Breaking News: पाकिस्तान: फंडिंग मामले में इमरान खान की जमानत याचिका हुई मंजूर

Breaking News Live updates: सांसद दिग्विजय सिंह ने बताया, मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. ब्राजील के तटीय इलाकों में बाढ़-बारिश के बाद 24 लोगों की मौत हो गयी है. उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5 मापी गयी है. देश-दुनिया से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

Live Updates
3:52 AM. 21 Feb 23 10:22 PM. 20 Feb

मेघालय के पूर्व गृह मंत्री का आज चुनाव प्रचार के दौरान अचानक गिरने से निधन

मेघालय के पूर्व गृह मंत्री और सोहियांग विधानसभा क्षेत्र से यूडीपी के उम्मीदवार का आज चुनाव प्रचार के दौरान अचानक गिरने से निधन हो गया. उन्हें तुरंत बेथानी अस्पताल ले जाया गया. देखें बेथानी अस्पताल के बाहर के दृश्य

3:52 AM. 21 Feb 23 10:22 PM. 20 Feb

मेडिकल इमरजेंसी के कारण लंदन डायवर्ट किया गया एयर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट

एयर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट (AI-102) को ऑनबोर्ड मेडिकल इमरजेंसी के कारण लंदन डायवर्ट किया गया.

3:52 AM. 21 Feb 23 10:22 PM. 20 Feb

‘भारत के लिए मानवता सर्वोपरि’, ‘ऑपरेशन दोस्त’ में शामिल NDRF जवानों से PM मोदी ने की बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने तुर्की में ‘ऑपरेशन दोस्त’ में शामिल एनडीआरएफ और अन्य संगठनों के भारतीय बचाव पेशेवरों के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के लिए मानवता सर्वोपरि है. आप सभी ने बहुत अच्छा काम किया है और आप मौत के युद्ध लड़ रहे थे. आपके काम पर हर भारतीय को गर्व है.

3:52 AM. 21 Feb 23 10:22 PM. 20 Feb

शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को CBI ने 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि, ”CBI ने उन्हें 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है.” कल एजेंसी द्वारा बुलाए जाने के बाद उन्होंने CBI से बजट को अंतिम रूप देने के लिए समय देने का अनुरोध किया था.

3:52 AM. 21 Feb 23 10:22 PM. 20 Feb

22 फरवरी को मेघालय में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 फरवरी को मेघालय के शिलांग में मलकी ग्राउंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

3:52 AM. 21 Feb 23 10:22 PM. 20 Feb

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद बिप्लब देब आज हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर अपनी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बाल-बाल बच गए. यह जानकारी बिप्लब देब के कार्यालय से दी गयी है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: सांसद दिग्विजय सिंह ने बताया, मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. ब्राजील के तटीय इलाकों में बाढ़-बारिश के बाद 24 लोगों की मौत हो गयी है. उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5 मापी गयी है. देश-दुनिया से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >