Breaking News : जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
6:47 PM. 13 Jun 24 6:47 PM. 13 Jun

जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के लिए रवाना हो गए. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली के अपुलिया जा रहे हैं. शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी.

6:15 PM. 13 Jun 24 6:15 PM. 13 Jun

जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला में बस दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला जिले के राफियाबाद इलाके के पजलपोरा में बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

3:58 PM. 13 Jun 24 3:58 PM. 13 Jun

नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत

नागपुर के धमना में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए हैं.

1:13 PM. 13 Jun 24 1:13 PM. 13 Jun

राज्यों के बीच यमुना जल बंटवारे का मुद्दा जटिल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा

दिल्ली जल संकट पर हिमाचल प्रदेश ने पिछला बयान वापस लेते हुए सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसके पास 136 क्यूसेक अतिरिक्त पानी नहीं है. कोर्ट ने दिल्ली जल संकट पर कहा कि राज्यों के बीच यमुना जल बंटवारे का मुद्दा जटिल है और अदालत के पास तकनीकी विशेषज्ञता नहीं है. कोर्ट ने दिल्ली सरकार को शाम पांच बजे तक ‘अपर यमुना रिवर बोर्ड’ को मानवीय आधार पर पानी की आपूर्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने कहा कि ‘अपर यमुना रिवर बोर्ड’ शुक्रवार को बैठक बुलाए और दिल्ली सरकार के जलापूर्ति आवेदन पर जल्द से जल्द निर्णय ले.

11:51 AM. 13 Jun 24 11:51 AM. 13 Jun

नीट-स्नातक परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने का कोई प्रमाण नहीं, बोले धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीट-स्नातक परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने का कोई प्रमाण नहीं है.

11:48 AM. 13 Jun 24 11:48 AM. 13 Jun

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज कुवैत जाएंगी

केरल सरकार कुवैत अग्निकांड में मारे गए केरलवासियों के परिजन को पांच – पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी. सरकार की ओर से बताया गया कि केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज कुवैत अग्निकांड में घायल हुए लोगों के इलाज और मृतकों के शव वापस भारत लाने के प्रयासों में समन्वय के लिए कुवैत जाएंगी.

9:54 AM. 13 Jun 24 9:54 AM. 13 Jun

सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड स्तर पर

सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे. जोरदार तेजी के साथ शुरुआत करते हुए BSE Sensex 77,145.46 के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचता नजर आया, तो वहीं NSE Nifty ने भी ताबड़तोड़ तेजी दिखाई और 23,481.05 का नया हाई छू लिया.

8:55 AM. 13 Jun 24 8:55 AM. 13 Jun

गाजियाबाद में मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत

यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में आग लग गई. आग मकान की नीचे की मंजिल में लगी और ऊपर मौजूद लोग उसमें फंस गए.

8:13 AM. 13 Jun 24 8:13 AM. 13 Jun

सुप्रीम कोर्ट नीट-यूजी के नतीजों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट आज तीन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जो मेडिकल शिक्षा से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विवादित परीक्षा ‘नीट-पीजी 2024’ से संबंधित हैं. इनमें से एक याचिका ‘फीजिक्स वाला’ ने दायर की है.

8:13 AM. 13 Jun 24 8:13 AM. 13 Jun

ओडिशा की नई सरकार जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार खोलेगी

ओडिशा की बीजेपी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वारों को गुरुवार से फिर से खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और 12वीं शताब्दी के इस मंदिर की तत्काल आवश्यकता के लिए एक निधि स्थापित की.

8:13 AM. 13 Jun 24 8:13 AM. 13 Jun

बाइडन और जेलेंस्की अमेरिका और यूक्रेन के बीच सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आज जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान जब मिलेंगे तो अमेरिका और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >