Breaking News : केदारनाथ धाम में अबतक कुल 627213 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:08 PM. 2 Jun 24 9:08 PM. 2 Jun

केदारनाथ धाम में अबतक कुल 627213 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा शेयर किया है. सरकार की ओर बताया गया, आज कुल 19,484 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे, जिनमें 12,857 पुरुष, 6,323 महिलाएं और 304 बच्चे शामिल हैं. मंदिर के कपाट खुलने के बाद से अब तक कुल 6,27,213 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं.

4:31 PM. 2 Jun 24 4:31 PM. 2 Jun

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भूकंप के लगे झटके, तीव्रता 3.9

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आज दोपहर 3:49 बजे रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया. यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी.

3:56 PM. 2 Jun 24 3:56 PM. 2 Jun

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड़ जीत के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, मैं चुनाव अभियान के दौरान भाजपा अरुणाचल प्रदेश के असाधारण कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करना चाहूंगा. जिस तरह से उन्होंने पूरे राज्य में जाकर लोगों से संपर्क साधा, वह सराहनीय है.

3:52 PM. 2 Jun 24 3:52 PM. 2 Jun

पीएम मोदी ने सिक्किम के वोटरों को कहा धन्यवाद

सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, मैं विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं. मैं अपने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना करता हूं. हमारी पार्टी सिक्किम के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमेशा सबसे आगे रहेगी.

1:38 PM. 2 Jun 24 1:38 PM. 2 Jun

यह एग्जिट पोल नहीं है, यह मोदी मीडिया पोल है, राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि यह एग्जिट पोल नहीं है, यह मोदी मीडिया पोल है. इंडिया गठबंधन की सीटों की संख्या के बारे में कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या आपने सिद्धू मूसे वाला का गाना 295 सुना है?

12:31 PM. 2 Jun 24 12:31 PM. 2 Jun

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा उम्मीदवारों के साथ बैठक की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक की.

10:53 AM. 2 Jun 24 10:53 AM. 2 Jun

पीएम नरेंद्र मोदी 7 बैठक आज करेंगे

साइक्लोन, हीटवेव समेत अलग-अलग विषयों पर आज पीएम नरेंद्र मोदी 7 बैठक करने वाले हैं.

9:28 AM. 2 Jun 24 9:28 AM. 2 Jun

पंजाब में माधोपुर के पास दो मालगाड़ियां टकराईं

आज सुबह पंजाब में सरहिंद के माधोपुर के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में दो लोको पायलट घायल हो गए, जिन्हें श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

8:21 AM. 2 Jun 24 8:21 AM. 2 Jun

दक्षिण मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग

दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में 57 मंजिला एक आवासीय इमारत में बीती रात को आग लग गई. नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि भायखला के ‘खटाऊ मिल कम्पाउंड’ में ‘मोंटे साउथ’ इमारत के ‘ए विंग’ की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब 11 बजकर 42 मिनट पर आग लगी.

7:20 AM. 2 Jun 24 7:20 AM. 2 Jun

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें निर्विरोध जीत ली हैं.

7:19 AM. 2 Jun 24 7:19 AM. 2 Jun

अरविंद केजरीवाल आज वापस जेल जाएंगे

चुनाव प्रचार के लिए तीन सप्ताह की अस्थायी जमानत समाप्त होने के साथ आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वापस तिहाड़ जेल जाएंगे. आपको बता दें कि कोर्ट ने चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत मांगने की उनकी याचिका पर अपना आदेश पांच जून तक के लिए टाल दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >