Breaking News: पीएम मोदी के उद्घाटन से पहले ग्रीनफील्ड शिवमोगा हवाई अड्डे पर उतरा वायुसेना का विमान

Breaking News Live updates: तुर्किये के हताय प्रांत में 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. ताजा भूकंप से अबतक 3 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 213 लोग घायल बताये जा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के कटरा इलाके में सोमवार रात 3.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

4:27 AM. 22 Feb 23 4:27 AM. 22 Feb

पीएम मोदी के उद्घाटन से पहले ग्रीनफील्ड शिवमोगा हवाई अड्डे पर उतरा वायुसेना का विमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन से पहले कर्नाटक के नवनिर्मित शिवमोगा हवाई अड्डे पर परीक्षण उड़ान के तहत रवाना भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवर को सुरक्षित तरीके से उतरा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

4:27 AM. 22 Feb 23 4:27 AM. 22 Feb

DRDO ने अस्‍त्र मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया

DRDO ने आज ओडिशा तट से हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया. रक्षा अधिकारी ने बताया कि Su-30MKI फाइटर जेट से दागी गई मिसाइल 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक निशाना साध सकती है.

4:27 AM. 22 Feb 23 4:27 AM. 22 Feb

DRI ने पटना, पुणे और मुंबई में मारा छापा, 100 Kg से अधिक तस्करी का सोना जब्त, 10 गिरफ्तार

DRI ने एक अखिल भारतीय अभियान में भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से संचालित सोने की तस्करी वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और लगभग 51 करोड़ रुपये मूल्य का 101.7 किलोग्राम सोना जब्त कर 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया. एक अधिकारी ने मंगलवार जानकारी देते हुए बताया कि तस्करी के सोने को पटना, पुणे और मुंबई से जब्त किया गया.

4:27 AM. 22 Feb 23 4:27 AM. 22 Feb

पुतिन ने अमेरिका के साथ परमाणु संधि में रूस की भागीदारी निलंबित की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि रूस उस संधि में अपनी भागीदारी निलंबित कर रहा है जिसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के विस्तार पर रोक लगाना है. पुतिन की इस घोषणा से पश्चिमी देशों और रूस के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है. यह संधि अमेरिका के साथ रूस का आखिरी बचा हुआ परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता है.

4:27 AM. 22 Feb 23 4:27 AM. 22 Feb

राजनाथ सिंह ने यूके के रक्षा राज्य मंत्री के साथ फोन पर की बातचीत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यूके के रक्षा राज्य मंत्री बेन वालेस के साथ फोन पर बातचीत की. इस बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है.

4:27 AM. 22 Feb 23 4:27 AM. 22 Feb

यूपी पर्यटन विभाग के उप निदेशक ने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान

यूपी पर्यटन विभाग के उप निदेशक ने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उप निदेशक विमलेश औदिच्य ने मुंबई में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या की.

4:27 AM. 22 Feb 23 4:27 AM. 22 Feb

नागालैंड में चुनाव के बाद गठबंधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी ये प्रतिक्रिया

नागालैंड में चुनाव के बाद गठबंधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि चुनाव के बाद किससे दोस्ती होगी, कौन नागालैंड की भलाई, समृद्धि चाहते हुए हमारे साथ जुड़ेंगे वो देखेंगे.

4:27 AM. 22 Feb 23 4:27 AM. 22 Feb

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 23 फरवरी को गंगटोक में CPA के सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बृहस्पतिवार यानि 23 फरवरी को गंगटोक में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) इंडिया रीजन के 19वें वार्षिक जोन 3 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

4:27 AM. 22 Feb 23 4:27 AM. 22 Feb

BBC डॉक्यूमेंट्री पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, यह अचानक नहीं आया

BBC डॉक्यूमेंट्री पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि आपको क्या लगता है कि यह अचानक आया है. मैं ये बताना चाहता हूं कि चुनाव का समय भारत और दिल्ली में शुरू हुआ हो या नहीं, लेकिन न्यूयॉर्क और लंदन में जरूर शुरू हो गया है.

4:27 AM. 22 Feb 23 4:27 AM. 22 Feb

बाइडेन पर पुतिन का पलटवार, कहा- यूक्रेन में पश्चिम ने सीरिया-ईराक जैसा खेल खेला

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पलटवार करते हुए कहा है कि यूक्रेन में पश्चिम ने सीरिया और ईराक जैसा खेल खेला है.

4:27 AM. 22 Feb 23 4:27 AM. 22 Feb

मोदी सरकार के शासन में गरीबों, दलितों, नौजवानों, किसानों और महिलाओं का कल्याण सुनिश्चित हुआ: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कर्नाटक में कहा कि आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों का परिणाम है कि गरीबों, दलितों, नौजवानों, किसानों और महिलाओं का कल्याण सुनिश्चित हुआ है.

8:21 PM. 21 Feb 23 8:21 PM. 21 Feb

अमेरिका ने अलग ही माहौल बनाया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने अलग ही माहौल बनाया है. यूक्रेन ने समय की बर्बादी की. बाइडेन पर पुतिन ने पलटवार करते हुए कहा कि यूक्रेन में अमेरिका ने सीरिया-ईराक जैसा खेल खेला है.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

2014 से पहले नागालैंड गोलीबारी और बम धमाकों से था त्रस्त, शाह बोले- हमारी सरकार में हुई नागा शांति वार्ता

नागालैंड विधानसभा चुनाव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैं आज यहां पर 2014 के पहले के नागालैंड की याद दिलाना चाहता हूं, गोलीबारी, बम धमाको से नागालैंड त्रस्त था. मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद शांति समझौता साइन करके नागा शांति वार्ता को आगे बढ़ाया. आज नागालैंड विकास की दिशा में आगे बढ़ा है.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

एकनाथ शिंदे गुट को संसद भवन में शिवसेना कार्यालय किया गया आवंटित

कमरा संख्या 128, संसद भवन शिवसेना संसदीय दल (एकनाथ शिंदे गुट) को शिवसेना संसदीय दल के कार्यालय के लिए आवंटित किया गया है.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अन्य के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज, सपना गिल के साथ छेड़छाड़ का आरोप

अधिवक्ता अली काशिफ देशमुख ने बताया, क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य के खिलाफ सपना गिल के साथ छेड़छाड़ और शील भंग करने के मामले को लेकर धारा 34, 120 बी, 144, 146, 148, 149, 323, 324 के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है. इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 351, 354 और 509 भी लगाया गया है. सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ सपना गिल ने कथित छेड़छाड़ के लिए भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए मुंबई पुलिस को शिकायत दी थी.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

आरएसएस की रैली की अनुमति देने वाले मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को तमिलनाडु सरकार ने दी चुनौती

तमिलनाडु सरकार ने तमिलनाडु में आरएसएस की रैली की अनुमति देने वाले मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

श्रद्धा हत्याकांड केस को मजिस्ट्रियल कोर्ट ने सेशन कोर्ट में किया ट्रांसफर

श्रद्धा हत्याकांड केस को ट्रायल के लिए मजिस्ट्रियल कोर्ट ने सेशन कोर्ट में ट्रांसफर किया. मजिस्ट्रियल कोर्ट का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी हो चुकी है. IPC की धारा 302 विशेष रूप से सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय है. हाल ही में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

पंजाब में सीबीआई ने 30 जगहों पर चलायी तलाशी अभियान

सीबीआई ने पंजाब सहित राजपुरा, पटियाला, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, सोनम, मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना और संगरूर में 30 से अधिक स्थानों पर एफसीआई अधिकारियों, निजी चावल मिल मालिकों और अनाज व्यापारियों के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

जहां भी कांग्रेस का अधिवेशन या चुनाव होता है, ED हमेशा वहां पहुंचती है, केसी वेणुगोपाल का आरोप

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, यह एक स्पष्ट राजनीतिक प्रतिशोध है. हमें इसकी उम्मीद थी. जहां भी कांग्रेस का अधिवेशन या चुनाव होता है, ईडी हमेशा वहां पहुंचती है. हम डरे नहीं हैं. हम कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं. ईडी और सीबीआई के नाम पर, यह मत सोचिए कि कांग्रेस डरने वाली है.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

आयकर विभाग ने यूफ्लेक्स लिमिटेड के 64 ठिकानों पर छापेमारी की

आयकर विभाग ने यूफ्लेक्स लिमिटेड के 64 ठिकानों पर छापेमारी की है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तलाशी चल रही है.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

तुनिशा शर्मा मौत मामले में पुलिस ने दायर की 524 पन्नों की चार्जशीट, आरोपी शीजान ने दाखिल की जमानत याचिका

तुनिशा शर्मा मौत मामले में आरोपी शीजान खान ने वसई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की, जिसपर सुनवाई 23 फरवरी को होगी. इधर वलीव पुलिस ने उसके खिलाफ 524 पन्नों की चार्जशीट दायर की है. दलील में कहा गया है कि चार्जशीट दायर की जा चुकी है और पुलिस की जांच पूरी हो चुकी है इसलिए आरोपी को जमानत दी जानी चाहिए.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

तेलंगाना में तेल ले जा रहे ट्रक में लगी भीषण आग, पास खड़ी कार को लिया चपेट में

तेलंगाना के संगारेड्डी में तेल ले जा रहे एक ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है. जिला अग्निशमन अधिकारी वी श्रीनिवास ने बताया, इंजन गर्म हो जाने के कारण ड्रमों में ट्रांसफॉर्मर तेल ले जा रहे एक ट्रक में आग लग गई. आग पास में खड़ी एक कार में भी फैल गई. कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

मेघालय चुनाव 2023, यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह का चुनाव प्रचार के दौरान निधन, 59 सीटों पर ही होगा मतदान

मेघालय चुनाव 2023 राज्य के पूर्व गृह मंत्री और सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र से यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के मद्देनजर 60 में से 59 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा. एचडीआर लिंगदोह का कल चुनाव प्रचार के दौरान अचानक गिरने से निधन हो गया था.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

जगदीप धनखड़ ने विशेषाधिकार हनन मामले में 12 विपक्षी सांसदों के नाम राज्यसभा समिति को भेजा

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बजट सत्र के दौरान विशेषाधिकार हनन के आरोपों के बाद 12 विपक्षी सांसदों के नाम राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति को भेजे हैं. समिति से अपेक्षा की जाती है कि वह जांच करेगी, जांच करेगी और अध्यक्ष को एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. सदस्यों में संजय सिंह, शक्तिसिंह गोहिल, सुशील कुमार गुप्ता, संदीप कुमार पाठक, नारनभाई जे. राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, डॉ. एल. हनुमंथैया, श्रीमती फूलो देवी नेताम, श्रीमती जेबी माथेर हिशाम और श्रीमती रंजीत रंजन शामिल हैं.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

आज शिवसेना की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

महाराष्ट्र मंत्री दीपक केसरकर ने बताया, भारत निर्वाचन आयोग के आदेश (शिवसेना का नाम और धनुष-बाण शिंदे गुट को आवंटित करने) के बाद आज शाम को शिवसेना की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. कुछ नए पदाधिकारी निर्वाचित/नियुक्त हो सकते हैं.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

तेलंगाना में हिंदू कार्यकर्ता के आवास पर हमला

तेलंगाना में सोमवार को विकाराबाद जिले में बीआरएस विधायकों के समर्थकों ने कथित तौर पर एक हिंदू कार्यकर्ता के आवास पर हमला किया और उनकी कारों और फर्नीचर में तोड़फोड़ की. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

दिल्ली सहित 7 राज्यों में 70 से अधिक जगहों पर NIA का छापा

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा जगहों पर NIA ने छापेमारी की.

7:14 PM. 21 Feb 23 7:14 PM. 21 Feb

मध्य प्रदेश के IT Company ने बनाया अनोखा Software, Shift के बाद अब नहीं करना पड़ेगा काम

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक IT Company ने अनोखा सॉफ्टवेयर तैयार किया है. जिसमें Shift के बाद नहीं करना पड़ेगा काम. सिस्टम में टाइम ट्रैकर है जो सिस्टम को लॉक कर देता है और कर्मचारियों से कहता है कृपया घर जाओ. शिफ्ट खत्म हो गए.

12:36 PM. 21 Feb 23 12:36 PM. 21 Feb

तुर्किये में फिर आया भूकंप, तीव्रता 6.4 मापी गयी, अबतक 3 की मौत, 213 घायल

तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी ‘एएफएडी’ ने कहा कि 6.4 तीव्रता का भूकंप हताय प्रांत के डेफने शहर के आसपास केंद्रित था. ताजा भूकंप से अबतक 3 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 213 लोग घायल बताये जा रहे हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: तुर्किये के हताय प्रांत में 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. ताजा भूकंप से अबतक 3 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 213 लोग घायल बताये जा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के कटरा इलाके में सोमवार रात 3.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है. देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >