Breaking News Live: केजरीवाल और भगवंत मान ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

Breaking News Live updates: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज से कांग्रेस का तीन दिवसीय अधिवेशन. चुनावी राज्य नगालैंड और मेघालय के दौरे पर पीएम मोदी. इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.3 रही तीव्रता. देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
3:47 AM. 25 Feb 23 10:17 PM. 24 Feb

केजरीवाल और भगवंत मान ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने आज मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की.

3:47 AM. 25 Feb 23 10:17 PM. 24 Feb

महाराष्ट्र के लातूर में खेत में आग बुझाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र के लातूर जिले में खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश के दौरान बिजली का करंट लगने से 60 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. सहायक निरीक्षक नौशाद पठान ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को उदगीर तहसील के मोरातावाड़ी में सुबह करीब पांच बजे घटी. मृतक की पहचान रामराव पेड्डेवाड के रूप में की गई है.

3:47 AM. 25 Feb 23 10:17 PM. 24 Feb

दिल्ली एमसीडी में बीजेपी-आप पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की

दिल्ली की नगर निगम सदन में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई है. जबरदस्त हंगामा सदन में चल रहा है. वोटिंग के दौरान हंगामा हुआ है.

3:47 AM. 25 Feb 23 10:17 PM. 24 Feb

केजरीवाल, भगवंत मान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे: सूत्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से शुक्रवार को उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को अपने आवास पर चाय के लिये आमंत्रित किया है.’’ सूत्र ने कहा, ‘‘बैठक आज शाम साढ़े सात बजे ठाकरे के आवास पर होगी.’’

3:47 AM. 25 Feb 23 10:17 PM. 24 Feb

PM मोदी ने किसानों के लिए बदलाव लाने वाले काम किए, नड्डा का बयान

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि किसानों के नाम पर बड़े-बड़े नारे जरूर दिए जाते रहे हैं, लेकिन उनके लिए जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने वाले काम सही मायने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किये. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिखों के साथ भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों ने केवल राजनीति की है. नड्डा हनुमानगढ़ में सिख समाज द्वारा आयोजित ‘‘किसान संगत अभिनंदन समारोह” को संबोधित कर रहे थे.

3:47 AM. 25 Feb 23 10:17 PM. 24 Feb

गुजरात के अमरेली में भूकंप के दो और मामूली झटके, दो दिनों में तीसरा झटका

गुजरात के अमरेली जिले में पिछले 24 घंटों में 3.4 और 3.1 तीव्रता के भूकंप के दो मामूली झटके महसूस किए गए. पिछले दो दिनों में क्षेत्र में भूकंप की यह तीसरी घटना है. भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. जिले के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज से कांग्रेस का तीन दिवसीय अधिवेशन. चुनावी राज्य नगालैंड और मेघालय के दौरे पर पीएम मोदी. इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.3 रही तीव्रता. देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >