Breaking News Live: बंगाल की CM ममता बनर्जी की कार का एक्सीडेंट, सिर पर लगी चोट

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:51 PM. 24 Jan 24 4:21 PM. 24 Jan

पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड देश की नारी शक्ति को समर्पित, बोले पीएम मोदी

एनसीसी और एनएसएस कैडेट-स्वयंसेवकों के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आपने यहां पर जो सांस्कृतिक प्रस्तुति दी उसे देखकर गर्व की अनुभूति हो रही है. आप गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने जा रहे हैं और इस बार ये दो वजहों से विशेष हो गया है- ये 75वां गणतंत्र दिवस है और पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड देश की नारी शक्ति को समर्पित है.

9:51 PM. 24 Jan 24 4:21 PM. 24 Jan

चंडीगढ़ मेयर चुनाव 30 जनवरी को सुबह 10 बजे

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश है कि चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव 30 जनवरी को सुबह 10 बजे होंगे. वोट देने आने वाले पार्षद बिना किसी सुरक्षाकर्मी और समर्थकों के आएंगे. पार्षदों की सुरक्षा की जिम्मेदारी चंडीगढ़ पुलिस की है. नगर निगम चुनाव के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से चंडीगढ़ पुलिस की होगी.

9:51 PM. 24 Jan 24 4:21 PM. 24 Jan

CM ममता बनर्जी की कार का एक्सीडेंट, सिर पर लगी चोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार का एक्सीडेंट हो गया है. कार हादसे में उन्हें सिर में चोट लगी है. बताया जा रहा है कि कोहरे कारण उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क मार्ग से बर्दवान से कोलकाता लौट रही थीं. सीएम के काफिले के सामने अचानक दूसरी कार आ गई तो उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगा दिया. खराब मौसम के कारण वह हेलीकॉप्टर से नहीं लौटीं.

9:51 PM. 24 Jan 24 4:21 PM. 24 Jan

ज्ञानवापी मामला: दोनों पक्षों को मिलेगी ASI रिपोर्ट की हार्ड कॉपी

हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, आज अदालत ने दोनों पक्षों को सुना और आम सहमति बनी कि ASI की रिपोर्ट की हार्ड कॉपी दोनों पक्षों को प्रदान की जाएगी…ASI ईमेल के माध्यम से रिपोर्ट प्रदान करने पर आपत्ति जता रही थी इसलिए दोनों पक्ष रिपोर्ट की हार्ड कॉपी प्राप्त करने पर सहमत हुए.

9:51 PM. 24 Jan 24 4:21 PM. 24 Jan

यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी विमान क्रैश

रूस में विमान क्रैश होने की खबर मिल रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी विमान क्रैश हुआ. विस्तृत खबर की अभी प्रतिक्षा है.

9:51 PM. 24 Jan 24 4:21 PM. 24 Jan

ओडिशा के मयूरभंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौत

ओडिशा के मयूरभंज जिले के बंगोरीपोसी घाट में जतरा पार्टी ले जा रहे एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 9 गंभीर रूप से घायल हो गए. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रत्येक मृतक के परिजन को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. उन्होंने घायलों के समुचित चिकित्सा उपचार के भी निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

ओडिशा के मयूरभंज में जतरा पार्टी को ले जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत, 9 गंभीर

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >