Breaking News: चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 भूकंप की तीव्रता

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
10:27 PM. 16 Feb 24 10:27 PM. 16 Feb

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि के लिए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा की. अश्विन शुक्रवार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गये. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि रविचंद्रन अश्विन को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि पर बधाई.उनकी यात्रा और उपलब्धियां उनके कौशल और दृढ़ता का प्रमाण हैं.वह आगे और उपलब्धियां हासिल करें, उन्हें मेरी शुभकामनायें. अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे ऑफ स्पिनर बने और कुंबले के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं.कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट झटके हैं. (भाषा)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि के लिए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा की.

अश्विन शुक्रवार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गये. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि रविचंद्रन अश्विन को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि पर बधाई.उनकी यात्रा और उपलब्धियां उनके कौशल और दृढ़ता का प्रमाण हैं.वह आगे और उपलब्धियां हासिल करें, उन्हें मेरी शुभकामनायें. अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे ऑफ स्पिनर बने और कुंबले के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं.कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट झटके हैं.

10:24 PM. 16 Feb 24 10:24 PM. 16 Feb

चीन में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये. चीन के दक्षिणी शिनजियांग में झटके महसूस किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही.

10:23 PM. 16 Feb 24 10:23 PM. 16 Feb

चीन में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये. चीन के दक्षिणी शिनजियांग में झटके महसूस किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही.

8:13 PM. 16 Feb 24 8:13 PM. 16 Feb

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.

6:42 PM. 16 Feb 24 6:42 PM. 16 Feb

किसानों के आंदोलन को लेकर हरियाणा पुलिस ने कहा है कि किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती. अगर कोई ऐसा करता है तो पुलिस उसपर कार्रवाई करेगी.

4:43 PM. 16 Feb 24 4:43 PM. 16 Feb

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया. सदन की कार्यवाही कल होगी और प्रस्ताव पर चर्चा होगी. सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

4:39 PM. 16 Feb 24 4:39 PM. 16 Feb

सदन कल तक के लिए स्थगित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया. सदन की कार्यवाही कल होगी और प्रस्ताव पर चर्चा होगी. सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

4:31 PM. 16 Feb 24 4:31 PM. 16 Feb

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. अधीर रंजन ने कहा है कि टीएमसी हो या केंद्र सरकार ध्रुवीकरण उन दोनों को सूट करता है. चुनावी लाभ लेने के लिए दोनों ध्रुवीकरण की राजनीति का सहारा ले रहे है. https://x.com/ANI/status/1758439041916080247?s=20 https://twitter.com/ANI/status/1758439041916080247

4:31 PM. 16 Feb 24 4:31 PM. 16 Feb

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. अधीर रंजन ने कहा है कि टीएमसी हो या केंद्र सरकार ध्रुवीकरण उन दोनों को सूट करता है. चुनावी लाभ लेने के लिए दोनों ध्रुवीकरण की राजनीति का सहारा ले रहे हैं.
https://x.com/ANI/status/1758439041916080247?s=20 https://twitter.com/ANI/status/1758439041916080247

4:29 PM. 16 Feb 24 4:29 PM. 16 Feb

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. अधीर रंजन ने कहा है कि टीएमसी हो या केंद्र सरकार ध्रुवीकरण उन दोनों को सूट करता है. चुनावी लाभ लेने के लिए दोनों ध्रुवीकरण की राजनीति का सहारा ले रहे है. https://x.com/ANI/status/1758439041916080247?s=20 https://twitter.com/ANI/status/1758439041916080247

3:19 PM. 16 Feb 24 3:19 PM. 16 Feb

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अस्पताल में भर्ती हो गई है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने यह जानकारी साझा की है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी. तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं.’

3:17 PM. 16 Feb 24 3:17 PM. 16 Feb

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर लिखा पोस्टकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अस्पताल में भर्ती हो गई है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने यह जानकारी साझा की है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी. तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं.’

2:01 PM. 16 Feb 24 2:01 PM. 16 Feb

छत्तीसगढ़ : दो करोड़ रुपए से अधिक कीमत का 10 क्विंटल गांजा बरामद

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने एक वाहन से 10 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के चिल्पी थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर एक वाहन से 10 क्विंटल 32 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. मादक पदार्थ की कीमत दो करोड़, छह लाख 54 हजार रुपए है.

12:44 PM. 16 Feb 24 12:44 PM. 16 Feb

दिल्ली में लगी आग में मारे गये लोगों के लिए सीएम केजरीवाल ने की मुआवजे की घोषणा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर फैक्टरी में आग की घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अलीपुर फैक्टरी में आग लगने की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अलीपुर घटना स्थल पर दमकल की गाड़ियों के ‘विलंब’ से पहुंचने की जांच के निर्देश दिये जाएंगे.

11:39 AM. 16 Feb 24 11:39 AM. 16 Feb

विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान का निर्माण बहुत जरूरी, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान का निर्माण बहुत जरूरी है.

11:25 AM. 16 Feb 24 11:25 AM. 16 Feb

भारत में बनी शराब और बीयर के लिए कर की दरें की जाएंगी संशोधित: सिद्धरमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बजट भाषण में कहा कि भारत में बनी शराब (आईएमएल) और बीयर के लिए कर की दरें संशोधित की जाएंगी. आबकारी विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं को डिजिटल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र के ‘जन-विरोधी’ फैसलों से असमानता, कुछ ही हाथों में पूंजी और साठगांठ वाला पूंजीवाद बढ़ा है. ‘गारंटी’ योजनाएं चुनावी हथकंडा नहीं हैं बल्कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान प्राप्त ‘फीडबैक’ का परिणाम हैं.

10:26 AM. 16 Feb 24 10:26 AM. 16 Feb

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और जेल में बंद टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी के करीबियों पर ईडी कोलकाता में छापेमारी कर रही है जिसका वीडियो सामने आया है.

9:46 AM. 16 Feb 24 9:46 AM. 16 Feb

किसानों के भारत बंद के बीच दिल्ली की सीमाओं पर लगा भीषण जाम

किसान संगठनों के भारत बंद के बीच दिल्ली की सीमाओं पर भीषण जाम लगा नजर आ रहा है. गाजीपुर बॉर्डर पर भी गाड़ियों की कतारें नजर आ रहीं हैं.

8:33 AM. 16 Feb 24 8:33 AM. 16 Feb

दिल्ली के नरेला के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लगी, 11 की मौत

दिल्ली के नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लगी. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. अग्निशमन विभाग ने बताया कि दो पेंट और केमिकल गोदामों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए. मृतकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है और 4 घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया है. मृतक व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

6:58 AM. 16 Feb 24 6:58 AM. 16 Feb
6:48 AM. 16 Feb 24 6:48 AM. 16 Feb

बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के लिए सुनवाई आज

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है.

6:43 AM. 16 Feb 24 6:43 AM. 16 Feb

भारत बंद को लेकर नोएडा पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर जिले भर में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की जाएगी, जिसमें अनधिकृत सार्वजनिक सभाओं पर रोक भी शामिल है.

6:39 AM. 16 Feb 24 6:39 AM. 16 Feb

पीएम मोदी आज जाएंगे हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा जाएंगे. वे रेवाड़ी में देश के 22वें AIIMS का शिलान्यास यहां करने वाले हैं. इसके बाद एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >