Breaking News: गोवा विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
5:27 AM. 18 Jan 24 11:57 PM. 17 Jan

गोवा विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने बताया, गोवा विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू हो रहा है. हमने सभी सचिवों के साथ बैठक की. बजट की भविष्य की योजना के लिए हर विभाग से अलग-अलग सुझाव लिए गए. हमने जनता से भी सुझाव आमंत्रित किया है. हम राज्य के सभी उद्योग संघों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, रोटरी क्लब और ऐसे सभी संगठनों से सुझाव ले रहे हैं. हम इस साल भी राज्य के लिए अच्छा बजट रखने जा रहे हैं.

5:27 AM. 18 Jan 24 11:57 PM. 17 Jan

भगवान राम की मूर्ति मंदिर परिसर में लाया गया

भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या राम मंदिर परिसर में लाया गया. परिसर में जब ट्रक की एंट्री को रही थी, उस समय भक्त जय श्री राम के नारे लगा रहे थे. मालूम हो राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को किया जाएगा. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

5:27 AM. 18 Jan 24 11:57 PM. 17 Jan

22 जनवरी के बाद अयोध्या जाएंगे अरविंद केजरीवाल, कहा- फाइनल निमंत्रण नहीं मिला

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, मुझे प्राण-प्रतिष्ठा का औपचारिक निमंत्रण मिला है. फाइनल निमंत्रण अब तक नहीं मिला. केजरीवाल ने कहा, मैं 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाऊंगा और अपने परिवार के साथ जाऊंगा.

5:27 AM. 18 Jan 24 11:57 PM. 17 Jan

दिल्ली के एलजी ने राजस्व विभाग के तीन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया आदेश

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्य सचिव से 23.40 करोड़ रुपये के टेंटेज कार्य के आवंटन में कथित घोर कदाचार के लिए दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के तीन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा.

5:27 AM. 18 Jan 24 11:57 PM. 17 Jan

तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के दौरान दो दर्शकों की मौत, 40 घायल

तमिलनाडु के शिवगंगा में सिरावायल मंजुविरट्टू (जल्लीकट्टू) कार्यक्रम में दो दर्शकों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए.

5:27 AM. 18 Jan 24 11:57 PM. 17 Jan

दिल्ली में सीट शेयरिंग पर सपा और कांग्रेस की बैठक

समजावादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में बैठक जारी है. बैठक में दोनों पार्टियों के नेता मौजूद हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >