Breaking News : पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा से लिया आशीर्वाद

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:49 PM. 10 Jun 24 8:49 PM. 10 Jun

पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा से लिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और एच.डी. देवेगौड़ा को फोन कर उनका आशीर्वाद मांगा.

6:34 PM. 10 Jun 24 6:34 PM. 10 Jun

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय का हिंसक प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आज सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने के विरोध में प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क उठी. हिंसा के दौरान पथराव और आगजनी की खबरें आईं. सरकारी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई, वाहनों में आग लगा दी गई.

5:41 PM. 10 Jun 24 5:41 PM. 10 Jun

प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, लगातार दूसरी बार संभालेंगे पद

सिक्किम के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पलजोर स्टेडियम में सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वे लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे.

3:28 PM. 10 Jun 24 3:28 PM. 10 Jun

प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

पूर्व जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को 42वीं एसीएमएम कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

3:00 PM. 10 Jun 24 3:00 PM. 10 Jun

किशन रेड्डी बोले- हमारी सरकार संकल्प पत्र के आधार पर चलेगी

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, आज पीएम मोदी ने अपना कार्यभार संभाला है और पहला हस्ताक्षर किसानों को समर्पित करते हुए किसान सम्मान निधि का पैसा किसानों के खाते में लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरण करने का हस्ताक्षर किया है. हमारी सरकार संकल्प पत्र के आधार पर चलेगी. हम स्थिर सरकार देंगे.

12:39 PM. 10 Jun 24 12:39 PM. 10 Jun

दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में बिभव कुमार के खिलाफ नयी धारा जोड़ी

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार के खिलाफ ‘सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने’ के लिए भारतीय दंड संहिता की नयी धारा जोड़ी है.

11:17 AM. 10 Jun 24 11:17 AM. 10 Jun

नवीन पटनायक ने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

ओडिशा के निवर्तमान मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सोमवार को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में उनके तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी. नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, श्री नरेंद्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई…आपको सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं. हमारा देश आपके नेतृत्व में विकास की नयी ऊंचाइयों को छुए…

10:55 AM. 10 Jun 24 10:55 AM. 10 Jun

अमित शाह से मिलने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे

केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं. वे आज राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे.

10:53 AM. 10 Jun 24 10:53 AM. 10 Jun

अमित शाह से मिलने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे

केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं. वे आज राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे.

8:29 AM. 10 Jun 24 8:29 AM. 10 Jun

तीर्थयात्रियों की बस पर जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जांच के लिए NIA की टीम रवाना

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में दस लोगों की मौत हो गई है. तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमले की जांच के लिए NIA की टीम रवाना हो गई है.

7:35 AM. 10 Jun 24 7:35 AM. 10 Jun

नयी मोदी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज शाम

राष्ट्रपति भवन प्रांगण में रविवार को शपथ ग्रहण करने वाली नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक सोमवार शाम यानी आज शाम को प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होने की संभावना है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि नवनियुक्त मंत्रियों की बैठक शाम पांच बजे मोदी के आवास पर होगी.

7:35 AM. 10 Jun 24 7:35 AM. 10 Jun

केरल विधानसभा का सत्र आज से, हंगामेदार रहने की उम्मीद

केरल विधानसभा के आज से शुरू होने वाले 28 दिवसीय सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है. विपक्षी कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) राज्य की वामपंथी सरकार पर हाल में शराब नीति विवाद से लेकर लोकसभा चुनाव में उसकी जबरदस्त हार तक कई मुद्दों को लेकर निशाना साध सकता है.

7:35 AM. 10 Jun 24 7:35 AM. 10 Jun

ओडिशा में बीजेपी विधायक दल की बैठक आज

बीजेपी ने ओडिशा में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव की निगरानी के लिए राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. सोमवार को यानी आज विधायकों की बैठक होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >