासत की आवश्यकता नहीं है.

12:54 PM. 26 Apr 23 12:54 PM. 26 Apr

दिल्ली MCD में मेयर चुनाव आज, हंगामे के आसार

दिल्ली में महापौर पद के लिए चुनाव आज होना है, जिसमें सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय और भारतीय जनता पार्टी की नेता शिखा राय के बीच होगा. दिल्ली नगर निगम में आप सत्तारूढ़ है. महापौर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये हैं. जिनमें मौजूदा महापौर ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय हैं. शैली ओबेरॉय 22 फरवरी को दिल्ली की महापौर चुनी गयी थीं. उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था. शैली को 150 वोट मिले थे, जबकि रेखा को कुल 266 वोट में से 116 वोट मिले थे.

12:54 PM. 26 Apr 23 12:54 PM. 26 Apr

आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर

आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर. दिल्ली की लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के सराय काले खां टी-जंक्शन पर नया फ्लाईओवर शुरू होने से कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) के उत्सर्जन में प्रतिदिन पांच टन की कमी आएगी और यात्रियों के सालाना 19 करोड़ रुपये बचेंगे.

7:14 AM. 26 Apr 23 7:14 AM. 26 Apr

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक

केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के मद्देनजर पूरे देश में दो दिन यानी 26 और 27 अप्रैल को राजकीय शोक की घोषणा की है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9629 नये मामले सामने आये हैं. जबकि देश में अब कोरोना के एक्टिव केस में भारी गिरावत दर्ज की गयी है और अब 61013 मामले रह गये हैं. केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के मद्देनजर पूरे देश में दो दिन यानी 26 और 27 अप्रैल को राजकीय शोक की घोषणा की है. आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >