Breaking News: हास्य कलाकार नील नंदा का 32 साल की उम्र में निधन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:35 AM. 26 Dec 23 11:05 PM. 25 Dec

हास्य कलाकार नील नंदा का 32 साल की उम्र में निधन

‘जिम्मी किम्मेल लाइव’ और ‘एडम डिवाइंस हाउस पार्टी’ जैसे कार्यक्रमों से ख्याति पाने वाले भारतीय मूल के हास्य कलाकार नील नंदा का 32 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. नंदा के लंबे अरसे तक प्रबंधक रहे ग्रेग वीज ने एंटरटेनमेंट वेबसाइट ‘वेरायटी’ से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नील एक अच्छे हास्य कलाकार होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी थे. हालांकि उनके निधन के कारण का जिक्र नहीं किया गया है.

4:35 AM. 26 Dec 23 11:05 PM. 25 Dec

बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन इमारत ढही, दो मजदूरों के फंसे होने की आशंका

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई. जिसमें दो मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है.

4:35 AM. 26 Dec 23 11:05 PM. 25 Dec

पीएम मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय पर लिखी किताब का विमोचन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय की 162वीं जयंती के अवसर पर ‘कलेक्टेड वर्क्स ऑफ पंडित मदन मोहन मालवीय’ की 11 खंडों की पहली शृंखला जारी की. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, पंडित मदन मोहन मालवीय के संपूर्ण वांग्मय का लोकार्पण होना अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है. यह संपूर्ण वांग्मय उनके विचारों, आदर्शों और जीवन से हमारी युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम बनेगा.

4:35 AM. 26 Dec 23 11:05 PM. 25 Dec

एमपी के सीएम मोहन यादव बोले- नया मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए रिकॉर्ड बनाएगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, मैं मध्य प्रदेश सरकार के सभी नव-नियुक्त मंत्रियों को बधाई देता हूं… मुझे पूरा विश्वास है कि नया मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए रिकॉर्ड बनाएगा.

4:35 AM. 26 Dec 23 11:05 PM. 25 Dec

पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ चुनाव लड़ेगा आतंकी हाफिज का बेटा

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ आतंकी हाफिज सईद का बेटा चुनाव लड़ेगा.

4:35 AM. 26 Dec 23 11:05 PM. 25 Dec

राजौरी आतंकी हमले के बाद आर्मी चीफ मनोज पांडे की बड़ी बैठक

पुंछ के राजौरी में हुए आतंकी हमले के बाद आर्मी चीफ मनोज पांडे ने इलाके का जायजा लिया. उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ बैठक भी की.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >