Breaking News: IPS अधिकारी विवेक सहाय पश्चिम बंगाल के नये DGP बनाए गए

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:34 PM. 18 Mar 24 4:34 PM. 18 Mar

बसपा सांसद संगीता आजाद और सीमा समृद्धि बीजेपी में शामिल

दिल्ली में बसपा सांसद संगीता आजाद, पार्टी नेता आजाद अरी मर्दन और सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि (कुशवाहा) भाजपा में शामिल हो गईं.

2:02 PM. 18 Mar 24 2:02 PM. 18 Mar

बागी कांग्रेस विधायकों की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्य करार दिये जाने के खिलाफ छह बागी कांग्रेस विधायकों की अर्जी पर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बागी कांग्रेस विधायकों की अर्जी पर निर्णय होने तक उन्हें विधानसभा में मत-विभाजन या कार्यवाही में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं होगी.

2:00 PM. 18 Mar 24 2:00 PM. 18 Mar

बागी कांग्रेस विधायकों की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्य करार दिये जाने के खिलाफ छह बागी कांग्रेस विधायकों की अर्जी पर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बागी कांग्रेस विधायकों की अर्जी पर निर्णय होने तक उन्हें विधानसभा में मत-विभाजन या कार्यवाही में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं होगी.

12:56 PM. 18 Mar 24 12:56 PM. 18 Mar

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को जमानत दी

सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सोमवार को हथियार लाइसेंस मामले में जमानत दे दी है.

12:47 PM. 18 Mar 24 12:47 PM. 18 Mar

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने इस्तीफा दिया

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जिसकी जानकारी राजभवन की ओर से दी गई है.

12:37 PM. 18 Mar 24 12:37 PM. 18 Mar

राजस्थान की राजधानी जयपुर से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां अजमेर बाईपास पर चंदवाजी के पास सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है.

11:19 AM. 18 Mar 24 11:19 AM. 18 Mar

एसबीआई चुनावी बॉन्ड से जुड़ी हर जानकारी साझा करे, सुप्रीम कोर्ट ने कहा

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को लेकर मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि एसबीआई बॉन्ड नंबर समेत सभी संभावित जानकारी का खुलासा करे. कोर्ट ने कहा कि एसबीआई चुनिंदा तौर पर चुनावी बॉन्ड का विवरण जारी न करे, सभी जानकारी का खुलासा करे.

10:58 AM. 18 Mar 24 10:58 AM. 18 Mar

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की नियमित जमानत याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की नियमित जमानत याचिका खारिज की है. कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर बाहर ‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन से धन शोधन मामले में तत्काल आत्मसमर्पण करने को कहा है.

10:38 AM. 18 Mar 24 10:38 AM. 18 Mar

बीआरएस एमएलसी के कविता ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

9:34 AM. 18 Mar 24 9:34 AM. 18 Mar

अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड मामले में आज ईडी के सामने नहीं होंगे पेश

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज जल बोर्ड मामले में जांच एजेंसी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे. इसकी जानकारी पार्टी की ओंर से दी गई है.

7:17 AM. 18 Mar 24 7:17 AM. 18 Mar

व्लादिमीर पुतिन ने रिकॉर्ड जीत हासिल की

रूस में हुए चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. इसके बाद उनकी पकड़ और मजबूत हो चुकी है. उनकी जीत की संभावना पहले से ही व्यक्त की जा रही थी.

7:17 AM. 18 Mar 24 7:17 AM. 18 Mar

अजमेर में साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर

अजमेर में साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर की खबर है. जानकारी के अनुसार, एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेनों के आ जाने की वजह से हादसा हुआ. इस हादसे में कई कोच क्षतिग्रस्त हो गए.

7:17 AM. 18 Mar 24 7:17 AM. 18 Mar

तेलंगाना में पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के पहले दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. सोमवार को वे तेलंगाना के जगतियाल में एक रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी कर्नाटक के शिवमोगा में रैली के बाद तमिलनाडु के कोयंबटूर में रोड शो भी करेंगे.

7:17 AM. 18 Mar 24 7:17 AM. 18 Mar

केजरीवाल को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >