Breaking News: कर्नाटक रेणुकास्वामी हत्या मामले में अभिनेता दर्शन की पुलिस हिरासत 20 जून तक बढ़ाई गई

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
6:14 PM. 15 Jun 24 6:14 PM. 15 Jun

कर्नाटक रेणुकास्वामी हत्या मामले में अभिनेता दर्शन की पुलिस हिरासत 20 जून तक बढ़ाई गई

कर्नाटक में रेणुकास्वामी हत्या मामले में बेंगलुरु की एक अदालत ने अभिनेता दर्शन और 12 अन्य की पुलिस हिरासत 20 जून तक बढ़ा दी.

5:00 PM. 15 Jun 24 5:00 PM. 15 Jun

कर्नाटक में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.05 रुपये महंगा

कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. राज्य सरकार ने बिक्री कर में 29.84% और 18.44% की बढ़ोतरी की है. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये और 3.05 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है.

12:35 PM. 15 Jun 24 12:35 PM. 15 Jun

बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ाई गई

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ा दी है.

12:32 PM. 15 Jun 24 12:32 PM. 15 Jun

बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ाई गई

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ा दी है.

11:34 AM. 15 Jun 24 11:34 AM. 15 Jun

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन के बल संयुक्त अभियान में शामिल हैं.

11:16 AM. 15 Jun 24 11:16 AM. 15 Jun

केरल के त्रिशूर में भूकंप के झटके

केरल के त्रिशूर और पलक्कड़ जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई.

11:02 AM. 15 Jun 24 11:02 AM. 15 Jun

केजरीवाल की पत्नी को वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया से हटाने का निर्देश हाई कोर्ट ने दिया

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी को शराब नीति से जुड़े मामले में अदालती सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटाने का निर्देश दिया है.

9:20 AM. 15 Jun 24 9:20 AM. 15 Jun

गुजरात के अमरेली में बोरवेल में गिरने से बच्ची की मौत

गुजरात के अमरेली जिले के सूरजपुरा गांव में 50 फुट गहरे बोरवेल में गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की उम्र महज डेढ़ साल थी. बच्ची आरोही शुक्रवार को बोरवेल में गिर गई जिसके बाद से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था.

9:16 AM. 15 Jun 24 9:16 AM. 15 Jun

सिरिल रामफोसा फिर बने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति

दक्षिण अफ्रीका में दो सप्ताह पहले हुए आम चुनावों में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एनएनसी) को 40 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए. इसके बावजूद देश की संसद ने पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए सिरिल रामफोसा को राष्ट्रपति चुन लिया.

8:23 AM. 15 Jun 24 8:23 AM. 15 Jun

पीएम मोदी इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद भारत रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद शुक्रवार को भारत रवाना हो गये. प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस सहित कई वैश्विक नेताओं के साथ इटली में द्विपक्षीय बैठकें भी कीं.

8:10 AM. 15 Jun 24 8:10 AM. 15 Jun

मोहन भागवत करेंगे सीएम योगी से मुलाकात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज मुलाकात कर सकते हैं. लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद आरएसएस प्रमुख और मुख्यमंत्री योगी की यह पहली मुलाकात होगी.

8:10 AM. 15 Jun 24 8:10 AM. 15 Jun

दिल्ली के वसंत विहार में लगी आग

दिल्ली के वसंत विहार के C-ब्लॉक में स्थित एक दुकान में शनिवार को आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है. किसी के हताहत की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >