Breaking News : ओडिशा के विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक जारी

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
5:46 PM. 11 Jun 24 5:46 PM. 11 Jun

ओडिशा के विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक जारी

ओडिशा के विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए भुवनेश्वर में बैठक शुरू हो गई है. बैठक में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव मौजूद हैं.

5:27 PM. 11 Jun 24 5:27 PM. 11 Jun

जीत के बाद रायबरेली पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली पहुंचे. जीत के बाद राहुल गांधी का यह पहला रायबरेली दौरा है. दोनों भाई और बहन का भव्य स्वागत किया गया.

4:04 PM. 11 Jun 24 4:04 PM. 11 Jun

पश्चिम बंगाल सरकार ने 4 प्रतिशत DA बढ़ाने की घोषणा की, 1 अप्रैल से लागू

पश्चिम बंगाल सरकार ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 4% की बढ़ोतरी कर दी है. यह आदेश 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा.

3:37 PM. 11 Jun 24 3:37 PM. 11 Jun

सुकांत मजूमदार ने शिक्षा मंत्रालय में MoS के रूप में शपथ ली

सुकांत मजूमदार ने शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री (MoS) के रूप में शपथ ली. पदभार संभालने के बाद सुकांत मजूमदार ने कहा, मैं निजी जीवन में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा रहा हूं. मैंने पहले एक स्कूल में पढ़ाया और फिर एक कॉलेज में. जब मैं राजनीति में आया, तब मैं एक विश्वविद्यालय में पढ़ा रहा था. यह मंत्रालय नया है. मुझे पहले इसे पहचानना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विजन है. मुझे मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मार्गदर्शन मिलेगा, वे एक बहुत अनुभवी मंत्री हैं. हम उनके विशाल अनुभव का उपयोग करेंगे.

3:33 PM. 11 Jun 24 3:33 PM. 11 Jun

अरुणाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन? रविशंकर प्रसाद और तरूण चुघ बनाए गए पार्टी ऑब्जर्वर

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

2:50 PM. 11 Jun 24 2:50 PM. 11 Jun

डॉ वीरेंद्र कुमार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का कार्यभार संभाला

डॉ वीरेंद्र कुमार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने कहा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय समाज के उन जरूरतमंद लोगों के लिए है, जिन्हें सहारे की जरूरत है. मंत्रालय शुरू से ही इसमें योगदान देता रहा है. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहते हैं. जो लक्ष्य तय किए जा रहे हैं, उन्हें हासिल करने के लिए हम सभी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करेंगे.

2:28 PM. 11 Jun 24 2:28 PM. 11 Jun

मुंबई एटीएस ने मुंबई में रह रहे 4 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

मुंबई एटीएस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ मुंबई में रह रहे 4 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. 5 और बांग्लादेशियों की पहचान एटीएस ने की है, जिनकी तलाश की जा रही है. एटीएस ने खुलासा किया है कि आरोपियों ने लोकसभा चुनाव में भी मतदान किया था, क्योंकि उन्होंने फर्जी नागरिकता दस्तावेजों के आधार पर मतदाता पहचान पत्र भी हासिल किए थे.

1:38 PM. 11 Jun 24 1:38 PM. 11 Jun

आतंकी हमले के विरोध में राजस्थान में प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकवादी हमले को लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया. आपको बता दें कि आतंकी हमले में 9 लोगों की मौत हुई थी.

1:04 PM. 11 Jun 24 1:04 PM. 11 Jun

अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री का कार्यभार संभाला

झारखंड से बीजेपी की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है.

1:00 PM. 11 Jun 24 1:00 PM. 11 Jun

चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

बिहार से सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मंगलवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का पदभार संभाल लिया है. पासवान (42) ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के ‘‘असली’’ राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

12:28 PM. 11 Jun 24 12:28 PM. 11 Jun

ललन सिंह ने मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री का कार्यभार संभाला

राजीव रंजन (ललन) सिंह ने मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के रूप में मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है.

11:22 AM. 11 Jun 24 11:22 AM. 11 Jun

चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश में एनडीए का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया

तेलुगु देशम पार्टी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश में एनडीए का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुन लिया गया है.

11:18 AM. 11 Jun 24 11:18 AM. 11 Jun

किरेन रिजिजू ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

किरेन रिजिजू ने संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है.

11:17 AM. 11 Jun 24 11:17 AM. 11 Jun

टीडीपी, जनसेना और बीजेपी विधायक बैठक जारी

आंध्र प्रदेश में टीडीपी, जनसेना और बीजेपी विधायक बैठक के लिए विजयवाड़ा पहुंच चुके हैं. टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, जनसेना प्रमुख पवन कल्याण, राज्य बीजेपी प्रमुख दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और अन्य विधायक बैठक में शामिल हैं.

11:14 AM. 11 Jun 24 11:14 AM. 11 Jun

सुरेश गोपी ने केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला

सुरेश गोपी ने केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है और बड़ी जिम्मेदारी के लिए केरल के लोगों को धन्यवाद दिया है.

9:38 AM. 11 Jun 24 9:38 AM. 11 Jun

सूचना एवं प्रसारण मंत्री के तौर पर अश्विनी वैष्णव ने संभाला कार्यभार

सूचना एवं प्रसारण मंत्री के तौर पर अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है. सोमवार को प्रधानमंत्री ने पहले ही दिन गरीबों को समर्पित फैसले लिए हैं.

8:49 AM. 11 Jun 24 8:49 AM. 11 Jun

एस जयशंकर ने विदेश मंत्री के तौर पर पदभार संभाला

एस जयशंकर ने विदेश मंत्री के तौर पर पदभार संभाल लिया है. मंगलवार सुबह वे साउथ ब्लॉक पहुंचे और पदभार संभाला. 9 जून को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी.

8:46 AM. 11 Jun 24 8:46 AM. 11 Jun

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पदभार संभाला

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पदभार संभाल लिया है. 9 जून को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी.

8:43 AM. 11 Jun 24 8:43 AM. 11 Jun

मलावी के उपराष्ट्रपति को लेकर उड़ान भरने के बाद सैन्य विमान लापता

मलावी के उपराष्ट्रपति और देश की एक पूर्व प्रथम महिला नागरिक को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को ब्लांटायर के पास लापता हो गया था और सैनिक पर्वतीय जंगलों में उसकी तलाश कर रहे हैं. राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा ने यह जानकारी दी.

8:11 AM. 11 Jun 24 8:11 AM. 11 Jun

ठाणे में डायपर निर्माण फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई

महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, भिवंडी तालुका के सारावली एमआईडीसी में डायपर निर्माण फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई. आग बुझाने का काम जारी है.

7:19 AM. 11 Jun 24 7:19 AM. 11 Jun

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए आज होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी और उसके अगले दिन नयी सरकार शपथ लेगी. ओडिशा के वरिष्ठ सांसद धर्मेंद्र प्रधान के केंद्र सरकार में मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद उनके राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने की संभावना क्षीण हो चुकी है.

7:19 AM. 11 Jun 24 7:19 AM. 11 Jun

चंद्रबाबू नायडू को नेता चुनने के लिये टीडीपी विधायक दल की बैठक आज

एन. चंद्रबाबू नायडू को नेता चुनने के लिए टीडीपी विधायक दल की बैठक आज होगी. तेलुगु देशम पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि बैठक मंगलवार सुबह होने की उम्मीद है. इसमें नायडू को नेता चुना जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >