Breaking News: स्पीकर के फैसले पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे बोले- सत्य की जीत हुई

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:41 AM. 11 Jan 24 11:11 PM. 10 Jan

स्पीकर के फैसले पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे बोले- सत्य की जीत हुई

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शिंदे गुट को असली शिव सेना राजनीतिक दल बताए जाने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, यह सत्यमेव जयते है…सत्य की जीत हुई है…लोकशाही की जीत हुई है…लोकशाही में बहुमत का बहुत महत्व होता है और इसलिए आज स्पीकर ने जो फैसला सुनाया है वो लोकतंत्र की जीत है.

4:41 AM. 11 Jan 24 11:11 PM. 10 Jan

शिंदे गुट ही असली शिवसेना, अयोग्यता मामले में बोले स्पीकर नार्वेकर

विधायकों की अयोग्यता मामले पर फैसला सुनाते हुए महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा, एकनाथ शिंदे गुट की असली शिवसेना. शिंदे के पास 37 विधायकों का बहुमत है. नार्वेकर ने कहा, एकनाथ शिंदे नियमों के तहत ही पार्टी नेता बने.

4:41 AM. 11 Jan 24 11:11 PM. 10 Jan

उद्धव ठाकरे के पास एकनाथ शिंदे को हटाने का अधिकार नहीं: नार्वेकर

शिंदे गुट के विधायकों की सदस्यता पर फैसला सुनाते हुए महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा, उद्धव ठाकरे का नेतृत्व 2018 संविधान के मुताबिक नहीं है. उन्होंने कहा, उद्धव ठाकरे के पास एकनाथ शिंदे को हटाने का अधिकार नहीं है.

4:41 AM. 11 Jan 24 11:11 PM. 10 Jan

शिवसेना के 2018 संशोधित संविधान को वैध नहीं माना जा सकता: नार्वेकर

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, शिवसेना के 2018 संशोधित संविधान को वैध नहीं माना जा सकता क्योंकि यह भारत के चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में नहीं है. रिकॉर्ड के अनुसार, मैंने वैध संविधान के रूप में शिव सेना के 1999 के संविधान को ध्यान में रखा है.

4:41 AM. 11 Jan 24 11:11 PM. 10 Jan

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष बोले- दोनों पार्टियों द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए संविधान पर कोई सहमति नहीं

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, दोनों पार्टियों (शिवसेना के दो गुट) द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए संविधान पर कोई सहमति नहीं है. दोनों दलों के नेतृत्व संरचना पर अलग-अलग दृष्टिकोण हैं. मुझे विवाद से पहले मौजूद नेतृत्व संरचना को ध्यान में रखते हुए प्रासंगिक संविधान तय करना होगा.

4:41 AM. 11 Jan 24 11:11 PM. 10 Jan

आंध्र प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा, चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयोग अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें बताया, राज्य में 2.07 करोड़ महिला मतदाताओं सहित कुल 4.07 करोड़ मतदाता हैं. महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >