Breaking News : 20 साल पुराने मामले में मेधा पाटकर दोषी करार, दिल्ली के LG ने किया था केस

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:09 PM. 24 May 24 8:09 PM. 24 May

दो लोगों की मौत

दिल्ली के ओल्ड जसोला गांव में एक निजी आवास पर सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

7:27 PM. 24 May 24 7:27 PM. 24 May

कार्यकर्ता मेधा पाटकर को कोर्ट ने माना दोषी

दिल्ली की एक अदालत ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना की ओर से दायर मानहानि मामले में शुक्रवार को दोषी करार दिया है. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने पाटकर को आपराधिक मानहानि का दोषी पाया. संबंधित कानून के तहत, सामाजिक कार्यकर्ता पाटकर को दो साल की सजा या जुर्माना या दोनों हो सकती हैं. पाटकर और सक्सेना के बीच वर्ष 2000 से ही एक कानूनी लड़ाई जारी है, जब पाटकर ने उनके और नर्मदा बचाओ आंदोलन के खिलाफ विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए सक्सेना के खिलाफ एक वाद दायर किया था.

2:57 PM. 24 May 24 2:57 PM. 24 May

दिल्ली के अलीपुर इलाके में भीषण आग

दिल्ली के अलीपुर इलाके में लगी भीषण आग लगी है. आग एख बैंक्वेट हॉल में लगी है. पूरा हॉल धू-धूकर जल रहा है.

2:48 PM. 24 May 24 2:48 PM. 24 May

दिल्ली के अलीपुर इलाके में भीषण आग

दिल्ली के अलीपुर इलाके में लगी भीषण आग लगी है. आग एख बैंक्वेट हॉल में लगी है. पूरा हॉल धू-धूकर जल रहा है.

1:44 PM. 24 May 24 1:44 PM. 24 May

‘घमंडिया’ गठबंधन का लोकसभा चुनाव में सफाया हो गया, बिहार में बोले अमित शाह

अमित शाह ने बिहार के आरा में आयोजित रैली में ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘घमंडिया’ गठबंधन का लोकसभा चुनाव में सफाया हो गया है, बिहार में अपना खाता नहीं खोल पाएगा. यदि आरा लोकसभा सीट से भाकपा-माले (लिबरेशन) का उम्मीदवार जीता तो बिहार में नक्सलवाद एक बार फिर लौट आएगा.

12:13 PM. 24 May 24 12:13 PM. 24 May

निर्वाचन आयोग के लिए वेबसाइट पर मतदान प्रतिशत के आंकड़े अपलोड करना मुश्किल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा

सुप्रीम कोर्ट ने एक एनजीओ की याचिका पर निर्वाचन आयोग को लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत के आंकड़े उसकी वेबसाइट पर अपलोड करने के संबंध में कोई निर्देश देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि मतदान के पांच चरण हो चुके हैं, दो चरण शेष हैं. निर्वाचन आयोग के लिए वेबसाइट पर मतदान प्रतिशत के आंकड़े अपलोड करने के काम में लोगों को लगाना मुश्किल होगा.

11:31 AM. 24 May 24 11:31 AM. 24 May

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा गया

केदारनाथ में एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर को टेक्निकल फॉल्ट के कारण आपात स्थिति में हेलीपैड से कुछ ही मीटर की दूरी पर उतारना पड़ा. हेलीकॉप्टर में छह श्रद्धालु समेत सात लोग सवार थे.

9:35 AM. 24 May 24 9:35 AM. 24 May

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर

SP गौरव राय (दंतेवाड़ा) ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गुरुवार से शुरू हुई मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए हैं. 8 हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है.

8:53 AM. 24 May 24 8:53 AM. 24 May

ठाणे में कैमिकल फैक्टरी में विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई नौ

ठाणे में कैमिकल फैक्टरी में विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है. पुलिस ने फैक्टरी मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

7:34 AM. 24 May 24 7:34 AM. 24 May

पीएम मोदी की शिमला और मंडी में जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं. इसके बाद पीएम पंजाब के गुरदासपुर और जालंधर में रैली करेंगे और बीजेपी के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करेंगे.

7:34 AM. 24 May 24 7:34 AM. 24 May

अमित शाह की आरा में आज चुनावी जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर हैं. यहां वे आरा में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

7:34 AM. 24 May 24 7:34 AM. 24 May

के कविता की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

बीआरएस नेता के कविता की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है जिसपर सबकी नजर बनी हुई है.

7:33 AM. 24 May 24 7:33 AM. 24 May

आइपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला आज

आइपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आज दूसरे क्वालीफायर में आमने-सामने होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >