Breaking News: महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे बोले- कोरोना को लेकर जरूरी कदम उठाए गए

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:29 AM. 21 Dec 23 10:59 PM. 20 Dec

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे बोले- कोरोना को लेकर जरूरी कदम उठाए गए

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, हमने कोरोना को लेकर जरूरी कदम उठाए हैं. स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं. सरकार इस बात का ध्यान रखेगी कि यह किसी भी स्थिति में न बढ़े.

4:29 AM. 21 Dec 23 10:59 PM. 20 Dec

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत से की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की.

4:29 AM. 21 Dec 23 10:59 PM. 20 Dec

राजस्थान में कोरोना के दो नए मामले सामने आए

राजस्थान के CMHO डॉ बीएल बुनकर ने कहा, आज कोविड के 2 नए मामले सामने आए हैं. उनको दवा उपलब्ध कराकर होम आइसोलेट किया गया है. उनके कांटेक्ट में आए लोगों के भी सैंपल ले लिए गए हैं.

4:29 AM. 21 Dec 23 10:59 PM. 20 Dec

I.N.D.I.A गठबंधन के नेता सांसदों के निलंबन के खिलाफ संसद से विजय चौक तक करेंगे मार्च

I.N.D.I.A गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की गुरुवार सुबह राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में बैठक होगी. विपक्षी सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर गठबंधन के सांसद संसद से विजय चौक तक मार्च करेंगे.

4:29 AM. 21 Dec 23 10:59 PM. 20 Dec

लोकसभा ने दूरसंचार विधेयक 2023 पारित किया

लोकसभा ने दूरसंचार विधेयक, 2023 पारित कर दिया है. लोकसभा में दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूरसंचार विधेयक, 2023 पर बहस का जवाब देते हुए कहा, पीएम मोदी ने दूरदराज के इलाकों में दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी है. हाल ही में, 4जी और 5जी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगभग 40,000 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे. देश के लगभग 2.5 लाख ग्राम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंच चुका है. बीएसएनएल के लिए 1,64,000 करोड़ रुपये का पुनरुद्धार पैकेज दिया गया है. आज बीएसएनएल ने लाभ कमाना शुरू कर दिया है. एक साल बाद बीएसएनएल भी एक सक्षम इकाई के रूप में उभरें. अब लोग कहेंगे, भाई साहब नया लगेगा.

4:29 AM. 21 Dec 23 10:59 PM. 20 Dec

तमिलनाडु में बाढ़, तिरुनेलवेली जिले में 21 दिसंबर को स्कूल बंद

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. इसके मद्देनजर तिरुनेलवेली जिले में कल, 21 दिसंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे. कॉलेज सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे लेकिन जिन कॉलेजों को राहत शिविरों के रूप में इस्तेमाल किया गया था वे बंद रहेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >