Breaking News: दिल्ली एलजी ने तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण का दिया आदेश

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
9:03 PM. 1 May 24 9:03 PM. 1 May

दिल्ली एलजी ने तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण का दिया आदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती का आदेश दिया. स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस सतीश गोलाचा नए डीजी जेल होंगे.

9:03 PM. 1 May 24 9:03 PM. 1 May

दिल्ली एलजी ने तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण का दिया आदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती का आदेश दिया. स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस सतीश गोलाचा नए डीजी जेल होंगे.

6:28 PM. 1 May 24 6:28 PM. 1 May

के चंद्रशेखर राव अगले 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार, चुनाव आयोग ने की बड़ी कार्रवाई

चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पूर्व सीएम और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव पर बड़ी कार्रर्वाई करते हुए अगले 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर बैन लगा दिया है. राव ने कांग्रेस के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक बयान दिया था. के चंद्रशेखर राव पर प्रतिबंध 1 मई रात 8 बजे से 48 घंटे के लिए प्रभावी रहेगा.

5:29 PM. 1 May 24 5:29 PM. 1 May

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में झुग्गियों में लगी आग

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में झुग्गियों में लगी आग. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां लगी है. अग्निशमन अभियान जारी है.

4:42 PM. 1 May 24 4:42 PM. 1 May

अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

4:40 PM. 1 May 24 4:40 PM. 1 May

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचीं अयोध्या

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचीं. राष्ट्रपति हनुमान गढ़ी मंदिर और कुबेर टीला भी जाएंगे. वह सरयू पूजन और आरती भी करेंगी.

9:29 AM. 1 May 24 9:29 AM. 1 May

कांग्रेस को फिर लगा झटका

कांग्रेस को एक और झटका लगा है. कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज है क्या दोनों नेता बीजेपी में शामिल होंगे.

9:28 AM. 1 May 24 9:28 AM. 1 May

कांग्रेस को फिर लगा झटका

कांग्रेस को एक और झटका लगा है. कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज है क्या दोनों नेता बीजेपी में शामिल होंगे.

8:06 AM. 1 May 24 8:06 AM. 1 May

स्कूल में बम की सूचना

दिल्ली के द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना मिली. मौके पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि तलाशी अभियान जारी है.

7:21 AM. 1 May 24 7:21 AM. 1 May

राम मंदिर में दर्शन करने अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम मंदिर में दर्शन करने के लिए बुधवार को अयोध्या जाएंगी. राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी. यह नवनिर्मित मंदिर की उनकी पहली यात्रा होगी. मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया गया था. राष्ट्रपति भवन ने बयान में कहा कि अयोध्या में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला में दर्शन करेंगी और आरती में हिस्सा लेंगी. बयान में कहा गया है कि वह सरयू पूजा और आरती में भी हिस्सा लेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >