Breaking News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में बंदर के हमले से युवती की मौत

Breaking News Live updates: सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच अब भी जंग जारी है. WHO ने जानकारी दी है कि जंग में अब तक 413 लोगों की मौत हो चुकी है. न्यूजीलैंड के केर्मैडेक द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया भूकंप की तीव्रता 7.2 रही है.

4:21 AM. 25 Apr 23 4:21 AM. 25 Apr

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बंदर के हमले से युवती की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में घर की तीसरी मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार, हिमानी शर्मा (19) कपड़े सुखाने के लिए अपने घर की तीसरी मंजिल पर गई थी. अचानक गुर्राते बंदरों के समूह ने उस पर हमला कर दिया. खुद को बंदरों से बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई.

12:10 AM. 25 Apr 23 12:10 AM. 25 Apr

तारिक फतेह का 74 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

कनाडा में पहने वाले पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखर और स्तंभकार तारिक फतेह का 74 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. उनकी बेटी नताशा फतह ने तारिक के निधन की जानकारी दी.

12:10 AM. 25 Apr 23 12:10 AM. 25 Apr

सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘आपरेशन कावेरी’ शुरू

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार को ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों को पानी के जहाज और विमान के जरिए स्वदेश लाने के लिए तैयार हैं. जयशंकर ने अपने एक ट्वीट में कहा कि सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू हो गया है. करीब 500 भारतीय सूडान के बंदरगाह पहुंच गए हैं. कई और रास्ते में हैं. उन्होंने कहा कि हमारे जहाज और विमान उन्हें (नागरिकों) घर वापस लाने के लिए तैयार हैं. सूडान में हमारे बंधुओं को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने को प्रतिबद्ध हैं.

10:57 PM. 24 Apr 23 10:57 PM. 24 Apr

बुर्कीना फासो में सैन्य वर्दी में आए हमलावरों ने 60 लोगों की हत्या की

उत्तरी बुर्कीना फासो में सेना की वर्दी पहनकर आए हमलावरों ने कम से कम 60 लोगों की हत्या कर दी. बुर्कीना फासो के अभियोजक लामिने त्रोरे ने एक बयान में कहा कि यह घटना यतेंगा प्रांत के बरगा इलाके में हुई. उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया और घटना की जांच शुरू कर दी गई है. अलकायदा और इस्लामिक स्टेट ग्रुप से जुड़े आतंकवादी बुर्कीना फासो में 7 साल से बार-बार हमले करते रहे हैं, जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं. कभी इस देश में शांति हुआ करती थी, लेकिन अब यह अस्थिर और विभाजित है, जहां पिछले साल दो बार तख्तापलट हुआ.

10:57 PM. 24 Apr 23 10:57 PM. 24 Apr

जम्मू कश्मीर में एनआईए ने हिज्बुल मुजाहिदीन सरगना के बेटे का मकान कुर्क किया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने यहां रामबाग इलाके में हिज्बुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन के बेटे का एक मकान सोमवार को कुर्क कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत अदालत के आदेश पर मकान कुर्क किया गया, जो राजस्व रिकॉर्ड में सैयद अहमद शकील के नाम पर पंजीकृत है. संपत्ति कुर्क करने की घोषणा वाला एक नोटिस बोर्ड मकान के बाहर लगा दिया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए द्वारा हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी समूह के संस्थापक सरगना मोहम्मद युसूफ शाह उर्फ सैयद सलाहुद्दीन की और भी संपत्ति कुर���क किए जाने की संभावना है. सलाहुद्दीन अब पाकिस्तान में रहता है.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

महाराष्ट्र में वाहन पलटने से 17 पुलिसकर्मी घायल

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में सोमवार को सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों को लेकर जा रहे एक वाहन के पलट जाने से उसमें सवार 17 पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे नाते पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कशेली गांव के पास हुई.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

एमसीडी चुनाव से पहले AAP को झटका, पार्षद सुनीता बीजेपी में शामिल

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव से पहले द्वारका सी. वार्ड से आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद सुनीता सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं. एमसीडी के महापौर और उप महापौर पदों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना है. भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता का पार्टी में स्वागत करते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ में आम स्वयंसेवकों के साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया जा रहा है.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

महाराष्ट्र के कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में आग, 3 मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में भीषण आग लगी है. जिसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए. घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

PM मोदी ने 4 लाख 11 हजार लोगों को कराया गृह प्रवेश

PM मोदी की मौजूदगी में रीवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 4 लाख 11 हजार आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

मध्य प्रदेश के रीवा में बोले पीएम मोदी- देश को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे

मध्य प्रदेश के रीवा में पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी सरकार देश को विकसित करने के लिए काम कर रही है. इस दौरान उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार पर हमला किया और कहा, पूर्व की सरकार ने पंचायतों के साथ भेदभाव किया. 90 के दशकों में पंचायत के विकास के नाम पर खानापूर्ति की गयी. आज देश की पंचायतें ग्राम के विकास की प्राणवायु बनकर उभर रही हैं.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

तेलंगाना पुलिस ने YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला को हिरासत में लिया

तेलंगाना पुलिस ने YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला को हिरासत में लिया और उन्हें स्थानीय पुलिस स्टेशन में भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों को TSPSC प्रश्न पत्र लीक मामले में उनके SIT कार्यालय जाने की सूचना मिलने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

शरद पवार के बयान पर बोली कांग्रेस- हम उनके साथ आगे बढ़ेंगे जो हमारे साथ रहेंगे

एमवीए पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, कांग्रेस की भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि भाजपा विरोधी दल एक साथ लड़ें. (एमवीए) गठबंधन में अन्य दलों की भूमिका अलग हो सकती है. हम उनके साथ आगे बढ़ेंगे जो हमारे साथ रहेंगे. हम यह नहीं पूछ रहे हैं कि किसी के दिमाग में क्या है.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

तमिलनाडु में आयकर विभाग ने कई स्थानों पर मारे छापे

आयकर विभाग ने तमिलनाडु की एक जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी के परिसरों पर सोमवार को छापेमारी की. सूत्रों ने बताया कि चेन्नई सहित तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन, बजरंग पुनिया बोले विरोध में सभी पार्टियों का स्वागत

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का फिर से प्रदर्शन शुरू हो चुका है. ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने कहा, इस बार, सभी दलों का हमारे विरोध में शामिल होने के लिए स्वागत है, चाहे वह भाजपा, कांग्रेस, आप या कोई अन्य पार्टी हो. इस बीच उन्होंने साफ कर दिया कि पहलवानों का प्रदर्शन किसी भी पार्टी से संबद्ध नहीं हैं.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

मेक्सिको के राष्ट्रपति तीसरी बार कोरोना वायरस संक्रमित

मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेज मैनुएल लोपेज ओब्राडोर तीसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके कारण उनका युकातान प्रायद्वीप का दौरा निलंबित कर दिया गया है. राष्ट्रपति ओब्राडोर ने स्वयं इस बात की पुष्टि की. राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, यह गंभीर नहीं है.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

मेघालय में महसूस किये गये भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गयी

मेघालय के वेस्ट खासी हिल्स में आज सुबह 7.47 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया. यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

पीएम मोदी का आज मध्य प्रदेश दौरा, 19,000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह लगभग 19,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

7:58 PM. 24 Apr 23 7:58 PM. 24 Apr

केरल को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, 25 अप्रैल को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को केरल के तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

12:40 PM. 24 Apr 23 12:40 PM. 24 Apr

न्यूजीलैंड में लगे भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 7.2 मापी गयी

न्यूजीलैंड के केर्मैडेक द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया भूकंप की तीव्रता 7.2 रही है.

12:40 PM. 24 Apr 23 12:40 PM. 24 Apr

सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच जंग में 413 लोगों की मौत

सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच अब भी जंग जारी है. WHO ने जानकारी दी है कि जंग में अब तक 413 लोगों की मौत हो चुकी है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच अब भी जंग जारी है. WHO ने जानकारी दी है कि जंग में अब तक 413 लोगों की मौत हो चुकी है. न्यूजीलैंड के केर्मैडेक द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया भूकंप की तीव्रता 7.2 रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >