नरेंद्र मोदी की जीत पचा नहीं पा रहा चीन! अब कह दी ये बात

नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत के बाद ताइवान ने बधाई दी जिससे चीन चिढ़ गया है. चीन ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. जानें भारत के पड़ोसी देश ने क्या कहा

देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है. एनडीए यानी नरेंद्र मोदी की इस जीत को चीन पचा नहीं पा रहा है. दरअसल, चीन ने ताइवान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के संबंध में प्रतिक्रिया दी है. भारत के पड़ोसी देश चीन की ओर से कहा गया है कि नयी दिल्ली को ताइवान के अधिकारियों की ‘राजनीतिक चालों’ का विरोध करना चाहिए. आपको बता दें कि चीन की धारणा है कि, ताइवान उसका एक विद्रोही प्रांत है. इसे मुख्य भूमि (चीन) के साथ फिर से एक बार मिलाने की जरूरत है, भले ही इसके लिए कोई भी हथकंडा अपनाना पड़े.

Prime minister narendra modi

क्या कहा गया है चीन की ओर से

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोशल मीडिया पर जारी इन मैसेजों को लेकर प्रतिक्रिया दी और कहा, चीन ने इस पर भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराने का काम किया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि सबसे पहले तो यह कि ताइवान क्षेत्र में कोई राष्ट्रपति नहीं है. चीन ताइवान के अधिकारियों और चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों के बीच सभी प्रकार की आधिकारिक बातचीत का विरोध करता है. दुनिया में मात्र एक ही चीन है…. ताइवान जो है वो चीनी गणराज्य का अविभाज्य हिस्सा है.

Read Also : भारत के साथ संबंधों में नहीं होगा सुधार! ‘मोदी रिटर्न’ से चिढ़ा चीन

Prime minister narendra modi

इससे पहले चीन ने क्या कहा था

नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के पीएम बनने जा रहे हैं. एनडीए की लोकसभा चुनाव में जीत के बाद चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख प्रकाशित किया था. इसमें विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया था कि नरेंद्र मोदी की बीजेपी अपने गठबंधन के बावजूद पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल नहीं हो सकी. इसकी वजह से प्रधानमंत्री के लिए आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने में दिक्कत आएगी. मोदी राष्ट्रवाद का कार्ड खेल सकते हैं. चीन-भारत संबंधों में भी ज्यादा सुधार होने की संभावना नहीं नजर आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >